Kesar Pulao Recipe – केसर पुलाव

केशर पुलाव उत्तर भारत में विशेष अवसरों पर बनाया जाता है. इसके मसाले और केसर की खुश्बू खाने की इच्छा को और भी बढ़ा देती है. आईये आज हम केशर पुलाव बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Pulao Recipe
- बासमती चावल - 200 ग्राम (छोटी 2 कटोरी )
- केसर - आधा छोटी चम्मच
- घी - 1 1/2 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 5
- लोंग - 3
- दाल चीनी -1 इंच लम्बा टुकड़ा
- बड़ी इलाइची - 2 (छील कर दाने निकाल लीजिये)
- काजू -15 (एक काजू को चार टुकड़ो में काट लीजिये)
- किसमिस - 30 (डंठल तोड़कर हटा दीजिये)
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to Kesar Pulao Recipe
चावलों को साफ करके, 2 बार धोकर, 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. (चावल खिले खिले, और स्वादिष्ट बनते हैं, साथ में आपकी गैस की भी बचत होगी).
केसर को एक टेबल स्पून पानी में आधा घन्टे पहले भिगो दीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. घी में जीरा डालिये, जीरा कड़कने के बाद, काली मिर्च, लोंग, दालचीनी, इलाइची के दाने, काजू और किसमिस डाल कर, काजू हल्के ब्राउन और किसमिस फूल जांय तब तक भूनिये.
इस मसाले में चावल डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये. चावलों को कांच के बोल मे निकालिये. पानी, नमक और केसर मिला दीजिये. माइक्रोवेव में 12 मिनिट के लिये पकने रख दीजिये. आपका केसर पुलाव बनकर तैयार हो गया है.
यदि आप पुलाव को कुकर में बनाना चाहते हैं. तो कुकर में घी डाल कर गरम कीजिये. जीरा डालकर कड़काइये, इसके बाद काली मिर्च, लोंग, दालचीनी, इलाइची के दाने, काजू और किसमिस डाल कर भून लीजिये. चावल डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये. अब चावल से दुगना पानी डाल कर, नमक और केसर पानी सहित डाल दीजिये. कुकर बन्द कर दीजिये. 1 सीटी आने तक पकायें. गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का आधा कुकर थोड़ा प्रेसर निकाल कर कम कर दीजिये क्यों कि चावल ज्यादा पक जायेंगे.
कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलिये और चावल प्याले या प्लेट में डालिये, चार बादाम लेकर पतले पतले काट लीजिये और चावल के ऊपर डाल कर सजाइये. आपका केसर पुलाव तैयार हैं. गरमा गरम केसर पुलाव परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 10:
Great work.