काबुली चने का पुलाव – Kabuli Chana Pulao Recipe

जब भी कभी हल्का सुपाच्य लेकिन स्वादिष्ट खाने का मन हो तो पुलाव या खिचड़ी ही ध्यान में आते हैं. एकदम हल्के मसाले वाला बासमती चावलों से महकता काबुली चने का पुलाव आपको बहुत पसंद आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kabuli Chana Pulao
- बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप)
- काबुली चना - 100 ग्राम या (1/2 कप 6 घंटे पानी में भीगे हुये)
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 10 -12
- लोंग - 4
- दाल चीनी - एक इंच का टुकड़ा
- बड़ी इलाइची - 2-3
- घी - 2-4 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- अदरक - 1 इंच का लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- हरी मिर्च - 1-2 (यदि आप चाहें)
- नमक - एक छोटी चम्मच ( स्वादानुसार)
- नीबू - 1
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Kabuli Chana Pulao
चावल को साफ कीजिये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. काबुली चना रात भर पानी में भिगोये हुये.
काली मिर्च, लोंग, दाल चीनी और बड़ी इलाइची को छिल कर दरादरा कूट लीजिये. अदरक को छीलिये और कद्दूकस कर लीजिये. हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़कर, बारीक काट लीजिये.
कुकर में घी डालकर गरम कीजिये, गरम घी में जीरा डालकर कड़कने दीजिये, कुटे मसाले डालिये, हल्का सा भूनिये, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, चावल और काबुली चने डाल कर 2-3 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये.
चावल से दुगना पानी, नमक और नीबू का रस डालकर मिलाइये. कुकर का ढक्कन लगाकर एक सीटी आने तक पका लीजिये. कुकर आधा प्रेशर निकाल दीजिये, अब कुकर का सारा प्रेशर खतम होने तक पुलाव को पकने दीजिये.
कुकर खोलिये काबुली चने का पुलाव (Chana Pulao) बन चुका है, पुलाव में हरा धनियां डालकर मिला दीजिये.
काबुली चने का पुलाव माइक्रोवेव में - How to cook Chana Pulao in Microwave
पुलाव बनाने की तैयारी उपरोक्त तरीके से कर लेते हैं. कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, गरम घी में जीरा डालकर कड़कने दीजिये, कुटे मसाले डालिये, हल्का सा भूनिये, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर चावल और काबुली चने डाल कर 2-3 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये.
भुने मसाले मिले चावल माइक्रोवेव में पकाने वाले प्याले में निकालिये, चावल से दुगना पानी, नमक और नीबू का रस डालकर मिलाइये, प्याले का ढक्कन लगाइये और माइक्रोवेव में रखिये. 12 मिनिट के लिये माइक्रोवेव को सैट कर दीजिये.
माइक्रोवेव में चावल का पुलाव बन चुका है. पुलाव को माइक्रोवेव से निकालिये 5 मिनिट ठंडा होने दीजिये. खिला खिला काबुली चना पुलाव तैयार है. पुलाव के ऊपर हरा धनियां डालकर सजाइये और गरमा गरम काबुली चना पुलाव (Kabuli Chana Pulao) परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 37:
thanks
Matar panir ki recipes nehi hai.
निशा: प्रदीप, तरीदार सब्जी में मटर पनीर की सब्जी दी गई है.
aapki sari receipieces bahaut hi shandaar hoti hai,,,,,,, aapki website se meri family bahut khush hai,, thank u so much
निशा: आना, चने बिलकुल कच्चे नहीं रहते.
निशा: कल्पना, आप तिल के तेल को सब्जी बनाने, खाना बनाने के लिये कहीं भी प्रयोग में ला सकती हैं, तिल के तेल वाला अचार भी बना सकती हैं. सिर में डालिये और मसाज के काम में भी ला सकती हैं.
निशा: प्रियंका,धन्यवाद. सब्जियां हल्की होने के कारण चावल के ऊपर ही आती ही हैं,सब्जियां ज्यादा स्वादिष्ट लगे इसके लिये आप पहले चावल बनाइये, फिर घी डालकर सब्जियां हल्की सी कुक कीजिये और मसाला सहित चावल में मिला दीजिये, इस तरह से बनाया गया पुलाव ज्यादा स्वादिष्ट लगता है.
निशा: कंचन, काबुली चने के छोले की रैसिपी पहले से दी गई है, आप सर्च बटन में छोले मसाला लिखकर देख सकती हैं.
Kya aapki likhi hui kitab market me hai jise hum kharid sake.....agar hai to aap uska naam mujhe bataye.....thik hai nisha ji
SATENDER MISHRA
From: Delhi
निशा: सतेन्द्रा, मेरी किताब नहीं है.
निशा: मेनका, मैं अवश्य कोशिश करूंगी
likhiy na
pls
निशा: नूरा, मैं अवश्य लिखने की कोशिश करूंगी
निशा: मनु, धन्यवाद.
Aapse 1 request h kya aap mujhe eggless cake ki recipi mail kar sakti hai plz...
निशा: निशा, एगलैस केक की रैसिपी तो वेवसाइट पर पहले से दी गई है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देख सकती हैं.
it helps me alot...
निशा: सोनी, चावल को पहले आधा घंटे के लिये भिगोइये, चावल और दुगना पानी लीजिये, एक छोटी चम्मच घी डालिये और कुकर एक सीटी आने तक पकाइये, चावल खिले बनेंगे.
निशा: अनुपमा, नीबू डालने से पुलाव का स्वाद तो बड़ता ही है, साथ ही चावल का कलर और टैक्सचर भी अच्छा हो जाता है.
I like your all recipe very much. Kya aap mujhe pregnency mein use honewali recipe de sakti hai .
निशा: रीना, प्रिगनेन्सी में घर में बना खाना, खानें में रोजाना दाल, हरी सब्जियां, फल और दूध का प्रयोग करें. अंकुरित दालों से नाश्ता बनाकर खायें.
maine apke btaye pulao, dahi bada,kadhahi paneer banayi sabhi bahut achchhe bane hai thanx mere husband bhi bahut khush rhte hai.plz aap mushroom ki dher sari item dale taki mai bna saku. Ek bar phir thanx
निशा: कोमल, मैं कोशिश करती हुँ.
MANE AAJ APNE DOSTO KO PULAO KHILAYA BHO BAHUT KHUSH HUA OUR PUCHA KHAN SE SIKHA HAI?
THANKS
NISHA JI
निशा: राम, धन्यवाद.