हरा वेज पुलाव (Green Pulav Recipe)

हरा वेज पुलाव आप अपने आने वाले महमानों के लिये या किसी पार्टी के लिये तैयार कर सकती है. हरा वेज पुलाव देखने में अत्यन्त सुन्दर और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनता है. आइये आज हम हरा वेज पुलाव (Green Pulav ) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Pulav
- बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप)
- घी - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 100 ग्राम (एक छोटा बन्च)
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (छोटा छोटा काट लीजिये)
- मटर - आधा कप छिले दाने
- शिमला मिर्च - 1 (बीज निकाल कर छोटा छोटा काट लीजिये)
- लोंग - 4
- काली मिर्च - 8
- बड़ी इलाइची - 2-3 (छील कर दाने निकाल लीजिये.
- दाल चीनी - एक टुकड़ा
- नमक - स्वादानुसार (छोटी 3/4 चम्मच)
विधि-How to make Green Pulav
चावल को साफ कीजिये, धोइये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. बाद में चावलों से पानी निकाल दीजिये.
हरा धनियां साफ कीजिये, मोटी डंडी निकाल कर हटा दीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर हटा दीजिये और दोंनो को थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर से बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
लोंग, काली मिर्च, दालचीनी और इलाइची के दाने दरादरा कूट लीजिये. कड़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. गरम घी में दरादरा किया मसाला डालिये, हल्का सा भूनिये, मटर के दाने, शिमला मिर्च और अदरक डाल कर 2 मिनिट तक भून लीजिये.
सब्जियां भूनने के बाद चावल और पिसा धनिये का मसाला डालिये और 2 -3 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भून लीजिये. अब चावल की मात्रा का दुगना पानी डाल कर मिलाइये, नमक डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये.
कुकर में एक सीटी आने के बाद आग बन्द कर दीजिये. कुकर का आधा प्रेसर खतम होने पर कुकर का ढक्कन खोलिये. खुशबूदार हरा पुलाव तैयार है.
हरा वेज पुलाव माइक्रोवेव में पकाइये:
चावल मसाला भूनने के बाद इनको माइक्रोवेव में पकाने बाले कांच के प्याले में डालिये और अब चावल की मात्रा का दुगना पानी डाल कर मिलाइये, नमक डाल कर मिलाइये, प्याले का ढक्कन बन्द कर दीजिये, बर्तन को माइक्रोवेव में रखिये, माइक्रोवेव को 12 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. लीजिये स्वादिष्ट हरा वेज पुलाव तैयार हो गया.
गरमा गरम हरा वेज पुलाव दही और पापड़ के साथ परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये, समय - 30 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 28:
i am big fan of you. please tell me when you give NAVRATAN PULAO & BIRYANI recipe
please tell me what is the difference between pulao & biryani.
निशा: स्वेता, पुलाव चावल बनाने के बाद सब्जियां फ्राई करके चावल डाल कर मिलाये जाते हैं जबकि बिरियानी के लिये चावल सब्जी फ्राई करके परत लगाकर हांडी को बन्द करके मन्दी आग पर दम देकर बनाते हैं. मुझे तो खास अन्तर लगता ही नहीं, वस यही सोचती हूँ कि अलग अलग कम्यूनिटी के लोग इस रैसिपी को अलग अलग नाम से कहते हैं.
निशा: बुलबुल, धन्यवाद.
vikas sharma
धन्यवाद् निशा जी|
ONCE AGAIN THANK U.
PLEASE SOME OTHER RECEIPE ALSO PUBLISH ON THIS SITE.
THANK U.
ko padha aur aapne ghar me shahi paneer banay mujhe aapki racipi achi lagi thanks nisha ji
aapse ek requert or hai biryani banae ke vidhi v post kerye
निशा: ये रैसिपी तो बहुत पहले से दी गई हैं. इसके लिए यहाँ Idli Samber Recipe क्लिक करें
अन्य रेसिपी भी ऊपर दिए सर्च बाक्स में लिखकर खोज सकते हैं.
BUT USSE RISE K SAARE POSHTIC TATVA NIKAL JATE HAIN,PLS BATAYEN KI MAI KYA KARU JISSE RISE KHILE-2 BANE OR MADH BHI NA NIKALNA PADE???
निशा: पलक, चावल बनाने के लिये, चावल को पहले आधा घंटा पानी में भिगो दीजिये, कुकर में बनायेंगी तो दुगना पानी और 1 कप चावल में 1 चम्मच घी डालिये, एक सीटी आने तक पका लीजिये, चावल खिले खिले बनेंगे.
निशा: जिया मेरे लिये ये बताना मुस्किल है, मैं लिखूंगी अवश्य.
निशा: दीपिका, हमने पुलाव में काला कुछ भी नहीं डाला, सारी चीजें हरी हैं, मसाले को थोड़ा सा कम भूनें कलर अच्छा आयेगा.
please nishaji Add some chinese recipes like chowmin and fried rice with manchurian.
निशा: सविता, मुझे ये लिखनी हैं.
Thank you very much..
निशा: स्वाति, इसके बिना भी पुलाव अच्छा बनेगा.
sabko bahut pasand aaya
निशा: शिप्रा, मै लिखने की कोशिश करूंगी.