Marwari Gatta Pulao – गट्टा पुलाव -

Marwari Gatta Pulao

राजस्थानी गट्टा करी तो आपने बनाई ही होगी. मारवाड़ के इलाके में गट्टे का पुलाव (Marwari Gatta Pulao ) और गट्टे की सूखी सब्जी भी बहुत लोकप्रिय है. त्योहार या अन्य अवसरों पर मिठाईयां खाने के बाद गट्टे का पुलाव (Gatte Ka Pulao) सभी को बेहद पसंद आयेगा. आइये आज हम गट्टा पुलाव (Gatta Rice) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Marwari Gatta Pulao

  • गट्टा बनाने के लिये
  • बेसन - 100 ग्राम
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • तेल - एक टेबल स्पून

पुलाव के लिये

  • बासमती चावल - 200 ग्राम
  • घी - 2 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (छोटी छोटी कतर लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच का लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • हल्दी पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच
  • लोंग - 4
  • काली मिर्च - 10
  • बड़ी इलाइची - 2
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून

विधि - How to make Marwari Gatta Pulao

gatta_pulav_2_923897476.jpgचावल को साफ करके, धो लीजिये,1 घंटे पानी में भीगने दीजिये. चावलों को धोकर पानी को निकाल दीजिये.

चावलो को माइक्रोवेव में पकाना है, तब चावल, और चावल की मात्रा का दुगना पानी और नमक, कांच के बोल में डालिये, माइक्रोवेव में रखकर 12 मिनिट तक पका लीजिये.

यदि आपको चावल कुकर में बनाने है, तब चावल, चावल की मात्रा का दुगना पानी और नमक, कुकर में डालिये, एक सीटी आने तक पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. आधा प्रेसर कुकर से, सीटी ऊपर करके निकाल दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद कुकर खोलिये. चावल बन चुके हैं.

गट्टा बनाने के लिये

बेसन में सभी मसाले और तेल डाल कर, हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये. पानी की सहायता से रोटी जैसा आटे की तरह नरम आटा गूथ लीजिये. आटे को चार भागों में बांटिये. दोनों हाथों से बेलनाकार, आधा इंच मोटे रोल बना लीजिये.

एक बर्तन में 500 ग्राम पानी डालकर गरम कीजिये. पानी में उबाल आने के बाद, बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये, 10 - 12 मिनिट तक तेज गैस पर उबलने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. पानी को निकाल दीजिये (इस बेसन के पानी को आप आटा गूथने के काम मे, या दाल में डाल कर काम में ला सकते हैं). रोल को ठंडा होने के बाद, चाकू से आधा इंच मोटे, गट्टे काट कर तैयार कर लीजिये.

लोग, काली मिर्च और इलाइची के दाने छील कर, दरदरा कूट लीजिये.

एक कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. घी में जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद, दरदरा किया हुआ मसाला डालकर, हल्का सा भूनिये, हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल कर 1 मिनिट भूनिये. गट्टे डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये. अब इन गट्टों में पके हुये चावल डालकर मिलाइये. गैस बन्द कर दीजिये. आपका खुशवू दार गट्टा पुलाव तैयार है.

पुलाव को बोल या प्लेट में निकालिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम गट्टा पुला चटनी और अचार के साथ परोसिये और खाइये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 10:

  • jyoti sharma on 02 May, 2008 12:07:42 PM
    hi muje aapki sabhi recipes bhot acchi mai maine sabhi bnani sikhli hai ab muje dokla banana sikhaye
    Reply
  • garima on 02 November, 2008 21:12:06 PM
    H! maine appki batai recipe se gatte ka pulao banaya. bana to bohot tasty par gatte thode kade the. please mujhe bataiye kyun hua aisa. aur gatte paani me kitni der boil kare, kya 5-6 min ka hisab hi theek hai ya koi aur trick bhi hai.
    Reply
  • geeta on 27 July, 2009 05:36:28 AM
    hello nisha ji, maain jab bhi rice banati hu wo hamesha ghut jate hai or chipak jate hai. alag alag nahi rehte.aap please mujhe iska tarika bataye jisse rice hamesha khile rahe ghute nahi. thanks

    निशा: गीता, चावल को पकाने से पहले आधा घंटे पानी में भिगोइये, चावल पकाते समय इसमें एक चम्मच घी डाल दीजिये, चावलों को ओवरकुक मत कीजिये और चावल की अच्छी क्वालिटी या बासमती चावल लीजिये, कुकर में बने चावल भी अधिकतर घुट ही जाते हैं.
    Reply
  • .अनु on 05 May, 2010 08:13:44 AM
    निशा जी गट्टे बनाने के लिये एक सुझाव देना चाहती हूँ.गट्टे बनाते समय थोडा दही डालने से गट्टे बहुत नरम बनते हैं.
    Reply
  • SUSHAMA on 14 May, 2010 04:01:35 AM
    gatte ka pulao recepi achchi hai. Dhokala banana bataiye
    Reply
  • priya h. gupta on 05 August, 2010 11:31:44 AM
    hello, nishaji ye pulav mujhe bahut pasand hai.nishaji kuch biryani ki racipe b bateye..jaise ki veg biryani or veg kolhapuri...please rply me...
    Reply
  • pallavi deshmukh on 20 December, 2010 18:03:28 PM
    hello,nishaji maine aapki jyadatar recipes padhi hai, use karti b hu ,aur muze pasand aati hai,lekin apse 1 request hai.ap please veg maratha ki recipe bheje.ye muze bahut pasand hai lekin muze iski recipe nahi mil rahi. thanks
    Reply
  • hakimsingh on 23 December, 2010 15:34:06 PM
    ati utaam god
    Reply
  • meenu on 29 December, 2010 15:38:00 PM
    hello nisha ji
    maine gatta to bnaye pr wo kafi hard bne or unko gravy ke sath bhi banaya to bhi wo kafi hard the .............
    Reply
  • Anshita H. Shah on 01 June, 2011 16:26:09 PM
    agar apke gatte harrd bante hein to unhe soft banane ke liya aap gatte banate samay usme chutki "soda" dal sakte hein.gatte naram banenge.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad