बाजरे की खिचड़ी - Bajra Khichdi Recipe

Bajre Ki Khichdi

चावल की खिचड़ी तो हमेशा बनती ही है, लेकिन अभी सर्दियों में अगर बाजरे की खिचड़ी (Bajra Ki Khichdi) बना ली जाय तो एक अलग स्वाद की खिचड़ी खाने को मिल जायेगी. बाजरे की खिचड़ी बहुत स्वादिष्ट होती है, इसकी सुगन्ध भी बड़ी ही मन मोहक होती है. तो आइये बाजरे की खिचड़ी (Bajre Ki Khichadi) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bajra Khichdi

  • बाजरे की मिगी - 200 ग्राम
  • मूंग की दाल - 150 ग्राम
  • घी - 2 टेबिल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई)
  • अदरक - 1 इंच का लम्बा टुकड़ा (बारीक कतरा हुआ)
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मटर के दाने - 1 छोटी कटोरी (यदि आप चाहें)
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनियां - 1 टेबिल स्पून

bajra_763622599.jpg

विधि - How to make Bajre Ki Khichdi

बाजरे को छान, बीन कर साफ कर लीजिये. थोड़ा सा पानी डाल कर बाजरे को गीला कर दीजिये (बाजरे को मोय दीजिये). इसके उपरान्त बाजरे को खरल में डाल कर इतना कूटिये, कि बाजरे की सारी भूसी निकल जाय.  छान फटक कर भूसी को अलग कर दीजिये और बाजरे की मिगी अलग कर लीजिये.

कुकर में घी डालकर गरम कीजिये.  हींग और जीरा डाल दीजिये.  जीरा भुनने के बाद, हरी मिर्च, अदरक,     हल्दी पाउडर और मटर के दाने डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये.  अब इस मसाले में बाजरे की मिगी को धो कर डालिये और 2-3 मिनिट तक चमचे से चला कर खिचड़ी को भूनिये.

दाल और बाजरे की मात्रा का चार गुना पानी डाल दीजिये.  कुकर बन्द कीजिये. एक सीटी आने के बाद 5 मिनिट तक धीमी गैस पर खिचड़ी को पकने दीजिये.  गैस बन्द कर दीजिये.

कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद कुकर का ढक्कन खोलिये.   आपकी बाजरे की खिचड़ी तैयार है. खिचड़ी को बाउल में निकालिये.  हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये.  गरमा गरम बाजरे की खिचड़ी (Bajre Ki Khichdi) दही, अचार और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

Categories:
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 6:

  • ANKITA TIWARI on 01 September, 2009 11:02:05 AM
    मे जब भी खिचड़ी बनाती हू तो खिचड़ी पांचट पांचट बनती है करू क्या करू.
    Reply
  • pinky agrawal on 09 January, 2010 00:53:06 AM
    i like it very much
    Reply
  • parul on 23 March, 2010 07:14:36 AM
    i will try bajre ke khichdi bcz i like it
    Reply
  • sushma on 12 October, 2010 13:37:38 PM
    I 'll try because one of my frind like it :-)
    Reply
  • vatsala on 16 January, 2011 17:06:00 PM
    in it how much time v have to soak bajra is not clear. baki recipie is clear . i will try then tell how was it

    निशा: वत्सला, बाजरे को आप आधा घन्टे के थोड़ा सा पानी(500 ग्राम बाजरा में 1 टेबल स्पून) डाल कर मिला कर रख दीजिये.
    Reply
    • DEEPAK PANDIT ASTROLOGER on 30 December, 2011 13:25:12 PM
      dhund raha to app ka sujhv mila is me thode chwal bhi dal kar acha lagta or ghee gram ker ke khane vakat dal kar hath se 5 second khuma kar khane se or bhi jada maja atta hi so thank u very mach.
      Reply
  • swati garg on 10 December, 2011 19:55:05 PM
    Hi Nisha ji!
    agar kharal na ho to baajre ko aur kis tarah koot sakte hain?

    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad