बाजरे का भात (Bajre ka Bhat)
चावल का भात आप सभी हमेशा खाते ही हैं. सर्दियों में एक बार बाजरे का भात भी बनाइये. बाजरे का भात बनाने में मेहनत और समय दोंनो ही अधिक लगते हैं. सच बात तो यह है, कि मै भी बाजरे का भात बचपन में ही खाया करती थी, जब मेरी मां बनाती थी.
शादी के बाद मैं आज पहली बार बाजरे का भात बना रही हूं. इस रेसिपी को लिखने की वजह से, और इस समय मेरी मां भी मेसे पास आई हुई है, उन्होंने ही बाजरे को कूट कर, छान फटक कर मिगी तैयार की है. उन्हीं की इस मेहनत के कारण ही मैं यह रेसीपी को बनाने में सफल हो सकी हूं. तो आइये आज हम आपके साथ बाजरे का भात बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bajre ka Bhat
- बाजरे की मिगी - 300 ग्राम
- चावल - 1 टेबिल स्पून
- घी - 1 टेबिल स्पून
- पानी - 750 ग्राम
विधि - How to make Bajre ke Bhat
बाजरे को छान बीन कर साफ कर लीजिये. थोड़ा पानी डाल कर गीला कीजिये. इसके बाद बाजरे को खरल में डाल कर इतना कूटिये कि बाजरे की सारी भुसी अलग हो जाय. छान फटक कर बाजरे की भुसी अलग कर दीजिये. अब आपके पास साफ सुन्दर बाजरे की मिगी तैयार है, बाजरे का भात बनाने के लिये. इस मिगी को तैयार करने में ही समय और मेहनत दोनों लग जाते हैं. कुकर में पानी डाल कर गरम कीजिये. बाजरे की मिगी और चावल धो कर पानी में डाल दीजिये. साथ ही घी डाल कर चमचे से चलाइये और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद, 8 मिनिट तक धीमी गैस पर बाजरे के भात को पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद, कुकर का ढक्कन खोलिये. लीजिये आपका बाजरे का भात तैयार है, और सुगन्ध भी कितनी मन मोहक है. बाजरे के भात को बाउल में निकालिये. गरमा गरम बाजरे का भात पकोड़े की कड़ी , दही या अरहर की दाल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
Categories:
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 10:
One tip to save time, prepare bazraa megi in bulk and store it in fridge for future.
I'm als from Aligarh
thankx nishaji ..for bajre ka bhat after my marriage i almost forgot making this due to unavailability of bajra outside .this time on annkoot i m looking forward to make this .
निशा : एकता, इसका अर्थ यह है की आप अपने प्रश्नों पर दुबारा नहीं जाती. आप मोहनथाल , बिना अंडे का केक, आंवले का मुरब्बा, चाकलेट केक कुकर में आदि अपने प्रश्नों पर मेरे जबाब देखिये. ये वेबसाईट मेरा पार्ट टाइम शौक है. कभी कभी कुछ सवाल चाहने पर भी छूट जाते हैं. आशा है आप मेरी दिक्कतों को समझेंगी.