खट्टा मीठा पोहा नमकीन – Khatta Mitha Mix Chivda Recipe – Khatta Meetha Mixture

पोहे चिवड़ा नमकीन तो अच्छा होता ही है लेकिन खट्टा मीठा मिक्स चिवडा और भी अधिक अच्छा होता है. जो लोग तीखा खाना पसन्द नहीं करते उन्हें भी यह पसन्द आता हैं. छोटे बच्चे तो इस खट्टा मीठा मिक्स चिवड़ा (Khatta Mitha Mix Chivda) बहुत चाव से खाते हैं
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khatta Mitha Mix Chivda
- पोहा - 200 ग्राम
- मूंगफली के दाने - 200 ग्राम
- तेल - पोहा तलने के लिये
- हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
- चीनी - 2 टेबल स्पून
- नमक - 1/4 छोटा चम्मच
- टाटरी - एक चने के दाने से भी आधा टुकड़ा
- किसमिस - 20-25 (डंठल तोड़ कर हटा दीजिये)
विधि - How to make Khatta Mitha Mix Chivda
कड़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाय तब एकदम गरम तेल में जितना पोहा (करीब आधा पोहा) डालिये, आग धीमी कर दीजिये और करछी से चलाते हुये पोहा को तलिये यह आकार में लगभग दुगना फूल जाता है लेकिन कलर सफेद ही रहे. तले पोहे निकाल कर छलनी या डलिया में रखिये ताकि उससे अतिरिक्त तेल हट जाय. सारे पोहे तल कर निकाल लीजिये.
बचे तेल में मूंगफली के दाने डालिये, ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.
चीनी, नमक और टाटरी को मिला कर मिक्सी से एकदम बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में एक टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हल्दी पाउडर डालिये, बिलकुल धीमी आग पर पोहा डालिये और पोहा अच्छी तरह पीले होने तक चमचे से चलाकर मिलाते रहिये. ये पोहा पीले कलर के बड़े ही सुन्दर दिखने लगे हैं. इन पोहे को थाली में डालकर हवा में ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
एकदम ठंडे पोहे में मूंगफली दाना, बेसन के सेब और किसमिस डालिये, अब पिसा हुआ चीनी मसाला डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये. बच्चों के लिये खट्टा मीठा पोहा नमकीन तैयार है.
खट्टा मीठा नमकीन को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2 महिने तक खूब खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 23:
Bahut hi badiyaa mein jaldi hi banaayungi, apki ye recpie namkein poha jaisei he ha, par ye bhi achi recpie he, aur nishaji mujhe veg. manchurian ki recpie bataye, plz nisha ji jaldi aap ye recpie likhe, thanks nishaji.
aapki sabhi recipe bhaut achie hai. meine aapki kaafi receipes banayaani hai. kya namkeen ke liye 'tatari' ke elava kuch aur cheez kya proyag me le sakte hai. kirpiya karke jawaab de.
निशा: प्रतिभा इस नमकीन के लिये टाटरी ही चाहिये.
ye TAATRI kya hoti h? please bataye
or hame ese lena ho to ye kaha milegi. matlab raashan ki dukan par ya kisi or dukan par.
निशा: रेखा, टाटरी- सीट्रिक एसिड किराने की दुकान पर मिल जाती है, यह सफेद मिस्री जैसे किस्टल की तरह दिखती है.
निशा: पूनम बेसन के सेब नाश्ता कालम दिये हुये हैं.
निशा: नित्या, टाटरी (citrus acid ), ये नीबू, खट्टा इत्यादि फलों से बनाया जाता है, खाना बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है.
निशा: पार्म, टाटरी को tartaric acid (citric acid) भी कहा जाता है, यहां ये किराना स्टोर्स पर मिल जाता है.
निशा: बेसन के सेब में बहुत ही हल्का नमक डाला जाता है, खट्टा मीठा मसाले में थोड़ा सा नमक डाला जाता है.
निशा: टाटरी ठोस क्रिस्टल है, खट्टा स्वाद है और इसे citiric (tartaric acid) भी कहते हैं, किराना स्टोर्स पर मिल जाता है.
निशा: सचेत, मीठी चटनी के लिये "चटनी"कालम में देख लीजिये.
You are awesome maam.
Thanks !
निशा: टाटरी और फिटकरी दोनों बिलकुल अलग हैं.
निशा: जी हां ये नीबू से बनता है.
निशा: कुकू मेरी कोईरैसिपी बुक नहीं है.
निशा: ममता, सुझाव के लिये धन्यवाद. टाटरी एसीटिक एसिड होता है, जो नीबू के रस से बनाई जाती है और किराना स्टोर से आप इसे खरीद सकती हैं.