Sev Kadhi Recipe – सेव की कढ़ी

Sev Kadhi Recipe

आप कढ़ी (Kadhi) कैसे बनाते हैं? सप्ताह में प्रत्येक रविवार को मेरे परिवार में 'कढ़ी चावल' बनते ही है और मैं अधिकतर पकोड़े की कढ़ी बनाती हूं, राजस्थान के चित्तोड़ के इलाके में सेव की कढ़ी यानी एसी कढ़ी जिसमें पकौड़े की जगह सेव प्रयोग किये जाते हैं बहुत लोकप्रिय है. आईये आज हम सेव की कढ़ी (Sev Kadhi Recipe) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sev Kadhi Recipe

  • बेसन - 250 ग्राम
  • तेल - सेव तलने के लिये, और कढ़ी बनाने के लिये
  • खट्टा दही  - 250 ग्राम
  • हींग - 2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • दाना मेथी - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 3-4 (बारीक काट लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक काट लीजिये)
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - 1 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून

विधि - How to make Sev Kadhi Recipe

sev_kadhi_2_143849741.jpgबेसन को छान कर, एक बर्तन में निकालिये, और 2 भागों में बांट लीजिये.  एक भाग को आटे जितना नरम गूंथ लीजिये.  सेव बनाने के लिये आपके पास या तो सेव बनाने की मशीन होनी चाहिये, या बड़े छेद वाली कलछी हो,

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गुथे हुये बेसन के आटे से आधा आटा निकालिये और कलछी के ऊपर रखिये.  कलछी को कढ़ाई के ऊपर रख कर, हथेली से आटे को दबाते हुये हटाइये, इस तरह आटे से सेव बनकर कढ़ाई के तेल में गिरने लगेंगे.  सारे बेसन को दबा कर सेव बना दीजिये,  हल्के ब्राउन होने तक तलकर, सेव को प्लेट में निकाल कर रखिये.  सारे बेसन के सेव बना लीजिये.  कढ़ी में डालने के लिये सेव तैयार हैं.

कढ़ी बनाने के लिये

दही को मथकर किसी बर्तन में रखें, बचा हुआ बेसन दही में इस तरह घोलें कि गुठलियां न बनें. बेसन के घोल में 1.25 लीटर पानी मिला लीजिये.  कढ़ी बनाने के लिये घोल तैयार है.

कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम करिये, गरम तेल में हींग, जीरा और मेथी डाल दीजिये.  जीरा, मैथी भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, लाल मिर्च और अदरक डालिये. तैयार घोल को इस मसाले में डाल कर चमचे से उबाल आने तक लगातार चलाते रहिये, (तेज गैस पर पकाइये, ताकि कढ़ी में उबाल जल्दी आ जायेगा).  उबाल आने के बाद सेव कढ़ी में डाल दीजिये, और चमचे से चलाते रहिये, फिर से उबाल आने के बाद नमक डालकर मिला दीजिये.  गैस धीमी कर दीजिये.  अब कढ़ी को धीमी गैस पर 15-20 मिनिट तक पकने दीजिये, प्रत्येक 3-4 मिनिट में कढ़ी को चमचे से चलाते रहिये.   आप देखेंगे कि कढ़ी की ऊपरी सतह पर चारों ओर बेसन की मलाई दिखाई दे रही है.  आपकी सेव की कढ़ी तैयार है.  कढ़ी के साथ चावल बनाना मत भूलिये.  कढ़ी के साथ चावल बहुत अच्छे लगते हैं.

कढ़ी को प्याले में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजाइये, या छोटी कढ़ाई में 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में थोड़ा सा जीरा डालिये, गैस बन्द कर दीजिये इस तेल में 1/8 छोटी चम्मच लाल मिर्च डालकर, इस तड़के को कढ़ी के ऊपर डालकर सजाइये.  गरमा गरम कढ़ी चावल, चपाती या परांठे के साथ परोसिये एवं खाइये.

आपको इस कढ़ी का स्वाद कैसा लगा? बनाईये और बताईये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 9:

  • khushi on 08 April, 2008 11:39:57 AM
    sav banane wale besan main kuch masale an namak nahi milana hai kya?
    aur sav dalne ke bad yadi itne dar ubalenge to sav gal to nahi jaigi?
    krupiya pakode ki kadhi ki recipe bhi batai.
    Reply
  • garima on 19 June, 2009 09:47:32 AM
    nisaji i m searching all d day for the website of recipes but my search is end on ur website it is amazing n very helpful for me and i m a heartly thanks to u.
    Reply
  • ANKITA SHARMA on 10 August, 2009 09:53:57 AM
    क्या इसमे बनी बनाई पेकेट वाली सेव का उपयोग कर सकते है.

    निशा: अवश्य कर सकते हैं, ये सेव सामान्य सेव से मोटी होती है
    Reply
  • parwati on 30 August, 2009 11:01:52 AM
    kya ese banate samay karhi patta se bhi baghar sakte hain
    निशा: पार्वती, करी पत्ता तो दाल या कड़ी किसी भी बघार में डाला जा सकता है.
    Reply
  • alka on 22 December, 2009 02:03:02 AM
    lung sev ki sabji ki recipe bataiye....please
    Reply
  • vivek on 02 August, 2010 11:45:17 AM
    namak thora kam hai
    Reply
  • kanchan on 26 September, 2010 08:25:00 AM
    mari dahi gas per kadai ma dalta hi fat jati ha please aap batai ki aasa kyo ho raha ha ?
    Reply
  • varsha on 03 November, 2010 19:45:41 PM
    it's good and different kadi.
    thank you.
    Reply
  • Parul on 14 June, 2011 19:00:45 PM
    Nisha Didi Is Resipe Me aapne Kadhi banai He Ham Gujrati Log Usi Resipe Se Sabji Banate He.. (Gathiya Ki Sabji) bas Fark Itna hi he ki aap Isme dahi (Curd) Dalte he... Aur ham Sirf Paani Dalte he Aur Thodi si Laal Mirch Jayada Dalte he... Lekin Test Bahut Achha aata he... Kisi din try Kijiyega Nisha didi... (Pani Ki Jagah aap chhach Ka Istemal b kar sakti he..)

    निशा:
    पारुल, जो हमने बेसन के सेब बनाये हैं उन्हैं गांठिया बोला जाता है.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad