पंचरतन दाल – Panchratan Dal Recipe

पंचरतन दाल या पंचमेल दाल (Panchratana dal) राजस्थान की विशेष रेसिपी है. इसे पंचमेल दाल (Panchmel Dal) भी कहते हैं. यह पंचरतन दाल पांच दालों को बराबर मात्रा में मिला कर बनाई जाती है.
हर एक दाल के गलने का समय दूसरी दाल से अलग होता है. जब पांच दाल एकसाथ मिला कर एक ही समय में पकाई जातीं है तो इनमें कोई दाल अधिक गली हुई होती है और कोई कम. इसमें खड़े मसाले कूट कर या दरदरे कर के डाले जाते है, इन सबका का स्वाद एकदम अलग होता है. आइये आज हम पंचरतन दाल (Panchratana Dal) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panchratan Dal
- अरहर (तूअरदाल) - 25 ग्राम (एक टेबल स्पून)
- मूंग दाल - 25 ग्राम (एक टेबल स्पून)
- उरद दाल - 25 ग्राम (एक टेबल स्पून)
- चना दाल - 25 ग्राम (एक टेबल स्पून)
- मसूर दाल - 25 ग्राम (एक टेबल स्पून)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच
तड़के के लिये
- घी - 1-2 टेबल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- काली मिर्च साबुत - 6-8
- लोंग - 4
- बड़ी इलाइची - 2
- लाल मिर्च - 2-3
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (छोटा छोटा काट लीजिये)
- हरी मिर्च - 2 बारीक कतर लीजिये
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून(बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Panchratan Dal
सारी दालों को साफ कीजिये, धोइये और 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
दाल कुकर में डालिये और 1 कप पानी, नमक और हल्दी मिला दीजिये, कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, दाल को 1 सीटी आने तक पकाइये. गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर खोलिये.
साबूत मसाले काली मिर्च, लौंग और इलाइची को छील कर दरदरा कूट लीजिये.
किसी पतीली में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में हींग और जीरा डाल कर तड़्काइये, जीरा तड़्कने के बाद कूटे हुये मसाले और लाल मिर्च को टुकड़े करके डालिये, साथ ही अदरक और हरी मिर्च भी डाल दीजिये, थोड़ा सा भूनिये, इसी पतीली में उबाली हुई दाल को डाल दीजिये और दाल को अच्छी तरह मिक्स होने तक पकने दीजिये, और पानी डालने की आवश्यकता हो तो पानी गरम करके मिला दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये, आधा हरा धनियां दाल में डाल कर मिला दीजिये. पंचरतनी दाल (Panchratana Dal) तैयार है,
दाल को प्याले में निकालिये ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम पंचरतन दाल, (Panch Ratan Dal) नान, चपाती या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये,
- समय - 30 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 15:
Please tell me ki moong dal chhilkey wali hai ya dhuli hui
Thanks
निशा: आशा, मूंग की दाल धुली हुई है.
-Sona
plzz tell me ki urad dal chilke wali hai ya dhuli hui hai.
Thanks,
Alpana