पालक चना दाल – Palak Chana Dal – Spinach Split Pea Dal

Palak Chana Dal

दालें ही प्रोटीन की मुख्य स्रोत हैं, और प्रोटीन हम सभी की आवश्यकता है, इसलिये दाल हमारे रोज के खाने में होनी ही चाहिये. अलग अलग दालें, अलग अलग तरीके से बनाकर हम स्वाद और खाने की रुचि को बढ़ा लेते हैं. चना दाल पालक बहुत ही स्वादिष्ट होती है, तो आइये आज हम चना दाल पालक (Palak Chana Dal) बनायें.

Read this recipe in English - Palak Chana Dal Recipe

आवश्यक सामग्री - ingredients for Palak Chana Dala

  • पालक - 500 ग्राम (एक गड्डी)
  • चने की दाल - 150 ग्राम (3/4 कप )
  • टमाटर - 2-3
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1  इंच लम्बा टुकड़ा
  • घी - 1-2 टेबिल स्पून (आपकी इच्छा के अनुसार)
  • हींग - 1 चुटकी
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर -  एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लालमिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नीबू - एक छोटा सा ( यदि आप चाहें)
  • हरा धनियां - आधा छोटी कटोरी (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Palak Chana Dal

chana_dal_palak_2_509331979.jpgचने की दाल को धोइये और रात भर पानी में भिगोइये.( दाल को पहले से भिगोने से दाल जल्दी पक जाती और दाल का स्वाद भी बढ़ जाता है).

पालक के पत्ते साफ कीजिये, 2 बार साफ पानी से धो लीजिये. थाली या चलनी में रखकर पानी निकाल दीजिये. अब इस पालक को बरीक कतर लीजिये.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डंठल तोड़िये, छीलिये और धोइये, पीस लीजिये.

दालों को दो तरीके से बना सकते हैं. कुकर में सीधे तड़्का लगा और मसाला तैयार करके, दाल और पालक डाल कर पका लें.  या दाल और पालक कुकर में उबालें ओर तड़का अलग से तैयार करें दाल में मिलादें. दोंनो ही तरीके से दाल अच्छी बनती है, आपको जैसे आसानी लगे बना लीजिये.

हम यह दाल, कुकर में तड़का तैयार करके, उसमें दाल डाल कर सीधे बनायेंगे.

कुकर में घी डाल कर गरम कीजिये, घी में हींग जीरा डाल दीजिये, जब हींग जीरा भुन जाय तब हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाल दीजिये जैसे ही ये भुन जाय, टमाटर हरीमिर्ची, अदरक का पेस्ट डाल कर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

भुने हुए मसाले में कतरा हुआ पालक और चने की दाल डाल कर और 2 मिनिट मसाले के साथ भून लीजिये.  दाल की मात्रा का चार गुना पानी (दाल एक कटोरी तो पानी चार कटोरी) डाल दीजिये, नमक और लालमिर्च डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये.  कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, धीमी गैस पर दाल को 6-7 मिनिट तक पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये.

कुकर का प्रेसर खतम होने पर ढक्कन खोलिये और देखिये दाल बन गई है, (पकी हुई दाल को यदि आप चमचे से नीचे गिरायें तो दाल और पानी एक साथ गिरते हैं).  यदि दाल अधिक गाड़ी लग रही हो तो आवश्यकता अनुसार पानी गरम करके मिला लीजिये.  दाल में  गरम मसाला और नीबू भी मिला दीजिये.

पालक चना की दाल (Chana Dal Palak Curry) तैयार है.  दाल को प्याले में निकालिये, कटा हुआ हरा धनियां और घी डालकर सजाइये.  गरमा गरम पालक चने की दाल (Spinach Split Pea Dal), चपाती, परांठा या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये.

नोट

यदि आप प्याज वाली पालक चने की दाल बनाना चाहते हैं, तब एक प्याज बारीक कतर लीजिये, घी में हींग, जीरा भुनने के बाद, कतरी हुई प्या डाल कर, हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये, इसके बाद उपरोक्त विधि से पालक चना दाल बना लीजिये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 13:

  • on 14 July, 2008 03:50:52 AM
    Chana Dal palak Curry is called Sagpahita or Dalpahita also.

    I always like Sagpahita - Chana Dal palak
    Reply
  • sayar on 21 September, 2008 02:20:19 AM
    really very good.
    Reply
  • pinki on 02 October, 2008 22:03:05 PM
    thank you so much
    its delicious.
    Reply
  • rani on 04 May, 2009 23:02:25 PM
    hiii............ mai tu aapaki recipies ki divani ho gayi hun, kam tail mei bina pyaz ke sabji banana ye aap se hi malum chala. aapaki sabhi recipe bahut hi aasan hai lekin taste bahut hi lajawab hai. bahut bahut dhanyawad. yadi aap koi naya recipe likhen tu jarur mujhe batain, pl. yadi aap nonveg ki recipe bhi batayen tu mujhe bahut achcha lagega..............ur simply G8...keep it up.
    निशा: धन्यवाद रानी.
    Reply
  • RAJNI on 23 March, 2010 01:32:45 AM
    Thanks for Palak Dal Spinach and Lentils.
    How can we make Chana Dal palak curry with Pyaj?
    निशा: रजनी, प्याज के साथ चना दाल पालक बनाने का तरीका रेसीपी के नीचे नोट्स में दे दिया गया है
    Reply
  • shuchi on 04 June, 2010 08:45:48 AM
    aap plz mujhe bataye k agar chana daal raat bhar na bhigoya ho toh kya karun ..plz bataeye
    Reply
    • mamta on 25 July, 2011 20:41:45 PM
      banane se 1- 2 ghante pehle garm paani main bhigon dein. निशा: जी हां ममता जी हां अवश्य भिगोइये.
      Reply
  • ASHISH CHAURE on 24 September, 2010 17:12:06 PM
    this is very good daal
    Reply
  • Ritu Bijlwan on 02 October, 2010 10:36:00 AM
    Nisha thanks 4 ur recipes,muja jab bhi kuch naya try karna hota ha to ma apki he site per he jati hun,kisi dusri site per jana pasand he nahi hai,apki recipes simple aur bahut ha tasty bhi hoti ha,thank u so much nisha
    Reply
  • surya on 22 October, 2010 18:26:25 PM
    alot of thanks for such a nice -recipe
    Reply
  • Tejaswini on 15 December, 2010 09:49:27 AM
    With the help of your guidance i can make everything that i want. Thanks it's just so tasty
    Reply
  • p K Jain on 29 April, 2011 11:01:33 AM
    You are very intelegent in kooking. I pray from God that in next birth in world I born in your family.

    निशा: :)
    Reply
  • sanjana on 28 July, 2011 00:12:51 AM
    translation plz..

    निशा: संजना, आप जल्दी ही इंगलिश में रैसिपी देख सकेंगी.
    Reply
  • ritu on 07 January, 2012 12:34:24 PM
    mane b try ki its very tasty
    निशा: धन्यवाद रितु
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad