लोबिया की दाल (Lobia Dal Recipe, Lobhia Dal, Black Eye Beans Curry)

Lobia Dal Recipe

दालें न्यूट्रीशन का प्रमुख स्त्रोत हैं. लोबिया की दाल (Lobhia Dal) में ये और भी अधिक होता है. बढ़ते बच्चों के लिये तो लोबिया की दाल (Black Eye Beans ) और भी अधिक लाभप्रद है. आईये आज लोबिया की दाल (Lobia Dal Recipe) बनाये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lobia Dal Recipe

  • लोबिया साबुत - 100 ग्राम
  • आलू - 1 बड़ा आकार का
  • खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • टमाटर - 3 मीडियम आकार के
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (कतरा हुआ)

विधि - How to make Lobia Dal Recipe

lobhia_dal_2_890617662.jpgलोबिया साफ करके, धोकर रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.

लोबिया के दाने कुकर में डालिये, नमक और सोडा, एक छोटा गिलास पानी और आलू को छील कर इसी में डाल कर उबलने रख दीजिये.  कुकर में एक सीटी आने के बाद, धीमी गैस पर 5 मिनिट तक पकने दीजिये.  कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलिये.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये.  गरम तेल में हींग और जीरा डालिये.  जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर मसाले को चमचे चला दीजिये.  मसाले में टमाटर, मिर्च का पेस्ट डाल कर, मसाले को इतना भूनिये कि मसाला दानेदार दिखाई देने लगे.

इस मसाले में, उबाले हुये लोबिया मिला दीजिये, आलू को चमचे से तोड़ दीजिये. आप जितनी पतली तरी चाहते हैं उसके हिसाब से पानी मिला दीजिये.  लाल मिर्च और गरम मसाला डाल दीजिये.  उबाल आने के बाद  3 - 4 मिनिट तक पकने दीजिये.  आधे हरे धनिये मिला दीजिये.

आपकी लोबिया की दाल तैयार है.  लोबिया की दाल को बाउल में निकालिये.  हरे धनिये ऊपर से डाल कर सजाइये और गरमा गरम लोबिया की दाल चपाती, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 7:

  • jyotsna Chaudhari on 02 June, 2008 17:48:07 PM
    it is very tasty,and paustic.
    Reply
  • Nidhi on 25 June, 2008 14:16:51 PM
    these are good and simple way to cook... nice one....
    Reply
  • swati on 05 March, 2009 18:50:18 PM
    aap please Sindhi-kadhi aur Dahi-kadhi banane ki vidhi batayiye.
    Reply
  • dharam on 30 June, 2010 03:37:28 AM
    yaha bahut aachcchi jankari hay.
    badtay bachchon ka lia labhdayak hay.
    Reply
  • alpa pandit on 07 April, 2011 12:28:56 PM
    very tasty...........
    Reply
  • laxmi shenoy on 11 November, 2011 01:14:48 AM
    h! nishaji lobia curry bohot achi thi thanks for the recipe.
    Reply
  • manjula on 25 November, 2011 13:30:41 PM
    it is verry effective recipes
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad