दाल मखनी - Dal makhani Recipe

पंजाब की पसन्दीदा दाल दाल मखनी (Dal Makhani) सभी को बहुत पसन्द आती है. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ इसमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते है. तो आइये आज हम भी अपने लन्च के लिये दाल मखनी बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Makhani
- काले साबुत उरद - 100 ग्राम (1/2 कप)
- साबुत काले चना या राजमा - 50 ग्राम (1/4 कप)
- खाना सोडा -1/3 चौथई छोटी चम्मच
- टमाटर - 4 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च -2-3
- क्रीम या मलाई ——- 2 टेबिल स्पून
- अदरक — 2 इंच का टुकड़ा
- मक्खन या देशी घी —1 या 2 टेबिल स्पून ( आपके इच्छा के अनुसार )
- हींग — 1-2 पिंच
- जीरा — 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर —एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- हरा धनियाँ — आधा छोटी कटोरी ( बारीक कतरा हुआ )

विधि - How to make Dal Makhani
उरद और चने या राजमा को धो कर 8 घंटे या पूरी रात पानी में भिगो दीजिये.
दालों में से पानी निकाल दीजिये, धोइये, दाल कुकर में डालिये, खाना सोडा और नमक डाल कर 2 1/2 कप (दाल की मात्रा का तीन गुना) पानी के साथ उबालने रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और दाल को 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक छीलकर, धोकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. आधा अदरक कद्दूकस या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम करिये, हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और क्रीम डाल दीजिये. चमचे से चलाते हुये तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.

इस भुने हुये मसाले में कुकर खुलने पर दाल मिला दीजिये. आप दाल को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है, आवश्यकतानुसार पानी मिला दीजिये. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, आग बन्द कर दीजिये और गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिय़े. दाल मखनी तैयार है.
दाल मखनी को प्याले में निकालिये, हरे धनियां और मक्खन ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम दाल मखनी को नान, पराठे, चपाती एवं चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- चार - पाँच लोगों के लिये.
- समय - 30 मिनिट
सुझाव
यदि आप प्याज और लहसुन पसंद करते हैं, तो हीग जीरा भुनने के बाद, एक प्याज और 5-6 कली लहसुन की लेकर छोटा छोटा कतर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये, घी में डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये और फिर उपरोक्त तरीके से दाल मखनी बना लीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 67:
v good website
we also cook food without garlic n onion
so i use ur site for my cokking its v useful
Maine suna hai ki daal makhni banate samay cream ke saath saath dahi ka use bhi kiya jaata hai..agar haan to please bataiye kis tarha se karna hai. please answer deejiyega
निशा: खुशबू, दही और क्रीम या मलाई को एक साथ मिला कर फैट लीजिये, पकी हुई दाल में मिलाइये, तड़के का मसाला भूनिये, दाल में मिलाइये, दही वाली दाल मखानी तैयार है.
very good website. kindly tell us how the daal in gurudwara is made its so differnt and tasty
very good website aap our dusari website hame mail kar dijiye
I want these recipes in my email box.
निशा: परवीन, मेरी कुक बुक नहीं हैं.
Nisha g,Nisha g ap milk wali dal ka btaye plz......
hamare ghar me to boring ka paani aata hai isliye koi bhi dal galti nahi.soda dalne par koi labh nahi hota pls bataye sode ke alawa koi or cheej hai jisse dal gal jae.
निशा: दाल को रात भर पानी में भिगो कर रखिये इसके बाद थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर पकाइये.
pr is ki bebadi or kayee logo ko gass krti hai. us ko kase khatm karege.please batane ki koshish krna
निशा: दीपिका, साबुत दाल ही लेनी होती है.
I read somewhere in your site you are in Delh, do to conduct cooking classes too, my daughter wants to join.
निशा: अनु, मै कुकिंग क्लास नहीं ले रही हुँ.
I lov Dal Makhani n I lov u too...bcoz u give us soo delicious recipes in such an easy way...I hav became ur fan mam...I am also residing in Noida if u hav no objection I want to meet u plz. send ur phone no. or Address at my Email id...I m also from Agra...plz.-100 Nisha ji do send it...I m waiting for it anxiously...
your site is very nice
I would like to share with i had tried 20 dishes and almost it was very tasty. I live in Japan so Japanese person just crazy about Indian food and all of this credit goes to you. aur ha India mein ek kahawat hai umar 55 ka bt dil bachapan ka Thanks sayad yeh bhi kam hai but i love you as my Mom your son Alok
निशा: गुजराती शब्द मुझे नहीं मालुम है, साबुत मीन्स whole urad and whole grams.
निशा: पारुल, क्रीम की जगह मक्खन डाल दीजिये.
निशा: निधि, दाल मखनी में साबुत उरद दाल और साबुत चने या राजमा प्रयोग किये जाते हैं.
निशा: जीहां मेरे फेसबुक पेज का निम्न लिंक है
http://facebook.com/nishamadhulika
निशा: कृ्ष्णा, अवश्य.
निशा: कविता, दाल को हल्के गरम पानी में भिगो दें तो 1 घंटे के बाद ही बनाया जा सकता है, अगर दाल को बिलकुल न भिगोयें तो बनाने में पूरा घंटा लगताहै और फिर भी दाल उतनी स्वादिष्ट नहीं बनती.
निशा: आप दाल बिना क्रीम मलाई के बनाइये, अगर आप चाहें तो मक्खन डाल कर परोसिये, दाल बहुत अच्छी लगती हैं.
निशा: अश्विनी, खुले बर्तन में दाल बनाने में देर बहुत लगेगी, स्वाद का उतना अधिक अन्तर नहीं होगा.
निशा: मीना, धन्यवाद, सम्भव हुआ तो आपके हाथ की दाल मखनी अवश्य खायेंगे.
निशा: स्माइली, रैसिपी को एक बार और पढ़िये, आप दाल को जितना पकाती हैं उससे थोड़ा और अधिक पकायें, दाल एकदम अच्छी बनेगी.
निशा: पियूष जी, धन्यवाद.
निशा: शिल्पा, सांबर और दोसा दोंनों रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर सांबर और दोसा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.