छोले मसाला (Chana Masala Recipe – Chole Masala Recipe)

छोले मसाला (chole masala) सफेद चने यानी काबुली चने से बनाये जाते हैं. ये बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं. छोले में प्रोटीन्स काफी मात्रा में मिलते हैं.
चना मसाला (Chana Masala) छोले भटूरे के साथ तो खाये जाते ही हैं, छोले चावल, छोले रोटी, छोले नान या छोले परांठा किसी के साथ भी खा सकते हैं तो आईये आज हम छोले (Chola Masala) बनायेंगे.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Masala
चार लोगों के लिये. बनाने. में करीब 20 मिनिट लग जायेंगे.
- सफेद चना ( काबुली चना) - एक कटोरी या 150 ग्राम
- खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- टी बैग - 1 ( टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेड और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें )
- टमाटर - 3-4 मीडियम साइज
- हरी मिर्च – 3-4
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- अनार दाना - आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- पनीर - 100 ग्राम (छोटा छोटा काट लीजिये)
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chana Masala
चनों को रात भर पानी में भीगने रख दे.
चनों को धो कर कुकर में भरें, एक छोटा गिलास पानी, नमक और खाना सोडा मिला दें और टी बैग भी डाल दें. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दें. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और चनों को 5 मिनिट तक पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेशर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये.

कुकर का प्रेशर जब तक खतम होता है तब तक, चने केलिये मसाला तैयार कर लेते हैं. टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद अनारदाना डालें और धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल दें, चमचे से चलायें, अब टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण डाल दीजिये, मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे. भुने मसाले में एक कप पानी डाल दीजिये. मसाले में उबाल आ जाने दीजिये.

पहले से उबाले हुये चनों को इस मसाले की तरी में मिला दीजिये. अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हों तो आप उनमें आवश्यकतानुसार पानी मिला लीजिये और चनों 2 - 3 मिनिट पका लीजिये, पनीर के टुकड़ों को हल्का सा तल कर, गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये, गरमा गरम छोले (Chana Masala - Chole Masala ) तैयार हैं.
छोलों को प्याले मे निकाल लीजिये और हरे धनियाँ ऊपर से डाल कर सजा दीजिये. गरमा गरम छोले को चपाती, पराठा या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
नोट
यदि आप प्याज पसन्द करते है, तो जीरा भुनने के बाद एक प्याज बारीक कतर कर हल्का गुलाबी होने तक भूनें और उपरोक्त विधि के अनुसार छोले बनालें.
अनार दाना न होने पर एक चौथाई चम्मच अमचूर पाउडर प्रयोग करें.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 38:
I tried your recipe and let me tell u that my 2 year daughter loved it, but i put little less chill.
Thank you for this recipe.
nishaji iam one of your gratest fan..thanks for developing such an awsome site.i tried some of your recipie and they all came well..please tell.can we use chhola masala in this recipie.
निशा: धन्यवाद अंजलीजी, जी अवश्य प्रयोग कीजिये.
निशा: Ana, काले चने से छोले, चने आलू, काले चने चावल से पुलाव और काले चने का सलाद तो बहुत ही अच्छा लगता है.
mujhe ye puchna hai ki anardana dalne se kya hota hai aur agar anardana na ho to kuch aur bhi daal sakte hai
निशा: उमा, अनार दाना छोले में खट्टा स्वाद देता है, अगर अनार दाना नहीं हैं तो आप अमचूर प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: कोमल आंवले का अचार की विधि आप `अचार- मुरब्बा` कालम में देख सकती हैं.
निशा: कामिनी, मिठा सोडा डालने से चने जल्दी गलने के साथ स्वादिष्ट भी हो जाते हैं.
REPLY SOON AS SOON AS POSSIBLE
&
THNKS FOR THE RECIPE...........
निशा: द्रोपति चने जब ज्यादा उबल जाते हैं तब छिलका उतर जाता है.
To be frank, you are sharing a vital part of cookery knowledge with this site...Your work is simply impeccabble..
Thanks a lot mam..n i salute...
Keep continuing the good work..God Bless You
निशा: जी हां
Market me jaise chola milta hai ---woh colour ghar me kyo nahi aata--is there any special ingredient
pls reply
निशा: प्रीति, अगर मसाले को अच्छी तरह भूना जायें तो इन छोले का कलर बहुत अच्छा आता है.
maine app ke receipe se chola banaya . mere ghar per party thi sabhi 35 logo ko bahut pasand aaya .
thanks
निशा: मोहित, धन्यवाद.
निशा; कल्पना, छोले को अच्छा कलर देने के लिये.
निशा: अक्षरा, आप वेवसाइट में दिये गये कालम में क्लिक कीजिये और प्रत्येक कालम में दिये गये सभी रैसिपी के नाम और डिटेल पढ़ सकती हैं.
निशा: अक्षरा, सारी रैसिपी कालम में मिल जाती है, सर्च बटन पर लिखकर आप उन्हैं देख सकती हैं, आप उस रैसिपी का नाम दीजिये जिसे सर्च करने में आपको प्रोब्लम हो रही है, फिर हम उसका कारण देखते हैं.
निशा: अक्षरा, जी हां.
निशा: अक्षरा, मटर के छोले लिखने पर और काले छोले लिखने पर सर्च में आ रही हैं, स्पेलिंग अलग होने से कभी कभी रैसिपी नहीं दिखाई देती.
Can you please tell me that use of meetha soda is helthy to us OR it making our bones weak.
I am very confused, please tell me true.
निशा: प्रदीप, इतनी मात्रा में प्रयोग किया गया खाना सोडा बिलकुल नुकसान देय नहीं है, बल्कि ये पाचन को ठीक रखने में मदद करता है.
निशा: पारुल, बेकिंग सोडा से चने जल्दी उबल जाते हैं और सबसे महत्व पूर्ण स्वाद बहुत अच्छा आता है, एसा बिलकुल नहीं हैं कि छोले जल्दी खराब हो जाते हैं.
You are amazing and you have simplest way of telling receipes for us to understand.
I wanted to learn above Chana, but never got up to the marks to what we are used of eating in the market.
But after folloiwng your receipe of Panjabi Channa Masala, I think thhink those in the market selling unhygenic Chola batura needs to reach my taste that i developed with your receipe told.
निशा: राहुल, भिन्डी मसाला रैसिपी को सर्च बटन पर लिख कर खोज सकते हो, रैसिपी पहले से ही वेवसाइट पर दी गई है.
निशा: शगुन, बताने के लिये धन्यवाद.
निशा: शिल्पा, जीरा भूनने के बाद एक प्याज बारीक काट कर डालेंगे और हल्की गुलाबी होने तक भून लेंगे, इसके बाद सारे मसाले उसी क्रम में डालकर भूनेंगे और छोले बना लेंगे.
निशा: रानी, छोले में टी बैग, कलर के लिये डाला गया है, आप नहीं चाहती तो न डालें, छोले का कलर डार्क ब्राउन होने के बजाय लाइट ब्राउन आयेगा.