पकोड़े की कढ़ी - Besan Kadhi Recipe - Pakoda Kadhi recipe

सब्जियाँ और दालें करीब करीब हम रोजाना ही खाते हैं, जब कुछ अलग खाने को मन करता है तो हम कढ़ी (Dahi Besan Kadi) बनाते हैं. कढ़ी कई प्रकार की होती है. पकोड़े की कढ़ी प्रमुख है. यह उत्तर भारत में बनाई जाती है.आज प्रस्तुत है, बेसन कढ़ी पकोड़ा (Kadhi Pakoras Recipe ). इसे आप रोटी, नान या चावल के साथ खा सकते हैं.
Read this recipe in English - Besan Pakoda Kadhi recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Pakoda Kadi
- बेसन - 200 ग्राम(3 कप)
- खट्टा दही - 400 ग्राम (2 कप)
- तेल —1 टेबल स्पून
- हींग —1-2 पिन्च
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- मैथी के दाने — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच.
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच .
- नमक —1 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च — 2 या 3 ( बारीक कटी हुई )
- हरा धनियाँ — एक टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ ).
- पकोड़ियाँ तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Besan Pakoda Kadi
कढ़ी बनाने के लिये सबसे पहले बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, पानी की सहायता से बेसन का गाढ़ा घोल बना लीजिये. बेसन के घोल को अच्छी तरह से फैंट लीजिये. फैंटे गये घोल को दो बराबर भागों में बाँट लीजिये.
1. पकौड़ियों के लिये.
कढा़ई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम हो जाय तो बेसन के एक भाग की पकौड़ियाँ बनाइये( पकौड़ियाँ बनाने के लिये चमचे की सहायता से थोड़ा थोड़ा बेसन का घोल लेकर गरम तेल में डालिये, एक बार में 5 -6 या जितनी पकोड़ियां आसानी से तेल में आ सकें डाल दीजिये, गोल गोल पकौडि़याँ कलछी की सहायता से पलट कर, ब्राउन होने तक तलें और प्लेट में निकाल लीजिये).
इसी तरह सारे बेसन की पकौड़ियां बना लीजिये.
2. कढ़ी के घोल के लिये.
दही को मथकर एक बर्तन में निकालिये, बचे हुये बेसन को फैंटे हुये दही में मिलाकर,इसमें लगभग 1.2 लीटर पानी मिला दीजिये. कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल छोड़ कर, सारा तेल निकाल दीजिये, तेल को गरम कीजिये, गरम तेल में हींग, मैंथी और जीरा डाल दीजिये, जीरा ब्राउन हो जाने पर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डाल दीजिये, मसालें में दही बेसन का घोल डाल कर, घोल को चमचे से तबतक चलाते रहें, जबतक घोल गाड़ा न हो जाय और घोल में उबाल न आ जाय. घोल में उबाल आने के बाद, पकौड़ियाँ डाल दीजिये और चमचे से चलाते जायं, कढ़ी में फिर से उबाल आने पर, उसमें नमक डाल कर मिला दीजिये, चमचे से कढ़ी को लगातार चलाना बन्द कर दीजिये. कढ़ी को 12-15 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दीजिये, लेकिन 2-3 मिनिट बाद चलाते अवश्य रहिये. आप देखेंगे कि कढ़ी के ऊपर किनारों की ओर बेसन की मलाई आ रही है. पकोड़े की कढ़ी बन चुकी है.
कढ़ी (Punjabi Kadi with Pakora) तैयार है. कढ़ाई से कढ़ी को प्याले में निकाल लीजिये. कटे हरे धनिये ऊपर से डालकर सजाइये. पकोड़े की गरमा गरम कढ़ी को चावलों के साथ, या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
नोट:
आपको तीखा खाना पसन्द है तब आप छोटी कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, आग बन्द कर दीजिये, तेल में 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. इस बघार को प्याले में भरी कढ़ी के ऊपर डालिये. आपके लिये पकोड़े की तीखी कढ़ी तैयार है.
पांच सदस्यों के लिये, समय - 1 घंटा
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 43:
निशा: पकोड़े बनाने से 20 मिनिट पहले बेसन घोलिये, अच्छी तरह फैटिये, बेसन अधिक गाड़ा और अधिक पतला नहीं होना चाहिये.
i want to know one thing plz tell me the proportions of the things use to make kadhi ?i want to make for at least 12-15 ppl
thankx ruchika
निशा: रुचिका, ये कढ़ी हमने 5 सदस्यों के लिये बनाई है, तो आप 15 सदस्यों के लिये इसकी मात्रा तिगुनी कर लीजिये.
निशा; आयशा, क्या हरे धनियां के आलू के बारे में जानना चाहती हैं.
निशा: नीता, बेसन को देर तक अच्छी तरह फैटिये.
निशा: पकोड़े के घोल को देर तक खूब फैटि, पकोड़ियां फूली फूली बनेंगी.
निशा: रुचि, कढ़ी में सुखा धनियां डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: नेहा, आप बिलकुल सही तरीके से कड़ी बना रही है, एसा तो नही हल्दी में कुछ मिलाबट हो.
निशा: संगीता. कढ़ी में उबाल आने के बाद पकोड़े डाले हैं. इसके बाद कढ़ी 15 मिनिट तक उबाली जाती हैं, इतने समय में पकोड़े भी नरम हो जाते हैं.
THANK U SO MUCH FOR SHARING SUCH A DELICOUS DISH WITH ME.
KYA AAP MUJHE CAKE PR SAJAI JANE WALI CREAM BANANA SEEKAHA SAKTI HE PLZZZZZZ ?
निशा: कन्चन, पहले दही में बेसन घोलिये, बघार लगाकर बेसन का घोल डालिये और कढ़ी को लगाता तेज आग पर चमचे से चलाते हये उबाल आने तक पकाइये, दही नहीं फटेगा.
mery to nokare ban gai
निशा: मनीषा, बनाये जा सकते हैं.
निशा: कोमल, अवश्य डाल सकते हैं. कोई भी खाना अपने स्वाद और रूचि के अनुसार परिवर्तित कर ही लेना चाहिए.
Non-veg section nahi hai aapki site me?
निशा: देवेन्द्र, नोन-वेज इस साईट में बिलकुल भी नहीं है.
निशा: सपना, दही खट्टा ले लीजिये, ज्यादा दही लिया जा सकता है या कड़ी बनने के बाद आधा नीबू का रस निचोड़ा जा सकता है.
निशा: रचना, वेवसाइट पर बहुत सारी रैसिपी है जो बच्चों के टिफिन में रखी जा सकती है.
निशा: नेहा, घोल पतला हो तो थोड़ा सा गाढ़ा कर लीजिये और खूब फैटिये, पकोड़ियां अच्छी बनेंगी.
निशा: काजल, पकोड़े के घोल को 4-5 मिनिट तक खूब फैटिये.
निशा: मीना, कढ़ी को थोड़ी देर और पकने दें, उसमें जीरा, करी पत्ता, और लालमिर्च का तड़का लगादे, काफी फरक पड़ेगा.
aapki recipe bahut easy hai par mein jab bhi kadi banati hoon to dahi phat jaata hai mein abu dhabi mein rahti hoon aur yaha ka dahi kafi ghada(thick)hota hai aur khatta nahi hota hai pls mujhe batayiye ki dahi ko khatta banane keliya kya upay hai.meri kadi khatti nahi meethi ban jaati haijo bilkul tasty nahi lagti hai.
निशा: नुसरत, दही को मथ कर कढ़ी में दालें, दही बेसन पानी डालने के बाद, कढ़ी को जब तक चमचे से लगातार चलाते रहें, जबतक कढ़ी में उबाल न आ जाय, कढ़ी नहीं फटेगी. दही को 2 दिन फ्रिज से बाहर रख लेंगी तो दही खट्टा हो जायेगा, कढ़ी को खट्टा करन के लिये कढ़ी बनने के बाद उसमें एक नीबू का रस डाला जा सकता है,