तरबूज का शरबत (Watermelon Juice Recipe)

गर्मी की तपन में क्या आपने तरबूज का शरबत पिया है? तरबूज का शरबत उत्तर भारत में तो अधिक लोकप्रिय नहीं है लेकिन मुम्बई में तरबूज का शरबत (Watermelon Juice) बहुत पसन्द किया जाता है.
सालों पहले हम मुम्बई में मैट्रो टाकीज से सामने अफलातून भाई के रेस्तरां कयानीज (Kyani & Co) में तरबूज का रस (Watermelon Juice) पिया करते थे. चिपचिपी उमस और गर्मी की तपन के बीच तरबूज के रस का एक ग्लास से जो तृप्ति मिलती है ये सिर्फ इसे पीकर जाना जा सकता है.
तो आईये आज तरबूज का शरबत बनाते हैं
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Watermelon Juice
5 गिलास शरबत बनाने के लिये
- तरबूज - 2- 21/2 किग्रा.
- नीबू - 1
- बर्फ के क्यूब्स - 1 कप

विधि - How to make Watermelon Juice
तरबूज को धोइये, काटिये, मोटा हरा भाग छील कर निकाल दीजिये, लाल वाले भाग के इतने छोटे टुकड़े कीजिये जो आपकी मिक्सर में आसानी से चल पायें.
मिक्सर में तरबूज के टुकड़े डालकर मिक्स कीजिये. थोड़ी ही देर में गूदा और रस एकदम घुल जायेगा. अब इस रस को चलनी में छान लीजिये
जूस में स्वाद बड़ाने के लिये एक नीबू निचोड़ लीजिये और गिलास में डालिये बर्फ के क्यूबस डालकर ठंडा कीजिये. आप चाहें तो गिलास में शरबत के ऊपर 1- 2 पोदीना पत्तियां भी सजा सकते हैं और इसे अपने स्वादानुसार चीनी डालकर अधिक मीठा भी कर सकते हैं, लेकिन मुझे तो यह बिना अतिरिक्त चीनी डाले हुये अपने वास्तविक स्वाद में ही पसंद आता है.
ठंडा ठंडा तरबूज का शरबत तैयार है और अब पीजिये ये ठंडा ठंडा तरबूज का लाल शरबत (Watermelon Juice) . इसे पीने के बाद आप बाजार में बिकने वाले बनाबटी रंग और स्वाद वाली रंगीन पानी की बोतलों को छुयेंगे भी नहीं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 19:
Watermelon ke beez bhi kya mixer mei pees le .
निशा: मिक्सर में बीज पिसते नही है, बीज छानने से निकल जाते हैं.
thanks
thank u.
ab icecream bhi sikha dijiye.
apne apni site new design ki hai, bahut acchi hai, per jo new site hai usme kam recipes hain, purani site pe jada recipes thi muge aisa laga.
ek baar aap ko fir meri madad karni hogi... tarbuj ki tarah mujhe grapes,apple,orange ke juice banae ka tarika bhi bata de.... ya fir agar aise hi banega to kewal ye bata de ki kya orange ko cheel kar sirf mixer me grind karna hia ki beej nikalkar... kya tarbuj ki tarah orange ke bhi beej mixer me nahi pisate hai...?
please nisha ji.... ur ye tarbuj ka juice mere bachho ko bahut pasand aaya hai..... inhe bhi bataiye naa mai aapke reply ka wit kar rahi hu..,,
thank you...
निशा: अर्चना, संतरे का जूस उसी तरह निकाला जाता है जिस तरह मोसमी का जूस 2 भागों में काटकर प्लास्टिक मशीन के ऊपर रखकर घुमाकर निकाला जाता है. सेब के जूस अंगूर के जूस को जूसर में डालकर निकाल सकती हैं.
i am sorry pata nahi kaise yw kai baar ek hi baat post ho gai uske liye so sorry.....
but pls nisha ji mere bato ka reply dejiyega...
i am really waiting..
thank you but sorry for that...
nisha g mujhe tarbuj k sharbat bahut he pasand aai. aap apne sari recepie aise he hindi me diya karo
निशा: ताशु, आप तरबूज के शरबत में बर्फ डाल कर पी सकती हैं.
निशा: संध्या आप अपने प्रयास में अवश्य सफल होंगी, धन्यवाद.
Nisha ji kya ap mujhe tomato puree and tomat souce banane ka tarika btta sakti hain pls.