पालक का सूप – Spinach Soup Recipe

सर्दियों में खाने से पहले गरमागरम सूप पीने में बहुत अच्छे लगते हैं. स्वादिष्ट, पौष्टिक और आइरन को प्रचुरता में समेटे पालक के सूप का क्या कहना. तो आइये आज शाम को खाने से पहले पालक का सूप (Palak ka Soup) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spinach Soup
- पालक - 500 ग्राम (एक छोटा बन्च)
- टमाटर - 3- 4 (मध्यम आकार के)
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
- सादा नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- काली मिर्च - एक चथाई छोटी चम्मच से कम
- नीबू - 1
- मक्खन -1-2 टेबल स्पून
- क्रीम - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ
विधि - How to make Palak ka Soup
पालक को डंडिया हटा कर साफ कर लीजिये, पालक के पत्त्तों को 2 बारी पानी में डुबो डुबो कर अच्छी तरह धो लीजिये. टमाटर भी धो लीजिये, अदरक छील कर धो लीजिये.
पालक, टमाटर और अदरक मोटा मोटा काटकर 2-3 बड़े चम्मच पानी डालकर उबालने रख दीजिये. पालक नरम होने पर आग बन्द कर दीजिये.
पालक टमाटर को ठंडा होने के बाद, मिक्सर से बारीक पीस लीजिये.
पिसे हुये मिश्रण में 1 लीटर (5 - 6 कप पानी ) मिलाइये और छान लीजिये, छाने गये सूप को फिर से आग पर रखिये, सादा नमक, काला नमक और काली मिर्च डालिये, सूप में फिर से उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट और पका लीजिये.
पालक का सूप बन गया है, आग बन्द कर दीजिये, सूप में मक्खन डालिये और मिलाइये, नीबू का रस डाल कर मिला दीजिये.
गरमा गरम पालक का सूप प्याले में निकाल लीजिये और सूप के ऊपर क्रीम और हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम पालक का सूप को सूप स्टिक या कुरकुरी ब्रेड के साथ परोसिये
- 5-6 सदस्यों के लिये
- समय - 35 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 17:
thanx fr ur all recipee
plz. send me the recipee of soyabin chaap
The website is simple, all recipes are in detail and complete! Amazing idea and a very good effort! Keep sharing!!!
plz btaiye kya sirka kai tarah ka hota hai
kaun sa sirka market se le sauce aur noodles bnane ke liye
plz. ans.
निशा: रुचि, सामान्यत: व्हाइट विनेगर और सोयासास ही प्रयोग में लाये जाते हैं.
निशा: खुशबू ये सारे सूप आप पेय कालम में देख सकती हैं.
Thks.
निशा: पिंकी आप कच्चे पपीते से क्या बनाना चाहती हो?
निशा: रिसा, नमक 3 प्रकार के होते हैं, काला नमक,जो हम चाट और कुछ चीजों में प्रयोग में लाते हैं, लाहोरी (सैदा ) नमक जो व्रत में खाया जाता है, सादा नमक जो हम रोजाना सब्जी में प्रयोग में लाते हैं,काला नमक किराना स्टोर पर मिल जाता है, आप लाकर उसे प्रयोग में लाइये, इसका स्वाद अच्छा और अलग होता है.
This is the first time I visited your Site. And I liked the way you present everything.
Its simple, neat and properly explained boh in Hindi and English.
God Bless
Dharmavrath
This is the first time I visited your Site. And I liked the way you present everything.
Its simple, neat and properly explained boh in Hindi and English.
God Bless
Dharmavrath
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद, बहुत जल्दी इसे बनाने की कोशिश करूंगी
निशा: मोनिका, जी हां मैं कोशिश करूंगी.