फालसे का शरबत (Phalsa ka sharbat – False ka Sharabat)

इस कड़कती गर्मी के मौसम में अगर एक गिलास शरबत मिल जाय, तो सच में बहुत अच्छा लगता है. और अगर ये शरबत फालसे (Phalse ka Juice) हो तो क्या कहना! फालसे (Grewia asiatica) का शरबत उत्तर प्रदेश में खूब पिया जाता है,
पहले गर्मी के दिनों में फालसे बेचने वालों की आवाज सुना करते थे. वे जोर जोर से चिल्लाते थे "ठंडे मीठे फालसे, तरी तरावट के फालसे", उन दिनों फालसे आते भी बहुत थे, लेकिन आजकल बाजार में फालसे हर जगह दिखायी नहीं देते लेकिन ढूंढने पर मिल जाते हैं.
फालसे (Phalse, False or Phalsa) जामुन से आधे आकार का छोटा सा लेकिन बहुत गुणकारी फल है. इन्हें आमतौर पर नमक मिलाकर खाया जाता है. लेकिन इसका शरबत और कुलफी का कोई जबाब नहीं होता. आईये आज फालसे का शरबत बनायें
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Phalsa Sharbat
फालसे - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
चीनी - 3 टेबल स्पून
बर्फ के क्यूब्स (एक कप)

विधि - How to make Phalse ka Sharbat - Phalsa Sharbat
पहले तो फालसे के फलों को कपड़े में रखकर हाथ से मसल कर पानी में इसका रस निकालते थे लेकिन वह तरीका समय के साथ पुराना हुआ. मिक्सर में इसका रस बनाना बहुत ही आसान हो गया है.
फालसे धोइये और मिक्सर के लस्सी बनाने बाले जार में, आधा ग्लास पानी डाल कर मिक्सी मे चला दीजिये, इस तरह फालसे का गूदा बीजों के ऊपर से निकल कर पानी में मिक्स हो जाता है, बीज साबुत ही रह जाते हैं.
अब इसी मिक्सर में 3 गिलास ठंडा पानी मिलाकर आधा मिनट और चलाईये. फालसे के रेशे और रस इस पानी में मिल जायेंगे. इसे मिक्सर ने निकाल कर छान लीजिये और 100 ग्राम चीनी इसमें मिला घोल लीजिये. आप चाहें तो इसमें एक नींबू और निचोड़ सकते हैं
फालसा शरबत (Falsa Sharbat) को गिलास में डालिये और अधिक ठंडा करने के लिये, बर्फ के क्यूब्स डालिये और पीजिये.
- पांच सदस्यों के लिये
- समय - 20 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 8:
I'm a Daily Visitor of ur Site.But i want to request u 2 plz add chinese and cakes receipes as well.Hope u will listen add as well.
Thank You.
निशा: फालसे और करोंदे दोनों अलग अलग हैं.
Plz reply as early as possible. i am waiting for your reply.
निशा: नहीं, फालसे के शरबत को प्रिजर्व करने का तरीका मुझे नहीं आता
निशा: प्रभात, फालसे छोटे जामुन को नहीं कहते हैं, वह एक अलग फल है.