Papaya shake -पपीता शेक

पपीता एक पाचक फल है, पपीता मिल्क शेक बहुत ही स्वादिष्ट और ऊर्जा देने वाला पेय है. पपीता और दूध का मिश्रण बच्चे बड़े सभी के स्वास्थ्य के लिये बहुत ही उपयोगी है.
अगर आप पपीता खाना पसन्द नहीं करते हैं , तो पपीता मिल्क शेक बनाइये, आपको अवश्य पसन्द आयेगा. पपीता मिल्क शेक आप आसानी से और कम समय में बना सकते हैं. आइये आज हम पपीता मिल्क शेक बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Papaya Shake
- ताजा पपीता - 500 ग्राम ( 2 गिलास कटे हुये टुकड़े)
- चीनी - 8 छोटी चम्मच
- दूध - 400 ग्राम ( 2 गिलास ठंडा)
- बर्फ के क्यूब्स - 1 गिलास
विधि - How to make Papaya Shake
पपीता को धोइये और छील कर टुकड़े में काट लीजिये, बीज निकाल कर अलग कर दीजिये.
पपीता के टुकड़े और चीनी मिक्सर जार में डाल कर बारीक पीस लीजिये.
दूध और बर्फ के क्यूब्स डालिये और मिक्सर चला कर अच्छी तरह मिला दीजिये. (बर्फ के टुकड़े नहीं दिखाई दें)
आपका पपीता मिल्क शेक तैयार है, आप पपीता मिल्क शेक को गिलास में डालिये और ठंडा ठंडा पपीता मिल्क शेक पीजिये और सभी को दीजिये.
यदि आप चाहें तो गिलास में ऊपर से 1 टेबल स्पून बनीला आइस क्रीम भी डाल सकते हैं.
चार सदस्यो के लिये, समय - 15 मिनिट
नोट
पपीता आकार में बड़ा होने के कारण अगर उसे आप सारा न प्रयोग कर पायें, तब पपीता के टुकड़े और चीनी मिला कर मिक्सर जार में डालिये और बारीक पीस लीजिये, इस मिश्रण को एअर टाइट कन्टेनर में भरिये और फ्रीजर में रख दीजिये. आप जब पपीता मिल्क शेक बनाये, उस समय मिश्रण को निकालिये और दूध मिलाकर शेक बना लीजिये, इस मिश्रण का स्वाद ताजे पपीते जैसा ही होगा.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 11:
thanks
to wo bahut solid ho gaya tha aur wo bahut kadwa tha taste mein.mujhey lag raha hai mainey shake banatey samay garam doodh dala tha kahi issi wajah se kadwa to hua nahi hoga.please suggest me.
निशा: मेघा, शेक बनाने में दूध तो ठंडा ही डालना है, पपीता का शेक बनाकर रख देने से वह गाड़ा हो जाता है, तुरन्त बानाइये, पपीता की मात्रा कम डालिये. पपीता का शेक बहुत ही स्वादिष्ट और पष्टिक होता है
निशा: संध्या, पपीता पल्प और मेन्गो पल्प दोनों ही एअर टाइत टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रीजर में रख दें तो आप इस पल्प को महिने से भी ज्यादा प्रयोग में ला सकती हैं.