खरबूजा शेक (Musk Melon Milk Shake)

गर्मियों में खरबूजा बाजार में खूब आ रहा है, तपती गर्मी में जूस से भरे फल गर्मी से राहत दिलाते हैं, आप इन्हैं काट कर खूब खाईये और शेक बनाईये.
खरबूजा शेक (Muskmelon Shake) आम का शेक (Mango Shake) जितना प्रचलित नहीं है लेकिन मुझे यह आम के शेक (Mango Shake) और पपीते के शेक (Papaya shake) से अधिक पसंद आता है. आईये आज खरबूजा शेक बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Muskmelon Milk Shake
- खरबूजा - 1 मीडियम आकार का (600 ग्राम लगभग)
- दूध - 300 ग्राम
- चीनी - 4 बड़े चम्मच
- नींबू - एक
- इलाइची - 2 (यदि आप चाहें)
- बर्फ के क्यूब्स
विधि - How to make Muskmelon Milk Shake
खरबूजा धोइये, छिलका उतारिये और बड़े बड़े टुकड़े में काट लीजिये.
खरबूजे के टुकड़े, चीनी इलाइची छील कर मिला कर मिक्सर से बारीक पीस लीजिये (यदि आप चाहें तो चीनी के स्थान पर शहद का प्रयोग भी कर सकते हैं). ठंडा दूध डालिये और फिर से मिश्रण को फैट लीजिये.
इसमें एक नींबू निचोडिये और बर्फ के क्य़ूब्स मिलाइये और बर्फ के क्यूबस क्र्स होने तक मिक्सर को चलाइये.
लीजिये ठंडा ठंडा खरबूजा शेक (Musk Melon Milk Shake) तैयार है. ठंडा ठंडा खरबूजा शेक (Muskmelon Milk ShakJuice) को गिलास में डालिये और परोसिये.
- 4-5 सदस्यों के लिये
- समय - 25 मिनिट
टिप्स
खरबूजा शेक (Musk Melon Milk Shake) थोड़ा बच जाय तो आप इसमें दूध से मलाई उतार कर डाल कर और दो तीन कतरे हुये काजू इसे कुल्फी के रूप में जमा सकते हैं. आपके बच्चों को खरबूजे की कुल्फी (Musk Melon Kulfi) बहुत पसंद आयेगी.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 19:
निशा: शीना, हर खट्टी चीज को नींबू मिलाने से पनीर गर्म होने के बाद बनता है, ठंडे में नहीं. आइसक्रीम और शेक में नींबू एकदम ठंडा होने के कारण डाला जा सकता है.
जैसे आम को दूध में डालकर उबालने से दूध फट कर पनीर बन जाता है लेकिन ठंडे मैंगो शेक में आम डालते हैं.
बहुत अच्छा लगा
निशा: भक्ति, आप ये शेक बिना नीबू के ही बनाइये, बहुत अच्छा लगता है.