मिक्स वेजिटेबल सूप (Mix Veg Soup)

कड़क सर्दियों के दिन, और खाने से पहले गरमा गरम सूप पीने को मिल जाय! तो आइये आज हम मिक्स वेजिटेबल सूप (Mixed Vegetable Soup) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mix Veg Sour
- गाजर - 1 मीडियम आकार की (छोटी छोटी कतर लीजिये)
- फूल गोभी - एक चौथाई गोभी (एक कटोरी कतरा हुआ)
- हरे मटर के दाने - आधा कटोरी
- शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की (बीज निकाल कर, बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कद्दूकस कर लीजिये या 1 छोटी चम्मच पेस्ट)
- कार्न फ्लोर - 1 बड़ा चम्मच
- मक्खन - 2 बड़े चम्मच
- काली मिर्च - आधी छोटी चम्मच
- सफेद मिर्च - आधा छोटा चम्मच
- चिल्ली सास - 1 बड़ा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- नीबू - आधा
- हरा धनियां - 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
विधि - How to Make Mix Veg Soup
सब्जिया सभी धो कर, पहले से काट ली गयीं हैं.
कार्न फ्लोर को, 2 बड़े चम्मच पानी में घोल लीजिये (गुठलियां न पड़ें).
एक भारी तले के बर्तन में, मक्खन डाल कर गरम कीजिये. अदरक का पेस्ट, सारी कटी हुई सब्जियां डाल दीजिये. सब्जियों को मक्खन में चला कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर भूनिये. अब सब्जियों ढक कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दें.
सब्जी में 600 ग्राम पानी, कार्न फ्लोर का घोल, काली मिर्च, सफेद मिर्च, चिल्ली सास, और नमक डालिये. सूप को उबाल आने तक लगातार चलाते रहें. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें. गैस बन्द कर दीजिये. सूप में नीबू का रस और हरा धनियां और थोडा मख्खन डाल कर मिला दीजिये.
मिक्स वेजिटेबल सूप (Mix Veg Soup) तैयार है. गरमा गरम परोसिये और पीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 43:
aap kon si chilli saus use kartin hein green wali ya laal wali plz batayen
निशा: रूपा जी आप सही कह रही है.
Thanks...
निशा: अर्निका, मक्का का आटा नहीं यूज करेंगे.
निशा: रिचा, आप बिना कार्न फ्लोर डाले सूप बना सकती है, लेकिन कार्न फ्लोर से सूप गाड़ा और स्वादिष्ट बनता है.
निशा: रचना, आप चिल्ली सास मत डालिये.
निशा: आप साबूदाने को पीस कर बनाइये और अपने अनुभव लिखिए, अगली बार हम भी साबूदाने के पाउडर को कार्नफ्लोर की जगह प्रयोग करके देखेंगे.
निशा: धन्यवाद ताशी, बेकिंग सोडा को ही खाना सोडा और मीठा सोडा भी कहते हैं.
Aji No Moto यानी Mono Sodium Glutamate. एक तरह का नमक है जिसका प्रयोग चाइनीज खाने में किया जाता है
निशा: वन्दना, जी हाँ.
Thanks and plz upload new & new recipes on this site...........
निशा: पूजा, बनाया जा सकता है.
निशा: इशा, आप बटर की जगह सूप में क्रीम डाल सकती हैं और बिना क्रीम बटर के भी सूप अच्छा लगता है.
pls muje bataiye,,,kya isi soup mai sweet corn add karke..sweet corn soap banaya jaa sakta hai.. pls reply.
निशा: आयुश्री, स्वीटकार्न सूप अलग तरीके से बनाया जाता है, मैं उसे लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: स्वाति, व्हाइट मिर्च काली मिर्च की तरह ही होती है, थोड़ा सा स्वाद में फरक है, व्हाइट पीपर पाउडर आप किराना स्टोर से ले सकते हैं, ओलिव ओइल ओलिव से बनता है ये भी आप किराना स्टोर से खरीद सकते हैं.
निशा: स्वाति, आप सूप में टमाटर डाल सकती है, मैं ये केक लिखने की कोशिश करूंगी.
han to kaise??
निशा: आकांक्षा, अपनी पसन्द की कोई भी सब्जी डाल सकती हैं.
निशा: मंजू, मैं बहुत जल्दी ही कोशिश करुंगी
निशा: शिल्पा, धन्यवाद. मै इसके लिए कोशिश करूंगी.
निशा: शिखा, आप सूप को ओनियन डालकर बनाइये, ओनियन का सूप भी अच्छा बनता है.
निशा: मेघा, आप मैदा भी यूज कर सकती हैं.