आम का शेक – Mango Shake Recipe – How To Make Mango Shake

आम का मौसम आये और आप आम का शेक (Mango Shake) न बनायें भला ये भी कोई बात हुई? आमों का स्वाद सभी को बहुत भाता है. आमों से बना हुआ शेक (Mangpo Shake) तो उससे भी अधिक स्वादिष्ट होता है, बच्चों को दूध पीना अच्छा नही लगता, लेकिन इस शेक के लिये वे मना नहीं करेंगे. तो आइये आज हम आम का शेक बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Shake Recipe
चार गिलास शेक बनाने के लिये
- पके आम (बिना रेशे वाले) - 2 आम (400ग्राम)
- दूध - 400 ग्राम ( 2 गिलास)
- चीनी - 6-7 छोटी चम्मच
- बर्फ के क्यूब्स - 1 छोटी ट्रे
विधि - How to make Mango Shake Recipe
दूध को उबाल कर ठंडा कर लीजिये.
आम धोकर छील लीजिये, इन आमों के गूदे को टुकड़े में काट लीजिये.
आम के टुकड़े मिक्सर जार में डालिये, चीनी डाल कर गूदे को अच्छी तरह पीस लीजिये.
मिश्रण में दूध और बर्फ क्य़ूब्स मिलाइये, मिकसर को फिर से एक बार चला दीजिये.
आम का शेक (Mango Shake) तैयार है. आम के शेक को गिलास में डालिये और ठंडा ठंडा आम का शेक (Mango Shake) बच्चों को दीजिये और आप भी पीजिये.
टिप्स
अगर आम ज्यादा हैं, अभी प्रयोग नहीं हो पा रहे हैं, तब आप आमों को छील कर, गूदे के टुकड़े कीजिये, 2 टेबिल स्पून चीनी मिला लीजिये, मिक्सर के जार में डालिये और पीस लीजिये. मिश्रण को एअर टाइट कन्टेनर में भरिये और फ्रीजर में रख दीजिये, 15-20 दिन तक कभी भी फ्रीजर से निकालिये और प्रयोग में लाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 10:
bye bye
shake me vanila ice cream b add karte h. ager shake me vanila nhi dalenge to ye to juice ban jaega
निशा: नेहा, आपको पसंद हो तो अवश्य डालिये.
निशा: अयूश, सर्च बटन पर मेन्गो शेक लिखकर रैसिपी खोजी जा सकती है, वेवसाइट पर रैसिपी पहले से दी गई है.