आम का शरबत - Mango Juice Recipe - Mango Shorbet

गर्मी के मौसम में आम का शरबत (Mango Juice Recipe) शरीर ही नहीं दिल और दिमाग दोनों को ठंडक पहुंचाता है. सामान्यतया हम बोतलबंद आम का रस बाजार से लाकर पीते ही हैं, लेकिन इन में आम की मात्रा काम तो होती ही है कलर और प्रिजरवेटिव भी रहते हैं.
हम बचपन से आम का शरबत (Mango Juice) बनाते रहे हैं, उस समय मिक्सी की जगह बिलोने के लिये रई का उपयोग करते थे लेकिन रई से आम का शरबत (Mango Juice) का गूदा इतना मिक्स नहीं होता था जितना कि मिक्सी से अब हो जाता है. आईये बनायें बिना कलर और प्रिजरवेटिव से बना यह आम का शरबत (Mango Juice)
Read this recipe in English - Mango Juice Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Juice
- पके आम - 5-6 (1.5 किग्रा़.)
- नीबू - 7 (250 ग्राम)
- चीनी - 5 कप (1 किग्रा.)
विधि - How to make Mango Juice
चीनी किसी बर्तन मे निकालिये, 500 ग्राम (2 1/2 कप) पानी मिलाइये और उबालने रख दीजिये, उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट तेज गैस पर उबलने दीजिये, इस तरह 1 तार की चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी को ठंडा होने दीजिये.
पके हुये आम धोइये, छीलिये और पल्प निकाल लीजिये. पल्प को मिक्सर में बारीक पीस लीजिये,
नीबू से नीबू का रस एक प्याले में निकाल लीजिये.
चाशनी ठंडी हो चुकी है, आम का पल्प और नीबू का रस इस चाशनी में मिलाइये और छान लीजिये, किसी बोटल में भरकर फ्रिज में रखिये, 1 महिने तक, जब भी आपका मन करे, 1 भाग कन्सन्ट्रेट आम का शरबत और 5 गुना पानी मिलाइये और थोड़े से बर्फ के क्यूब्स, लीजिये पीजिये तैयार है, आम का ठंडा शरबत (Mango Juice) .
तुरन्त बनाइये:
इस शरबत को आप पके आम से तुरन्त भी बना सकते हैं. 4 गिलास बनाने के लिये, 250 ग्राम आम या एक आम छील कर पल्प निकालिये, मिक्सर में डालिये, चार टेबल स्पून चीनी मिलाइये और पीस लीजिये, 1 नीबू का रस निचोड़ कर मिला दीजिये, 3 गिलास ठंडा पानी मिलाइये और छान कर गिलास में डालिये, और ज्यादा ठंडा चाहिये तो बर्फ के क्यूब्स मिला लीजिये और पीजिये ठंडा ठंडा आम का शरबत (Mango Juice) .
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 20:
सादर
श्यामल सुमन
09955373288
www.manoramsuman.blogspot.com
shyamalsuman@gmail.com
aapki ye website or especially in hindi , i really loved it. Plz mjhe ye vidhi hindi me hi btaiye. plz. im waiting. Really Thanx.
निशा; जी में जल्दी ही यह लिख रही हूं.
निशा: भटनागर जी, आप पानी के स्थान पर सोडा वॉटर मिला सकते है, बिलकुल उतना ही जितना आप पानी मिला रहे हैं.
please nisha ji........
Bahut dhanyawad aapki recipes ke liye. Aam ke sharbat mai white cheenisugar ki jagah brown sugar ya honey ya koi aur healthy alternate dala ja sakta hai kya?..kripya batayiega..
Bahut dhanyawad.
निशा: रीना, आप जो भी चाहें शहद या ब्राउन सुगर डाल सकते हैं.
Thank u so much again.