बादाम का दूध – Kesar Badam Milk

बादाम सेहत और दिमाग दोनों के लिये बहुत अच्छे होते ही हैं. गर्मी के दिनों में बच्चों को सुबह सबेरे ठंडा बादाम केशर दूध (Saffron flavored Almond Milk) बेहद पसंद आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Saffron flavored Almond Milk
- दूध - 400 ग्राम (2 कप)
- बादाम - 20
- केशर - 15-20 धागे
- छोटी इलाइची - 4
- चीनी - 3-4 छोटे चम्मच
- बर्फ के क्यूब्स - एक कप
विधि - How to make Kesar Badam Milk
बादाम को धोइये और 2 घंटे के लिये गुनगुने पानी में भिगो दीजिये.
पानी से बादाम निकालिये और छील लीजिये, छिले हुये बादाम, चीनी, केसर और इलाइची छील कर एक साथ मिलाकर बारीक पीस लीजिये, मिश्रण को ठंडे दूध में मिलाइये, दूध को छान लीजिये और अधिक ठंडा करने के लिये बर्फ के क्यूब्स डालिये.
बादाम का ठंडा दूध गर्मी के मौसम में पीने के लिये तैयार है, इस ठंडे बादाम के दूध को गिलास में डालिये, ऊपर से बादाम और पिस्ते को कतर कर डालिये और ठंडा ठंडा केशर बादाम मिल्क (Kesar Badam Milk) परोसिये

केशर बादाम गर्म दूध - Hot Badam Kesar Milk
जब गर्मी न हो या रात को बादाम केशर का ठंडे दूध की जगह केशर बादाम का गर्म दूध अधिक पसंद आता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Badam Milk
- दूध - 400 ग्राम (2 कप)
- बादाम - 10-12
- केशर - 15-20 धागे
- काजू - 5-6
- छोटी इलाइची- 2
- चीनी - 2-4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Kesar Badam Milk
बादाम और काजू को 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. इलाइची को छील कर पीस लीजिये.
दूध को भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, दूध में उबाल आने के बाद बादाम, काजू और केसर के टुकड़े डाल दीजिये, धीमी गैस पर 4-5 मिनिट तक उबालिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.
दुध में चीनी और इलाइची पाउडर डाल कर मिलाइये. बादाम का गरमा गरम दूध तैयार है. सर्दी के दिनों में बादाम का गरमा गरम दूध पीजिये और गरमाहट महसूस कीजिये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 25 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 43:
SHEKHAR KUMAWAT
निशा: दूध को आप फ्रीज में रख कर एक दिन ही प्रयोग कर सकती हैं, अधिक दिन रखने के लिये आप दूध को फ्रीजर में रख कर प्रयोग में लाइये.
main ye janna chahti hu ki aapne btaya ki milk me sare ingredients dalne ke baad use chhan lena hai lekin us se to sare badam kesar sab chhan jayega or fir milk me taste ke rahega. chhanana jaruri hai kya.
निशा: गीता, केसर तो चीनी की तरह घुल जाता है और दूध को छानना बिलकुल जरूरी नहीं हैं.
thanks
Thanks
i m pregnant for 8 months so plz guide me best receipes for my health.
... plz reply as soon as possible......
निशा: बादाम का दूध आप ले सकती है.
i
निशा: इशान, अवश्य खिलाइये, ये दोंनों ही चीजें बहुत पौष्टिक हैं.
निशा: नमिता,चावल के आटे से होली पर चकली बनाइये, डिनर या लन्च में चावल के आटे में सूजी मिलाकर दोसे बना दीजिये.
निशा: रिया, आप सूखे बादाम खायें तो ये गरम होते हैं लेकिन दूध में डालकर खाये बादाम ताकतवर होते है.
keshar badam dudh...
निशा: शुभांगी, बेटी को रोजाना 1 गिलास बादाम दूध पिलायें वह हैल्दी रहेगी मोटी नहीं होगी.
निशा: निकि, आप परेशान न हों, आपकी बेटी को मसाले दार चीजें पसन्द हैं आप खिचड़ी, दाल चावल, इडली, दोसा, चीला या स्टफ्ड परांठे में हल्का मसाला डाल कर उसके लिये बनाइये और खाने दीजिये, दाल खूब पिलाइये, ये सब पौष्टिक खाने हैं जो आपकी बेटी खायेगी और अच्छी तरह बड़ी होगी.
निशा, मेनका, अवश्य पीजिये ये आपके लिये और आपके बच्चे दोंनों के लिये अच्छा है.
निशा: तरंग, क्रीम को कच्चे दूध को मथ कर बनाया जाता है.
निशा: आलिशा, जरूर डालिये दूध स्वादिष्ट भी हो जायेगा और सेहत मन्द भी.
निशा: जिन्नी, दूध में खोया मिलाया तो नहीं जाता है, अच्छा खोया हो और दूध को खोया मिला कर थोड़ा गाड़ा करना चाहें तो कर सकती हैं.
निशा: सोनम, ये दूध शरीर को ताकत देने के साथ, चमक तो देगा ही.