THANDAI Recipe – ठंडाई

ठंडाई (THANDAI) गर्मियों के दिनों में बहुत ही स्वादिष्ट, ताजगी और ऊर्जा देने वाला पेय है. अगर एक आप गिलास ठंडाई (Milk Thandai) रोज सुबह पीते हैं, तो धूप में लगने वाली लू और नकसीर (नाक से खून आने) जैसी तकलीफों से भी बचे रहेंगे.
बाजार से भी तैयार ठंडाई खरीदी जा सकती है, लेकिन घर में बनी हुई ठंडाई आपको बिना मिलाबट और प्रजरवेटिव्स के मिलेगी, जो अवश्य ही आपके स्वास्थ्य के लिये फायदे मंद होगी. तो आइये आज हम ठंडाई बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Thandai Recipe
- चीनी - 1 किग्रा. (5 कप)
- पानी - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
- बादाम - 50 ग्राम
- सोंफ - 50 ग्राम
- काली मिर्च - 2 छोटी चम्मच
- खसखस - आधा कटोरी (1/3 कप)
- खरबूजे के बीज - आधा कटोरी (1/3 कप)
- छोटी इलाइची - 30 - 35 (छील कर बीज निकाल लीजिये)
- गुलाब जल - 1 ट्बल स्पून (यदि आप चाहें)
किसी बर्तन में चीनी और पानी मिलाइये और उबाल आने के बाद 5 मिनिट तक उबालिये और ठंडा कर लीजिये, यह आपका चीनी का घोल बन गया.
सोंफ, कालीमिर्च, बादाम, खरबूजे के बीज, इलाइची के दाने और खसखस को साफ कीजिये और धो कर पानी में अलग अलग 4 घंटे के लिये भिगो दीजिये.
सभी चीजों से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. बादाम को छील कर छिलका अलग कर दीजिये.
सभी चीजों को बारीक पीस लीजिये. इन चीजों को पीसने के लिये पानी की जगह चीनी के घोल का प्रयोग करिये.
मिश्रण को चीनी के घोल में मिलाइये और छान लीजिये. बचे हुये मिश्रण में घोल मिला कर दुबारा पीस कर छान लीजिये.
ठंडाई बन चुकी है, ठंडाई को एअर टाइट बोतल में भरिये और फ्रिज में रख लीजिये. इसको आप फ्रिज में 1महिने से भी अधिक रख सकती हैं.
जब भी आपको ठंडाई पीनी है, आप इसमें आवश्यक्तानुसार बर्फ एवं दूध मिलाइये, और ठंडी ठंडी ठंडाई पीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 41:
Nisha: किरन जी, ये ठंडाई का कंसंट्रेट बनाया गया है. आप जब भी इससे ठंडाई बनाना चाहें तो कंसंट्रेट ठंडाई से चार या पांच गुना पानी मिलाकर उपयोग करें.
निशा: सोना 25 ग्राम खसखस ले लीजिये.
निशा: शालिनी यह गर्भबती महिला के लिये बहुत ही अच्छा पेय है.
thanks
I am very much calorie conciouus but i love thandai... I usully have it without sugar...
निशा: दीपमाला, सोंफ और कालीमिर्च भिगो कर साथ में ही पिसे जायेंगे और केसर का आप अवश्य डालिये इससे कलर और स्वाद दोंनों ही बड़ते हैं.
निशा: जी नहीं.
Thanks
Aastha
निशा: आस्था, ये सब चीजें 3-4 घंटे के लिये भिगो दीजिये.
निशा: नलिनी,केसर को 10 मिनिट एक टेबल स्पून पानी में भिगो दीजिये, बादाम के साथ केसर को भी पीस दीजिये.
thank you for teaching us such a wonderful
drink
By chance I discovered ur website yday and since then i have been reading recipes. I really like the way u have described all the recipes in detail and used readily available products. All the recipes look simple enough to make. I plan to make sumthing soon(am not a gr8 cook but i love eating.
keep the good work going!
Regards
Swati
निशा: सरिता ठंडाई तो दूध से ही बनती है.
kya aap mujhe thandai powder ke roop mein banaane ki recipe bataa sakti hain?
I shall be very thankful.
निशा: आरती मैं लिखूगी.
thanks
निशा: सोनिया, आप `रोटी परांठा ` कालम में जाकर ये रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: तेजल, दूध, मावा, क्रीम, मलाई इत्यादि लिया जा सकताहै.
निशा: नलिनी, आप आधा दूध और आधा पानी ले सकती हैं.
plz do tel some recipes for pregnant ladies.and plz do add columns for men woman child specific.i wl wait till u created.
thank you
निशा: टीना, धन्यवाद.
निशा: इस मिश्रण से लगभग पचास ग्लास ठंडाई बन जाती है.
निशा: नीति, इस ठंडाई को फ्रिज में आप दो महीने तक भी रख सकती हैं.
निशा: चेतम दूध डालने के बाद, ठंडाई को ज्यादा देर तक नहीं रखते.
निशा: अनामिका, आप इस ठंडाई को रोजाना भिगो कर ताजी ताजी बनाकर पीजिये, ताजी बनी ठंडाई और भी अधिक स्वादिष्ट लगती है.
निशा: दिप्ति आप इस प्रश्न को डिटेल में लिखेंगी तो मुझे समझने में आसानी होगी.
thankssssssssss.
निशा: पूनम, आप पूछती रहिये हमें अच्छा लगता है. दी हुई ठंडाई की मात्रा में लगभग 1 1/2 बोटल ठंडाई की बन जायेगी. दी गई मात्रा की आधी मात्रा और मिला लें तब 2 बोटल से अधिक ठंडाई बन जायेगी.
निशा: पूनम, एक गिलास दूध में 1 टेबल स्पून ठंडाई डाल दिजिये.
निशा: पूनम, सारी साबुत चीजें को पीने के पानी में भिगोनी है.
निशा: पूनम, जी हाँ.
निशा: पूनम यदि चाशनी में पानी की मात्रा अधिक हो तब ठंडाई जल्दी खराब हो सकती है, क्यों कि चाशनी ही ठंडाई में प्रिजरवेटिव का काम करती है.