Gajar Ki Kanji – गाजर की कांजी

गाजर की कांजी (Gajar Ki Kanji) बहुत ही स्वादिष्ट और पाचक होती है. खाने से पहले कांजी आपकी भूख को बढ़ा देती है . आप इसका उपयोग गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में कर सकते हैं. आइये आज गाजर की कांजी (Gajar Ki Kanji) बनायें.
Gajar Ki Kanji, Gajar Ki Kanjee, How to make Gajar ki Kanji, Gajar Kanji Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ki Kanji
- गाजर - 400 ग्राम
- पानी - 2 लीटर
- नमक - 2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- पीली सरसों - 3 छोटी चम्मच (पिसी हुई)
- हींग - 2 पिंच (तवे पर डालकर भूनकर, पीस दीजिये)
- सरसों का तेल - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Gajar Ki Kanji
गाजर को छील कर, अच्छी तरह धो लीजिये. पानी सुखाकर 1 इंच के टुकड़े काट लीजिये.
किसी बर्तन में, एक गिलास (400 ग्राम) पानी डालकर गरम कीजिये. पानी में उबाल आने के बाद गाजर, पानी में डाल दीजिये, जैसे ही फिर से उबाल आ जाय, गैस बन्द करके गाजर को ढककर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये.
गाजर से पानी को निकाल कर, एक प्याले में गाजर के टुकड़े डालिये, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, पीली सरसों और तेल मिला दीजिये.
किसी बर्तन में पानी को उबाल आने तक गरम किजिये. पानी को ठंडा होने के बाद कांच के कन्टेनर में डालिये. मसाला मिली गाजर भी इसमें डालकर, मिला दीजिये. अब हींग डाल कर कन्टेनर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. गर्मी के दिनों मे यदि कांजी के कन्टेनर को धूप में रखें तो कांजी 3 दिन में ही तैयार हो जाती है, लेकिन अगर मौसम ठंडा है तब इसको बनने में 4-5 दिन लग जाते हैं.
कांजी का बनना, पानी का बहुत ही स्वादिष्ट खट्टा हो जाना है. कांजी के बन जाने के बाद उसे आप फ्रिज में रख दीजिये. वह और अधिक खट्टी नहीं होगी. जब भी आपका मन हो, 15 दिनों तक, स्वादिष्ट कांजी फ्रिज से निकालिये और पीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 16:
kya alag se dubara pani kaanji ke le lena hai
निशा: गरिमा, आप काली छोटी सरसों( राई ) ले सकती हैं, वह भी अच्छी होती है.
निशा: गीता, किसी भी गाजर से कांजी बनाई जा सकती है.
thanks a lot
निशा: पानी या गाजर खराब होने से एसा हो सकता है. पानी को उबालने के बाद प्रयोग में लाइये और गाजर अच्छी ही हों, प्रयोग में लाने वाले बर्तन साफ और सूखे होने चाहिये.
Well, I want the recipe of man chow soup.
निशा: जी हां.
Can u tell me the recipe of Bhallo ka pani.