दही की लस्सी - Lassi Recipe - Sweet Lassi Recipe - Namkeen Lassi Recipe

दही में प्रोटीन्स, कैल्सियम, मैगनिसियम, विटामिन B-6 और विटामिन B-12 इत्यादि पाये जाते हैं जो सभी के लिये बहुत उपयोगी हैं. दही खाने को पचाने में मदद करता है, हड्डियों और दातों को मजबूती देता है, लस्सी दही का शेक है, जो भारत में अलग अलग जगह अलग तरीके से बनाई जाती है.
उत्तर भारत और पंजाब में दही की मीठी लस्सी बनाई जाती है. गुजरात और साउथ में नमक और मिन्ट या जीरा डाल कर लस्सी बनाई जाती है. लस्सी ताजगी देने वाला पेय है, जो अधिक तर गर्मियों के दिनों में पीया जाता है. वैसे आप दही की लस्सी हर मौसम में बनाकर पी सकते है, यह हमेशा उपयोगी है. लस्सी बनाना बहुत ही आसान है. आइये आज हम दही की लस्सी बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd Shake
मीठी दही की लस्सी के लिये
- ताजा दही (Yogurt) - 600 ग्राम(3 गिलास)
- चीनी - 7-8 छोटी चम्मच (आपके स्वाद के अनुसार)
- बर्फ के क्यूब्स - 1 1/2 गिलास
विधि - How to make Curd Shake
दही और चीनी को, मिक्सी के जार में डाल कर, चीनी घुलने तक, फैंट लीजिये.
बर्फ के क्यूब्स डालिये, और एक बार फिर से बर्फ मिक्स होने तक, मिक्सी को चलाइये.
बहुत ही सुन्दर और स्वादिष्ट दही की लस्सी तैयार है.
लस्सी को गिलास में डालिये और ठंडी लस्सी पीजिये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd Shake
नमकीन लस्सी के लिये
- ताजा दही (yogurt) --- 500 ग्राम (2 गिलास)
- पानी -- 500 ग्राम (ठंडा) (2 गिलास)
- बर्फ के टुकड़े -- 1 गिलास
- पोदीना या भुना हुआ जीरा - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)
विधि - How to make Curd Shake
दही, नमक, बर्फ के टुकड़े और जीरा या पोदीना, मिक्सर जार, में डाल कर फैट लीजिये.
पानी मिला कर एक बार फिर से मिक्सी चला कर फैट लीजिये.
दही की नमकीन लस्सी तैयार है.
ठंडी लस्सी गिलास में डालिये और पीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 11:
mager mam yadi lashi ma choti ilaychi or rohawja dala jaya to taste or bhi jayda bad jata hai
rose syrup is exelent match and version
निशा: ज्योति, धन्यवाद.
निशा: डेजी, दही में दुध मिलाना चाहती है, आप आधा दूध और आधा दही ले सकती हैं या 3/4 दही और 1/4 दूध भी ले सकती हैं, आपको किस तरह का स्वाद पसन्द हो उसके अनुसार आप लस्सी दूध मिलाकर बना लीजिये.
निशा: अक्षर, मलाई तो दूध के ऊपर जो परत बनती है उसे ही कहते हैं.
निशा: अक्षरा, लस्सी के ऊपर रबड़ी की मोटी परत होती है.