लाल सूप (Carrot Cold Beet Soup – Gajar Chukandar Soup)

सर्दी का मौसम और गरमा गरम सूप सभी की आवश्यकता है. आज मेरे बेटे ने कहा कि मम्मा लाल सूप बनाइये, और लाल सूप के लिये सुझाव भी दे दिये कि आप उसमें चुकन्दर, लाल पत्ता गोभी, लाल गाजर और लाल शिमला मिर्च लाल सब्जियों का प्रयोग कीजिये, तो आज हम अपने बेटे की पसन्द और सुझाव के अनुसार लाल वेजिटेबल सूप बनाया . सच में यह सूप बहुत ही स्वादिष्ट बना़. आप भी बनाईये ये लाल सूप.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrot Cold Beet Soup
- चुकन्दर - 1 मीडियम आकार का ( छोटा छोटा काट लीजिये)
- लाल पत्ता गोभी - एक कटोरी कटा हुआ
- गाजर - 1 मीडियम आकार की ( छोटी छोटी काट लीजिये)
- लाल शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की ( छोटी छोटी काट लीजिये)
- वेबी कार्न - 4-5 लम्बे लम्बे टुकड़े काट लीजिये
- ब्रोकली - एक छोटी कटोरी कटा हुआ
- कार्न फ्लोर - 1 बड़ा चम्मच
- मक्खन - 2 टेबिल स्पून
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ या 1 छोटी चम्मच पेस्ट)
- सफेद मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- चिल्ली सास - 1 बड़ा चम्मच
- नीबू - छोटे नीबू का रस
विधि - How to make Carrot Cold Beet Soup
सारी सब्जियां हमने धोकर, काटकर तैयार कर लीजिये.
कार्न फ्लोर लीजिये, आधा छोटी कटोरी पानी में घोलिये, (घोल में गुठलियां नही बननी चाहिये).
एक भारी तले के बर्तन में 1 1/2 टेबिल स्पून मक्खन डाल कर गरम कीजिये. अदरक का पेस्ट और चुकन्दर डालिये, और 2 मिनिट तक मीडियम गैस पर भूनिये.
अब बची हुई सारी सब्जियां डाल दीजिये. सब्जियां को 2-3 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये. अब सब्जियों को ढककर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिये. इन सब्जियों में 700 ग्राम पानी, कार्न प्लोर का घोल, सफेद मिर्च, काली मिर्च, नमक और चिल्ली सास डाल दीजिये.
सूप को उबाल आने तक चमचे से लगातार चलाते रहिये. उबाल आने के बाद धीमी गैस पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. लाल वेजिटेबल सूप बन गया है. गैस बन्द कर दीजिये. सूप में नीबू का रस मिला दीजिये.
सुप को बाउल में निकालिये. मक्खन और हरे धनिये से सजा कर परोसिये और पीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 16:
mene laal soup try kiya , aur bahut hi lajawab bana .. mere husban kabhi soup nahi pasand karte lekin unhe bhi ye soup kaafi acha laga
Thanks
Sushil Ostwal
9990886564
Thank you,
निशा: सन्ध्या पत्ता गोभी यानी Cabbage
निशा: चुकन्दर में आयरन और बहुत सारे मिनरल मिलते हैं, जिसकी हमारे शरीर को हमेशा ही आवश्यकता रहती है.
निशा: कान्ता, कार्न फ्लोर सूप को गाड़ा करने के लिये होता है, कार्न फ्लोर की जगह उतनी ही मात्रा में मैदा डाली जा सकती है.
corn flour kya hoti hai hindi me kya kahate hai
Thanks
Prashant
निशा: प्रशान्त, ये कार्न का स्टार्च होता है, इसे कार्न फ्लोर ही कहते हैं.
corn flour kya hoti hai hindi me kya kahate hai, वेबी कार्न kay hai, ब्रोकली kay hai.
Thanks
Prashant
निशा:, बेबी कार्न, छोटे भुट्टे हैं , ब्रोकली ग्रीन कलर का फूल गोभी की तरह होता है, इससे सब्जी या सलाद बनाया जाता है, आप इसे कुछ सब्जी वालों की दुकान से ही ले सकते हैं.
निशा: प्रियंका, चुकन्दर बहुत ही गुणकारी होता है, इसका जूस नियमित लेने से गैस, कान्स्टीपेसन, एनीमिया में ये दबा का काम करता है.