बेल का शरबत (Bel ka Sharbat – Wood Apple Squash)

ठंडे का मतलब कोकाकोला तो बिल्कुल भी नहीं होता. गर्मियों के थपेड़े में जो राहत प्राकृतिक पेयों से मिलती है इसका बोतलों के भरे नकली मीठे पानी से क्या तुलना! सुबह आफिस निकलते समय यदि आप बेल के शरबत का एक गिलास ले लें तो दिन भर गरमी और लू से बचे रहेंगे.
प्राकृतिक पेयों में आम का पना, तरबूज का शरबत (Watermelon Juice), दही की लस्सी (Dahi ki Lassi), ठंडाई (Thandai), आम का शरबत (Mango Sharbat) या फालसे का शर्बत (False ka sharbat) के साथ साथ
बेल का शरबत (Wood Apple or Golden Apple)
भी बनाकर देखिये और असली ठंडक अनुभव कीजिये. आईये आज बेल का शरबत (Bel ka Sharbat - Wood Apple Squash) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bel ka Sharbat
- बेल फल - 2
- चीनी - 3 बड़ी चम्मच पिसी हुई

वैकल्पिक
- भुना जीरा - आधा चम्मच
- नमक - 1/4 चम्मच
विधि: How to make Bel ka Sharbat
बेल को धोइये, काटिये और गूदा निकाल लीजिये.
एक भगोने में गूदे से दो गुना पानी डालकर अच्छी तरह मसल लीजिये. इतना मसलिये कि सारा गूदा और पानी एक लगने लगे.
इस मसले गूदे को मोटे छेद वाली चलनी में छान लीजिये, चमचे से दबा दबा कर सारा रस निकाल लीजिये.
निकाले हुये रस में चीनी मिला लीजिये. जब चीनी अच्छी तरह घुल जाय तो इसमें ठंडा पानी या बर्फ के क्यूब मिलाईये. चाहें तो नमक और भुना जीरा भी मिलाईये. एक किलो बेल के फल से लगभर चार पांच गिलास शरबत बन जाता है.
ठंडा मीठा बेल का शरबत तैयार है.
Read this recipe in English
" Bel Ka Sharbat - Wood Apple Squash"
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 19:
समीर जी कभी इंदर जायें तो जरुर याद कीजियेगा, घर में बेल का वृक्ष है, और कभी-कभी बेल पक भी जाता है। :)
Nisha ji!Sameer ji aapke sabse bade fan hai..sabse pahle yahi comment karte hai..lagta hai ki website khol ke baithe rahte hai! but u r great nisha ji..!
thanks
Bel ka sharbat pet theek rakhne ke liye ek bahut hi jabardast aushadhi hai. Maine ise bahut baar ajmaya hai. Excellent fruit with medicinal properties.
निशा: विजय, यह शरबत तो ताजा ताजा पीने के लिये है, आप चाहें तो फ्रिज में रख कर 2 दिन में भी पी सकते हैं.
निशा; सुलक्षना, बेल का शरबत ठंडा और हैल्दी होता है, मैं सोचती हूं पी सकते हैं. आप अपने डाक्टर से भी सलाह ले सकती हैं.
grateful to u.
निशा: राज, आमला केन्डी की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकती हैं. बेल की केन्डी के लिये लिखने की कोशिश करूंगी.