आम का पना (Aam ka Pana Recipe – Aam ka Panna Kairi ka Panna)

जब गर्मियों का मौसम अपने उच्चतम स्तर पर हो और आप इससे परेशान हों तब आप क्या करते हैं?
गर्मियों के मौसम में सर्वाधिक पसन्द किये जाने वाले पारम्परिक भारतीय पेय हैं, आम का पना या कैरी का पना (Aam ka panna), बेल का शर्बत (Bel ka Sharbat), फालसे का शर्बत (False ka Sharabat), नींबू की शिकंजी (Lemon Shikanjavi), तरबूज का रस (Water Melon Sharbat), ठंडाई (Thandai Drink) आदि. बाजार में बिकने वाली बनावटी रंग और स्वाद से बनी मीठे पानी की एयरेटेड बोतलें तो स्वाद और गुणों में पारम्परिक भारतीय पेयों की छाया को भी छू नहीं सकतीं. नौतपे की गर्मियों में आपके शरीर को लू से बचाने और आपके शरीर के तापमान को स्थिर रखने में आम का पना (Aam ka Pana) बहुत सहायक होता है. इसे बनाना तो बहुत ही आसान है, आईये हम आज आम का पना (Raw Mango Cooler) बनायें
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Mango Panna
- कच्चे आम - 2-3 मीडियम आकार के
- भुना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- चीनी - 100 ग्राम (आधा कप)
- पोदीना - 10 पत्तिया

विधि - How to prepare Raw Mango Cooler
पहले जब चूल्हे पर खाना बना करता था तब चूल्हे की राख में दबा कर कच्चे आम को भून लिया करते थे और इन्हीं भुने हुये कच्चे आम से आम का पना बनाया करते थे. आजकल आम को उबाल कर पीस कर आम का पना बनाते हैं लेकिन इन उबले हुये आमों को छील कर पल्प निकालने के बजाय कच्चे आम को उबालने से पहले छीलना अधिक सुविधाजनक है. हम आम का पना निम्न तरह से बना रहें हैं
कच्चे आम धोईये, इन्हें छील कर गुठली से गूदा अलग कर लीजिये
इस गूदे को एक कप पानी डालकर उबाल लीजिये.
अब इस उबली पल्प को मिक्सी में चीनी, काला नमक मिलाकर पीस लीजिये. पीस कर एक लीटर ठंडा पानी मिलाईये, छानिये, काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर डालिये. आम का पना (Raw Mango Panna) तैयार है. इसे एकदम ठंडा ठंडा बर्फ के क्यूब डालकर परोसिये. स्वाद बढाने के लिये आप इसे पोदीना की पत्तियों से भी सजा सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 34:
Thanks for this receipe. I have 2 questions ; 1 Litre water means kitna pani how much cups and can we store it for 2-3 days in a airtight jar.
thanks
Jyoti
निशा; ज्योतिजी, 1 लीटर = 5 कप पानी, आप इसे 2-3 दिन रख सकती हैं.
this receipe is very very good.bcoz very healhy in the summer(fast air).am I right nishaji?always take care.
निशा: आप बिलकुल सच कह रही हैं.
6 glass ke liye kitne aam chahiye hong?
thanda pani aur dalana padta hai kya?
निशा: कमल, रैसिपी में 1 लीटर ठंडा पानी मिलाया गया है, 5 गिलास पना तो तैयार है, इसे 6 गिलास करने के लिये गिलास को थोड़ा थोड़ा खाली रखिये और 2,2 बर्फ के क्य़ूब्स डाल दीजिये, बन गये 6 गिलास आम का पना.
aapki site mujhe bahut aachi lagi pahle maine kaafi site se receipe try ki hai ye site mujhe bahut time baad mil rahi hai .
very nice site.......
how long time we can preserve it???
निशा: कमल आप इसे 3 दिन तक रख सकते हैं.
this is the first time i hav written to u. i just wanna say ur site is very good. i find in it everything whatever i want. thanks for helping me.
i also waana ask something in raw mango cooler, u did not tell that whether we hav to use black pepper seeds or black pepper powder. plz giv me ur answer soon.
निशा: आयशा, काली मिर्च पाउडर डालिये.
Thanks for this receipe. I have tried this recipe out and it did turn out great.
I have gone thru to your receipes. They r simply great and easy to make. I want to know how to prepare sandwitch toppings of different tastes. And send me Eggless Mynnoise receipe.
Thanks
Shashi
Bahut Bahut Dhanyawaad :)
Maine ye recipe banai aur sabhi ko bahut pasand aayi , kya aap mujhe bata sakti hai ki kairi paani ka colour green kyun nahi hua??
निशा: प्रिया, पोदीना की पत्तियों से ग्रीन कलर आता है.
kya aap hame chilly potato banana bathigi
or this recipes is very good but i am add solt in cut suger they are also good.
निशा: नलिनी, आम पना को पोदीना पत्तियों से सजाया है.
Cheers..
निशा: धन्यवाद सीमा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: रीना, जी हाँ बनाया जा सकता है.