वेज कटलेट (Vegetable Cutlet)

शाम के समय आपको किसी एसे स्नेक्स की जरूरत होती है जो झटपट बन जाय और स्वादिष्ट भी हो. आज शाम वेज कटलेट (Veg Cutlet) बना कर देखिये.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Cutlets
- मैदा - 100 ग्राम ( एक कटोरी )
- काली मिर्च-1/4 छोटी चम्मच
- आलू -250 ग्राम ( उबाले हुये )
- गाजर-2 ( कद्दूकस की हुई )
- शिमला मिर्च-2 ( बारीक कटी हुई )
- पत्ता गोभी-1 कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
- फूल गोभी- 1 कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
- हरी मिर्च- 3-4 ( बारीक कटी हुई )
- अदरक -2 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ )
- हरा धनियां- आधा कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
- धनियां पाउडर-1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- ब्रेड - 4-5
- तेल- तलने के लिये
विधि - How to make Vegetable Cutlets
मैदा को एक कटोरी पानी मिला कर अच्छी तरह फैंटकर, पतला और चिकना घोल बना लीजिये. घोल में काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डाल कर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. (आप चाहे तो 5-6 ब्रेड का चूरा बनाइये और कटलेट को मैदा घोल के बजाय ब्रेड के चूरे में लपेट कर तलिये)
आलू धोकर, उबाल लीजिये. आलू उबालने के बाद उन्हैं ठंडा करिये और छील लीजिये, छिले हुये आलू को हाथ से बारीक तोड़ लीजिये. ब्रेड को पानी में 2 मिनिट भिगोइये, हाथ से दबाकर पानी निकालिये और इन्हे भी तोड़ लीजिये, अब इन आलू, ब्रेड, सारी कटी हुई सब्जियां और मसाले डाल कर अच्छी तरह हाथ से मिला कर, पिठ्ठी बना कर तैयार करिये.

इस पिठ्ठी से उंगलियों की सहायता से थोड़ी सी पिठ्ठी निकालिये, और 2 इंच लम्बे, 1 1/2 इंच चौड़े, 1/2 इंच मोटे कटलेट बनाकर तैयार कीजिये और प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर एक कटलेट उठाइये और मैदा के घोल में लपेटिये, कढ़ाई में डालिये. 3-4 कटलेट एक एक करके मैदा में लपेट कर कढ़ाई में डालिये और तलिये. जब कटलेट दोनों ओर से ब्राउन हो जाय तो, प्लेट में पेपर टावल बिछा कर, तले हुये कटलेट, कढ़ाई से निकाल कर उस पर रखिये. सारे कटलेट इसी तरह तैयार कर लीजिये.
आप अधिक तेल खाना नहीं चाहते हो तो इन वेज कटलेट को तवे पर थोड़ा सा तेल प्रयोग करके सैलो फ्राई कर सकते हैं.
वेज कटलेट तैयार हैं. गरमा गरम वेज कटलेट हरे धनिये की चटनी या टमेटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
आप अपने स्वादानुसार वेज कटलेट के लिये कोई भी सब्जी हटा सकते हैं या कोई दूसरी सब्जी आपको पसन्द है उसे इसमें डाल कर बना सकते हैं, प्याज पसन्द है तो काट कर वह भी डाले जा सकते हैं
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 31:
thax
निशा: श्रीलक्ष्मी, आप ब्रेड क्रम्स प्रयोग कर सकती हैं.
निशा: ब्रेड क्रम्स Šৠपर से लपेटने है, ब्रेड भिगो कर, पानी निचोड़ कर मिलाना भी है.
निशा: जी मै लिखूगी.
निशा: गीतू, इसी तरीके से बनेगे.
i m impressed wid it.
plz mujhe momos ki reciepe b bataye
निशा: ज्योत्सना, आप सर्च बटन पर मोमोज लिख कर रैसिपि देख लीजिये, ये रैसिपी पहले से मौजूद है.
निशा: एसा लगता है कि आप क्रीम रहित दूध प्रयोग कर रहीं है. फुल क्रीम दूध से बना पनीर एकदम साफ्ट बनता है, जबकि क्रीम सेपरेटेड दूध से बना पनीर थोड़ा सख्त होता है.
निशा: पूर्णिमा, कटलेट को ब्रेड चूरे में लपेट कर हाथ से, हाथ से अच्छी तरह चारों ओर से दबा कर ठीक कीजिये, आप इन्हैं चूरे में लपेट कर 1 घंटे के लिये फ्रिज में रख देंगी तब ये बिलकुल नहीं बिखरेंगे और ज्यादा कुरकुरे बनेंगे.
Thanks for such nice and easy to make receipes. Can u please let me know how to make veg kababs in Electric Tandoor or in Microwave.
Thanks in advance
shashi
निशा: आशिश, धन्यवाद.
mujhe achi lagi try karungi
Keep on teaching delicious recipes