आलू समोसा – Samosa Recipe

समोसे (Samosa) उत्तर भारत का व्यंजन है . आप इसे अक्सर बाजार से लाकर खाते रहते होंगे. इसे घर में बनाना बहुत आसान है. आईये आज घर में समोसे बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Samosa Recipe
समोसे के लिये आटा लगाने के लिये.
- मैदा - 250 ग्राम (2 1/2 कप)
- घी - 60 ग्राम ( 1/4 कप से थोड़ा सा अधिक)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी बनाने के लिये.
- आलू - 400 ग्राम ( 3-4)
- हरे मटर के दाने - आधा कप (यदि आप चाहें तो)
- काजू - 12-15 (यदि आप चाहें)
- किसमिस - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
- हरी मिर्च - 2-3 बारीक कतर लीजिये
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- धनियाँ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Samosa Recipe
सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये. मैदा में तेल और नमक डालिये उन्हैं अच्छी तरह मिला लीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से गूथिंये थोड़ा सख्त आटा गूदना है. आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
समोसे में भरने के लिये पिट्ठी तैयार करें.
उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये. आलू में, मटर, नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां, अदरक, धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये.
पिठ्ठी को भून कर बनाया जा सकता है: एक कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डालकर गरम करें, उसमें धनियाँ पाउडर, हरी मिर्च, अदरक डाल कर भूनें और आलू और मटर डाल दें, इसके बाद उसमें गरम मसाला , नमक और अमचूर पाउडर डाल दें , कलछी से चलाये और भूनें मसाला अच्छी तरह मिल जाय गैस बन्द कर दें और आलू नीचे उतार लें, ठंडा करें ओर काजू किसमिस मिला दें. यह पिट्ठी समोसों में भरने के लिये तैयार है.
अब जो गुंथा हुआ मैदा है उसके दस बराबर के आकार के गोले बना लें. एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लें . बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.
इस बेले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये)
तिकोन में आलू की पिट्ठी भरिये. पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये. देखिये समोसे का आकार सही है. इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.
इन्हैं तलने के लिये कढ़ाई गैस पर रखें और उसमें तेल भरकर गरम करें. गरम तेल में चार समोसे डाले और ब्राउन होने तक तलें (समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे). कढ़ाई से समोसे निकाल कर, एक प्लेट पर नैपकिन पेपर बिछाकर रख लीजिये. सभी समोसों को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. गरमा गरम समोसे (Samosa) तैयार हैं.
हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 93:
Waiting for your reply.
Thanks,
Rashi
waiting for your response.
Thanks
Gaurav
waiting for your response.
Thanks
Gaurav
Thanks
Thank you so much for your great recipes. I love your way of teaching. I made samosa and they came out great.
But I have a question.... how can I keep them fresh for 3-4 days. Can I keep them in fridge or what should I do? Please help me.
Aapka bahut-bahut dhanybaad. You r great.
samosa ka aata gutha ne me kitna tel
our namak dalna hai,
maine aapk batae hue reciipes se kai baar samose banaye lakin vo bazar ki tarah kadak nahi ban paye.maine ek ek baat dhyan se pad ker banae the kya karu.
निशा: स्वेता जी, समोसे का आटा थोड़ा सख्त लगाइये, तलते समय गैस प्लेम मीडियम और धीमी रखिये. घर में समोसे बाजार से अच्छे बनने चाहिये.(पपड़ी ज्यादा कुरकुरी करने के लिये, 250 ग्राम मैदा में आटा गूथते समय एक चथाई छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल लीजिये).
lakin aapne upper kisi ko suggest kiya hai ki baking powder nahi dalne.aur trust me maine kada aata gunda tha aur medium per he seka tha.i m sorry to disturb u
plz giv sum more easier recipees of besan.......
tnx
निशा: शोभना,समोसे के आटे में घी या तेल तो पर्याप्त होना ही चाहिये, आटा सख्त गूथा जाना चाहिये और सबसे महत्वपूर्ण कि समोसे को मीडियम और धीमी गैस फ्लेम पर तलिये. आप जो रैसिपी जानना चाहती हैं, वे सभी इस वेवसाइट में उपलब्ध हैं.
मैंने कल समोसे बनाये. उसका अन्दर का मसाला बहुत बढ़िया बना. लेकिन बाहर का crust उतना अच्छा नहीं बना. खाने मैं स्वाद तो बहुत अच्छा था....लेकिन बाज़ार जैसा crust नहीं बना. तलने पर उसका रंग भी बाज़ार जैसा नहीं था.
bubbling तो नहीं हुई....पर रंग रूप बाज़ार से बिल्कुल अलग था. क्या इसको पतला बनाने से ये बाज़ार जैसा बनेगा?
आपका बहुत बहुत धन्यवाद्.
अनु
निशा: अनु , समोसे खाने में और दिखने में भी बाजार से अच्छे होते हैं, आप समोसे तलने के लिये कढ़ाई में पर्याप्त तेल डालिये,समोसे तेल में डूब जायं, मीडियम और धीमी आग पर समोसे तलिये,आप बनाते रहिये आप स्वयं महसूस करेंगी कि आप कितने अच्छे समोसे बना पा रही है.
निशा: सविता, हो सकता है कि आटा ज्यादा सख्त हो, समोसे तो आपने अच्छे ही बनाये होंगे.
main har weeknd me yahin se recipe try karti hoon :)
निशा: एकता, आप नाश्ता कालम में मूंग की दाल के मिनी समोसे देख लीजिये.
thanx alot
Aapne jo pitthee banaayaa usime kanhi mutter nahi daalaa, to mutter aaloo ke saath daalnaa hai? aur kaise daalnaa hai voh jaraa bataana.
dusraa jo aataa gunnaa usimain kyaa jeeraa nahee daalaa jaataa?
dhanyavaad!
2]the gole gappe are not becoming crispy
please reply...
निशा: महक समोसे धीमी आग पर तलिये.
Maine same recipe se samose banaye lekin wo kurkure nhi bante jaise bajaro me milte hai or rajkachori bhi ishi tara kururi nhi banti.
निशा: रेनू, अगर आप समोसे धीमी आग पर तले तो वे जरूर से कुरकुरे बनेंगे और बाजार से अच्छे भी.
hwe!
निशा: संध्या, ये दोंनो अलग हैं.
निशा: आप जो भी पसन्द करते हों डाल सकते हैं.
निशा: हेमा, आप जो पसन्द करते हो वह डाल सकते हैं.
thanks, mujhe aapki recipes bahut pasand ha. Main janna chahti hu ki apki koi recipe book bhi market me available ha
निशा:पोर्शिया, मेरी कोई रेसीपी बुक नहीं है. क्या आज इंटरनेट के युग में रेसीपी बुक की कोई आवश्यकता भी है?
maine apki batayi gayi vidhi se samose banaye per usme talte huey mota mota fafole jaisa ho gaya. please bataiye ki maine kaha galti ki hai.
निशा: रेनू, आटा गीला हो तब एसा हो सकता है.
निशा: भवानी, जो रैसिपी आपको पसन्द हो, बनाना शुरू कीजिये, बहुत जल्दी सीख लेंगी.
samose thande hone k thodi der baad naram kyun ho jate h
निशा: सुनीता, समोसे को धीमी और मीडियम आग पर तलें और खुले ही रहने दें, वे नरम नहीं होंगे.
निशा: पारुल, आप नीबू का रस भी डाल सकती हैं.
निशा: संध्या, समोसे के लिये आटा पूरी के आटे से सख्त लगाये, मीडियम और धीमी आग पर पूरी तरह ब्राउन होने तक सेके, समोसे बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: टिफु, मैदा में पर्याप्त मोयन नहीं डाला जाय, आटा सख्त न गूथा जाय, या समोसे तेज आग पर तले जाय कोई भी कारण से समोसे का स्वाद इसी तरह का हो सकता है.
Aj mere bete ka janam din hai, usko samose bahut passand hai, apke samose usko bare acche lage, shukriya.
Apki,
shreya
निशा: श्रेया, बेटे को मेरी ओर से बर्थ डे की ढेर सारी शुभकामनायें.
निशा: प्रमोद, समोसे में पीछे की ओर प्लेट डालने से उसका आकार अच्छा आता है समोसा सुन्दर बनते हैं.
pleas solve my problem.
निशा: सुधा, अगर समोसे का आटा लगाते समय उसमें घी कम डाला जाय तब समोसे की पपड़ी कड़क हो सकती है.
निशा: नरपत, समोसे का आटा पूरी के आटे से सख्त और समोसा धीमी और मीडियम आग पर कुरकुरे होने तक तलिये वे नरम नहीं होंगे.
निशा: सोनिया, समोसा तलने से पहले प्लेट में इस तरह रखना चाहिये कि उसका नुकीला भाग ऊपर रहे. समोसा रेसीपी का वीडियो भी उपलब्ध है.
निशा: सोनिया, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर के लिये आप सर्च बटन पर लिखकर खोज सकती हैं, वेवसाइट पर इसके लिये आर्टीकल दिया गया है. समोसे के लिये आटा सख्त लगायें, समोसे को धीमी आग पर कुरकुरे होने तक तलें, समोसे अच्छे बनेंगे.
निशा: प्रतिमा, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: नीलम, आप धीमी आग पर समोसे तलिये, एकदम अच्छे बनेंगे.
refreeze krna ho, turnt fry na kr paye to kaise krege?plz bataiyega.kiyun ki mai freeze krna chahati hu
निशा: सरोज, बहुत जल्द.
निशा: निक्की, मैं ये रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी, लेकिन अभी थोड़ा समय लगेगा.
samosa khao khushia machao. I DON'T KNOW HINDI AND ENGLIUSH. HAME KOI INTEREST NAHI HAI SAMOSA BANAANE MAIN. PLZ HELP ME FOR DOWNLOAD GREND THEFT AUTO 4 Game. This is the best game. Plz must download and share me.
निशा: रेखा, समोसे का आटा सख्त गूंथे और धीमी आग पर समोसे तले, समोसे एकदम खस्ता बनेंगे.
निशा: राम, धन्यवाद.
plz bataiye aur kya kar sakte hain ki Bubbling na ho
thank you.
निशा: चाहत, समोसा तलते समय तेल समोसा को कम गरम तेल में डालिये और धीमी आग पर कुरकुरे होने तक तलिये.