चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)

चावल तो हम सभी के घर में रोजाना ही बनाये जाते हैं, चावल के पकोड़े भी बनाकर देखिये ये बहुत स्वादिष्ट बनते हैं. चावल के पकोड़े (Rice Pakoda) बनाने के लिये चावल आप बना लीजिये या फिर आपके पास सुबह के खाने में बने चावल बच गये हैं उनसे ये पकोड़े बना लीजिये, तो आइये आज शाम को चाय के साथ चावल के पकोड़े बनायें.
Read this recipe in English - Rice fritters recipe - Chawal ke pakode
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice Pakoda
- पके हुये चावल - 2 कप
- नमक - स्वादानुसार(आधा छोटी चम्मच)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई)
- अदरक - आधा इंच लम्बा टुकड़ा(कद्दूकस किया हुआ)
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - कतरा हुआ 1 टेबल स्पून
- बेसन - 1 कप
- नमक - स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- तेल - पकोड़े तलने के लिये

विधि - How to make Rice Pakoda
चावल में नमक, हरीमिर्च, अदरक, अमचूर पाउडर, लालमिर्च पाउडर और हरा धनियां डालकर मिला लीजिये. मिश्रण से एक नीबू के बराबर मिश्रण निकालिये, हाथ से दबाकर गोले बना कर चपटा कर लीजिये, गोल या ओवल कैसा भी जैसा आप चाहें बना कर सारे गोले बना कर रख लीजिये.
बेसन को छान कर बर्तन में निकालिये, नमक, लालमिर्च और धनियां पाउडर डालिये, पानी की सहायता से पकोड़े के लिये मिश्रण तैयार कीजिये, इस मिश्रण को चमचे से 5-7 मिनिट खूब फैटिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. एक चावल का गोल उठाइये और बेसन लपेट कर गरम तेल में डालिये, इसी तरह 4-5 चावल के गोले बेसन लपेट कर एक साथ डालिये और चावल के पकोड़े पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये.
तले हुये पकोड़े प्लेट में नेपकिन पेपर बिछा कर रखिये, सारे पकोड़े इसी तरह तल कर बना लीजिये.
चावल के गरमा गरम पकोड़े हरे धनिये की चटनी, चिल्ली सास या टमाटर सास के साथ परोसिये और खाइये.
चावल के पकोड़े (Rice Magoda) दूसरी तरीके से बनाइये

पके हुये चावल एक कप, बेसन आधा कप, बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च और धनियां पाउडर डालिये, पानी की सहायता पकोड़े का घोल तैयार कीजिये, घोल को चमचे से 5 मिनिट तक खूब फैटिये. इस बेसन के घोल में पके हुये चावल, कतरी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक मिला कर फिर से फैटिये. पकोड़े बनाने के लिये घोल तैयार है.
कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये, चावल का घोल हाथ से उठाइये और अपने मन पसन्द आकार के पकोड़े बनाकर गरम तेल में डालिये, जितने पकोड़े एक बार में तले जा सकें उतने पकोड़े डाल कर, पकोड़े को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये, तले हुये पकोड़े प्लेट में नेपकिन पेपर बिछा कर रखिये और सारे पकोड़े इसी तरह तल कर बना लीजिये.
ये गरमा गरम चावल के पकोड़े बिलकुल दाल के मगोड़े के तरह स्वादिष्ट लगते हैं, इन्हैं हरे धनिये या पुदीना की चटनी, चिल्ली सास या टमाटर सास के साथ परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये,
- समय - 30 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 30:
one suggetion why dont u start adding videos also in this site ...or plz upload videos on youtube ...i think many of the viewers wud be agree to me.
mai isse try karugi
good one.try jaroor karenge hum.
thanks 4 ur testy recipes.
Nisha agar aap working ladies ke liye koi aise food items involve karein jo jaldi banaya jaa sake kyoun ki aap to jaanti hi hongi ki working ladies ke paas subah jyada time nahin milta ki woh poora lunch item tayaar kar sake aur roj tiffin mein sabji roti bhi acchi nahin lagti.
Isliye kuch aise chatpate aur less oily foods items jo tiffin le jaya jaa sake aur jise khane ke baad shaam tak bhookh bhi naa lage aur woh itna heavu bhi naa ho ki office mein neend aane lage.
I hope aap ek working woman ki situation ko dhyaan mein rakhkar food mujhe mere problem ka solution bataayengi.
should b a very gud snacks.
nisha i alsoo wanna know some more snacks ..
please add the request nd start anew chain with snacks
achha or swadist khana bna skti hu. love u
apki respi kya khana
निशा: नवनीत, पके चावल उबले चावल ही हैं.
निशा: अदिति, मैं कोशिश करती हूँ कि आप सबका जबाव दे सकू लेकिन फिर भी कभी कभी कुछ जबाव रह जाते हैं. अदित, आप अच्छा खाना बनाती हैं, धन्यवाद.
निशा: सावी, आप बनाकर देखिये, ये बिलकुल नहीं खुलते.
निशा: रोली, धन्यवाद.