कच्चे केले के कुरकुरे चिप्स – Raw Banana Chips Recipe

कच्चे केले के नमकीन कुरकुरे चिप्स और गर्म चाय. आप भी इन्हें पसन्द करते होंगे. कच्चे केले के चिप्स तुरन्त तैयार हो जाते हैं आईये आज केले के चिप्स (Raw Banana Chips) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Banana Chips
- कच्चे केले - 7-8
- हल्दी - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to Make Raw Banana Chips
किसी बर्तन में इतना पानी ले लीजिये, जिसमें केले के चिप्स डूब सकें, पानी में हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिला दीजिये.
केले धोइये और छील लीजिये, छिले हुये केले चिप्स कटर से काट लीजिये और पानी में डुबा दीजिये. 5 मिनिट बाद चिप्स पानी से निकाल कर सूती कपड़े पर डालिये और पानी को अच्छी तरह सुखा लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. पारम्परिक रूप से कच्चे केले कि चिप्स नारियल के तेल में तले जाते हैं लेकिन आप इन्हें रिफाइंड तेल में भी तल सकते हैं.
गरम तेल में थोड़े से कतरे हुये केले डालिये और कुरकुरे होने तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. सारे कतरे केले इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. अच्छी तरह ठंडा होने तक इन्हैं खुला ही रखिये.
लीजिये आपके लिये केले के कुरकुरे चिप्स (Kurkure Banana Chips) तैयार है. आप इन्हैं गरमा गरम चाय के साथ खाइये और बचे हुये चिप्स एयर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये जब भी आपका मन हो खाइये. ये केले के चिप्स एक महिने में भी खराब नहीं होगे.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 67:
निशा: जी भक्ति आप इसे बिना हल्दी के भी बना सकती है.
निशा: मुसकान आप मुझे इतनी इज्जत और खुशी दे रही है उसके लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks Nisha ji! You are great!kash mai bhi aapki tarah achhi cook ban pau!
kya potote(aalu ki chips) bhi isi tarah banai jaati hai...
pls. bataye..
निशा: पहले आग तेज रखे तेल गरम होने के बाद, मीडियम आग पर केले के चिप्स तल लीजिये.
I tried this recipe and it came out good.
Only one thing my banana chips were really stick together. Why is that any suggestion?
निशा: शीतल, चिप्स को कुछ और देर तक, कुरकुरे होने तक तल लीजिये.
निशा: अपूर्वा, छोले आप घर में बना लीजिये, कुलचे तो बाजार से तैयार मिल जाते हैं.
निशा: मुस्कान आप चटनी कालम में मीठी चटनी को देख लीजिये.
hamne bazar ke chips khaane hi chor diye
kya aam paparh bina dhoop ke bhi banaya ja sakta hai
oven ya micro ovenme
Thank you for your support to us.
plz reply kijiyega
निशा: आस्था, मीडियम और धीमी आग पर तलिये और पूरी तरह ठंडे होने के बाद ही कन्टेनर में रखिये.
Aashtha u try to cut thin then i think it will becume crispy.
निशा: पायल, आलू के चिप्स तुरन्त बनाये जाते हैं मैं इसकी रैसिपी लिखूगी.
निशा: नवनीत जी हां तल लीजिये.
निशा: नियति, केले को चाकू से छीलिये और केले का सफेद भाग दिखना चाहिये.
mujhe please instant aloo chips banane ki recipe bataiye..mere chips red ho jate hain ya kurkure nahi ho pate..
For such a nice recipe and wonderful site..mere banana chips bahut he acche bane..aur sabse bahut tarif bhi mili..aap plz aalu chips ki recipe bhi likhye..
Once again thanx
bate wale banana chips banana bataiye jo thode mote se hote hei.
निशा: शिवजी, धन्यवाद.
mai aapki site ki roj visit karti hu. bahot hi achha lagta hai.bahot sari item mai banati bhi hu. bahot hi badhiya banti hai.
kya aap bazar mai milane vale chips,kurkure cheeze ball vagaira ki racipe bata sakte hai?kyoki meri beti(6 years) use ye sub bahot pasand hai par bad me uski tabiyat kharab ho jati hai.vo rat bhar vomit karti rahti hai. so plsssssssss if possible......
निशा: सेजल, आप बेटी को बहुत अधिक चिप्स खाने को मत दीजिये वह इन्हैं डाइजैस्ट नहीं कर पाती, आलू के चिप्स बनाने की रैसिपी मैं लिखूंगी.
निशा: सुमन,सुझाव के लिए धन्यवाद, मैं लिखने की कोशिश करूंगी
निशा: अपर्ना, जी मैं लिखूंगी.
निशा: अंजू, आजकल मौसम नमी का होने का कारण भी एसा हो सकता है, माइक्रोवेव में इन्हैं 1 मिनिट के लिये गरम करो, ठंडे करो ये फिर से कुरकुरे हो जायेंगे.
निशा: पूजा, मैं लिखूंगी.
निशा: शिखा, नमक, घुल कर केले के अन्दर तक चला जाता है, तेल में घुलता नहीं है.
maine kal banana cchips banaye lekin vo itne badiya nhi bane. mere kuch sawal plz repl kijiyga...
1. kya cotton k cloth k bajaye napkin par b banana k pieces ko sukha sakte h or kya hum inhe fan ki hawa mai sukha sakte h.
2.maine jo chips kal banaye vo kurkure nhi bane the kya iski waje pani ka puri tarah se na sukhna h kya.
3. kya hum namak ko apne sawad anushar kam ya jyada daal sakte h ya namak k kam ya jyada dalne se b fark padta h.
plz reply kijiyega i m waitng mam...
निशा: बबिता, काटन क्लोथ इसलिये लिया जाता है, ताकि वह केले के टुकड़ों में पानी को सोख ले, जी हां नमी रहने से ही चिप्स नरम रहते हैं, आप नमक अपने स्वाद के अनुसार डाल सकती हैं.
ilike this recipe in hindi
निशा: जिया, मैं रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: पुष्पा, आप पहले केले के चिप्स को तेज आग पर तले, और बाद में मीडियम गैस पर उनको कुरकुरा होने तक तल कर निकालें और खुले ही रहने दें जब तक वह पूरी तरह ठंडे नहीं हो जाते.