आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure Recipe)

आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) बड़े स्वादिष्ट बनते हैं. आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) पकोड़े शाम को चाय के साथ बनाकर खाइये, आपको बेहद पसन्द आयेंगे.
बेसन के साथ कुरकुरी सूजी में लिपटे नरम नरम आलू से बने गरम गरम आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) कसून्दी (Mango Kasoondi) के साथ नाश्ते में खाने से पहले घर में आये मेहमानो को भी परोसा जा सकता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Finger Kurkure
- आलू - 4 बड़े आकार के
- बेसन - आधा कप
- सूजी - आधा कप
- नमक - स्वादानुसार (1/2 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- चाट मसाला - 2 छोटी चम्मच
- तेल - पकोड़े तलने के लिये
विधि - How to make Potato Finger Kurkure
बेसन और सूजी को किसी बर्तन में छान कर घोलिये. घोल को अच्छी तरह चमचे से फैंट लीजिये. घोल में गुठलियां न रहें. नमक, लालमिर्च और धनियां पाउडर डाल कर मिला दीजिये. आलू को छीलिये, धोइये और आलू को फिन्गर चिप्स के आकार में काट लीजिये. 
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. आलू के फिंगर चिप्स उठाइये और सूजी बेसन के घोल में लपेटिये और गरम तेल में डालिये. 8-10 जितने आलू पकोड़ा कुरकुरे आ सके डाल दीजिये. अब इन पकोड़े को कलछी से पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल कर किसी प्लेट में निकाल लीजिये. बचे हुये आलू पकोड़ा कुरकुरे फिर से इसी तरह तेल में डालिये और तलिये. सारे आलू पकोड़ा कुरकुरे इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. पकोड़े पर चाट मसाला छिड़क दीजिये.
गरमा गरम आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) तैयार हैं, आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) हरे धनिया की चटनीया कसून्दी (Kasoondi के साथ खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 32:
YUMMY
mamji apki racipe ka jabab nahi hai!!! waw.. wa... wa........
thanks
निशा: जी हाँ, सूजी के प्रयोग से पकौड़े अधिक कुरकुरे हो जाते हैं.
JUST I'M GOING TO MAKE THIS TESTY DISH.......
निशा: सीमा, घोल को 5- 10 मिनिट रखने के बाद आलू पकोड़े कुरकुरे बनाइये, सूजी के दाने फील नहीं होंगे, पकोड़े अच्छे कुरकुरे बनेंगे.
निशा: अमन, एक बार में कोई एक चीज बनायें, पहले उसे पूरे ध्यान से पड़े गुलाब जामुन का वीडियो देखे और गुलाब जामुन उसी तरीके से बनायें, और बताइये कि गुलाब जामुन कैसे बने, इसके बाद दूसरी रैसिपी बनायेंगे.
निशा: भावना, एक कप बेसन में 1 टेबल स्पून बेसन मिला लीजिये, पकोड़े ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे.
i like it.