पनीर पकोड़ा – Paneer Pakoda Recipe

Paneer Pakoda Recipe

पनीर पकोड़ा (Paneer Pakoda) बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. बनाना भी बड़ा आसान है. पनीर के पकोड़े बनाने में समय भी कम लगता है. तो क्यों न आज पनीर के पकोड़े ही बना लें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panir Pakoda

  • पनीर - 350 ग्राम
  • बेसन - 200 ग्राम ( 2 छोटी कटोरी )
  • लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • चाट मसाला - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • तेल - तलने के लिये

विधि - How to make paneer pakora

बेसन को एक बर्तन में निकाल कर उसमें लाल मिर्च, धनियां पाउडर, एक टेबिल स्पून तेल और नमक डाल कर, गाढ़ा, चिकना घोल बना लें. घोल को आधा घंटे के लिये रख दें.

पनीर को 1 1/2 इंच लम्बे और 1 1/2 चौड़े चौकोर 1/2 इंच मोटे टुकड़े काटें. एक टुकड़े की मोटाई से दो भाग कर लें. प्रत्येक के बीच मे थोड़ा सा ( स्वादानुसार चाट ) मसाला लगा कर बन्द करके प्लेट में रख लें.

कढ़ाई में पकोड़े तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें.

बेसन के घोल को अच्छी तरह फैट लें. पनीर का एक चौकोर मसाला लगा टुकड़ा उठायें, बेसन में लपेटें और कढ़ाई में डालें. पकोड़ा हल्का सिकने के बाद कलछी से पलटें. दूसरा पनीर का चौकोर टुकड़ा इसी तरह बेसन में लपेट कर डालें, और मीडियम गैस पर तलें. एक बार में 2-3 पकोड़े कढ़ाई में डाल कर तल लें. गहरे ब्राउन होने के बाद कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारे पकोड़े (Pakoras) तैयार करलें.

पनीर के पकोड़े (Paneer Pakodas) तैयार हैं. गरमा गरम पकोड़े, धनिये या टमाटर की चटनी या टमाटर के सास के साथ परोसिये और खाइये.

  • चार लोगों के लिये.
  • समय 30 मिनिट.
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 17:

  • SHIKHA on 28 July, 2008 11:47:59 AM
    super hit
    Reply
    • harish on 15 January, 2012 20:30:29 PM
      is this super hit.but when i make this.. i dont konw why but this is not so much tasty..cn u suggest me plz. निशा: हरीश, हर रैसिपी बनाने के लिये थोड़ी सी प्रेक्टिस चाहिये, ये आप खाने के बाद बता सकते हैं कि इसमें आपको क्या अच्छा नहीं लग रहा है, और बाद में उस एडजस्ट करना होता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप उस रैसिपी को बहुत अच्छी बना पाते हैं.
      Reply
  • Sharanjit Sahota on 03 August, 2008 05:49:01 AM
    wow,that looks easy to make, now pretty soon I have to make it. Thanks a lot.
    Reply
  • deep on 15 July, 2009 06:02:43 AM
    mam ,market ke pakode bahut tasty hote h but like that we can't make at home pls suggest some tips to make more tasty pakode immediatly.
    निशा: दीप, पकोड़े बनाने के लिये मोटा बेसन प्रयोग में लाइये, बेसन का घोल बनाकर उसे खूब फैटिये, पकोड़े बाजार से अच्छे बनते हैं.
    ,
    Reply
  • Asha on 04 December, 2009 01:12:42 AM
    mam,please poha banane ki recipe bataye.
    निशा: आशा, पोहा बनाने की रैसिपी आप `कम तेल रैसिपी` कालम में देख लीजिये.
    Reply
  • dolly on 04 January, 2010 09:15:45 AM
    kaisa ye paneer pakora lagega itna simple h.isme ager adrak,lahsun,jeera,hara mirch dale ho bahot taste banega.
    Reply
  • reeta jain on 12 February, 2010 06:23:12 AM
    very good
    Reply
  • siddiqua on 27 November, 2010 17:09:22 PM
    pakore bahut tasty honge.i love paneer pakore.
    Reply
  • preeti on 29 December, 2010 17:28:59 PM
    tasty tasty pakore
    Reply
  • reena on 08 March, 2011 18:02:23 PM
    mem aap chili panir ke bare me ku6 bataiae
    Reply
  • kavita poddar on 31 May, 2011 18:18:48 PM
    mam pakore ko crispy banane ke liye koi tip de......

    निशा: कविता, पकोड़े के घोल बनाकर 10 मिनिट के लिये रखदें और 5 मिनिट तक खूब फैटे और अधिक कुरकुरे बनाने के लिये, एक कप बेसन में 1 पिंच खाने का सोडा डाले.
    Reply
  • madhu on 22 June, 2011 19:23:03 PM
    good recipe' I will try it,then I will post my comment
    Reply
  • sumita on 19 July, 2011 20:45:42 PM
    hello mam its ver easy to make it thankx man aloat plz sed me recipe of chilli paneer i m waiting ur recipe sumiti aggarwal .

    निशा: सुमिता, मैं लिख दूंगी.
    Reply
  • nazra on 31 July, 2011 23:16:00 PM
    plz write chilli paneer recepie.......

    निशा: जी हां मैं कोशिश करूंगी.
    Reply
  • shweta singh on 13 September, 2011 22:38:42 PM
    wow mam what a great idea.... thanks a lot
    Reply
  • raman on 22 October, 2011 23:07:32 PM
    besan paneer ke upar nai lagta alag ho jata hai.

    निशा: रमन, बेसन को थोड़ा और गाड़ा रखें और अच्छी तरह फैंटे, बेसन पनीर के ऊपर लगेगा और पनीर पकोड़े बहुत अच्छे बनेंगे.
    Reply
  • mamta agrawal on 11 December, 2011 21:50:43 PM
    its very good and testy receipy..my family likes it very much so thanks for providing this awesome respie.
    Reply
  • ashu on 24 December, 2011 10:51:04 AM
    its great thanks......
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad