पालक के पकोड़े – Palak Pakoda Recipe – Spinach Fritters

पकोड़े झटपट बनने वाली बहुत ही स्वादिष्ट रैसिपी है जो किसी भी मेहमान के आने पर तो अक्सर ही बन जाया करते हैं, गरमा गरम पकोड़े का खास स्वाद तब आता है जब बाहर पानी रिम झिम बरस रहा हो.
पकोड़े हम कई प्रकार के बनाते है, गोभी के पकोड़े, आलू के पकोड़े और बैंगन के पकोड़े लेकिन पालक के पकोड़े (Palak Pakoda ) का स्वाद सबसे अलग है. आइये आज हम ये पालक के पकोड़े बना कर खायें.
Read this recipe in English - Palak Pakoda Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Pakoda
- पालक - 200 ग्राम ( एक छोटा बन्च)
- बेसन - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप)
- नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
- हरी मिर्च - 2-4 छोटी छोटी काट लीजिये
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- कसूरी मैथी - (एक टेबल स्पून) यदि आप चाहें
- तेल - पकोड़े तलने के लिये
विधि - How to make Palak Pakoda
बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. पानी की सहायता से गाढ़ा घोल इस तरह बनाइये कि उसमें गुठलियां न रहें. घोल को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये (पकोड़े बनाने के लिये मोटा बेसन हो तो पकोड़े और ज्यादा स्वादिष्ट और करारे बनते हैं).
पालक के पत्ते तोड़ कर साफ कर लीजिये, पत्तों को 2 बार साफ पानी से धोइये और धुले हुये पत्ते छलनी या थाली में तिरछा करके इस तरह रखिये कि पत्तो से अतिरिक्त पानी निकल जाय. इन पत्तों को बारीक काट लीजिये.

बेसन के घोल को फिर से अच्छी तरह फैटिये, पालक के कटे हुये पत्ते, नमक, हरी मिर्च, लालमिर्च, कसूरी मैथी (ताजी हरी मैथी के पत्ते भी बारीक काट कर डाले जा सकते हैं) डालिये. पालक के पकोड़े के घोल को इन सब चीजों के साथ अच्छी तरह से फैट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हाथ से या चमचे से थोड़ा सा घोल उठाइये और गरम तेल में डालिये, 5-6 या जितने पकोड़े तेल में अच्छी तरह डूब सके डाल दीजिये, पकोड़ों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. पकोड़े अधिक करारे करने के लिये आग मीडियम या आवश्यकतानुसार धीमी कर लीजिये. तले हुये पकोड़े प्लेट पर नैपकिन पेपर बिछा कर या डलिया में निकाल कर रखिये. बचे हुये घोल से भी इसी तरह पकोड़े बना कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम पालक के पकोड़े (Palak Pakoda -Spinach Fritter ) हरे धनिये या पोदीना की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 30 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 15:
निशा: शिवानी, आप आटे में स्वादानुसार नमक और एक कप आटे में एक छोटी चम्मच तेल डाल कर आटा गूथिये, आटे को 20 मिनिट रखकर एक बार फिर से मसल कर अच्छा कीजिये और तब बनाइये चपाती और बताइये कि चपाती कैसी बनी.
wah nishaji palak ke pakode or naram 2 rotiyan
apki site bahut hi acchi hai.
Thankyou from heart...
निशा: रोहित, धन्यवाद.
निशा: रेखा, हम आपके तरीके से भी बनायेंगे.
Thanks
निशा: सनी, मैं सादा खाने ही बनाती और लिखती हूँ, जिसमें समय कम लगे लेकिन खाना स्वादिष्ट बने, लेकिन कुछ रैसिपी में तो समय ज्यादा लगता ही है, आप अपने स्वाद के अनुसार जो भी आप पसन्द करते हैं बनाइये, आप अच्छा खाना बना लेंगे, धन्यवाद.