मठरी- Mathri Recipe – Salted Crackers Recipe

जब बाज़ार में बिस्कुटों का प्रचलन आम नहीं हुआ था तब उस समय घर में मठरी (Mathari) बनायी जाती थी. इनकी खूबी ये है कि आप इन्हें बनकर एकमहीने तक खा सकते हैं. बस आप इन्हें एयर टाइट कन्टेनर में रखें. तो फिर आज बनाते है मठरियाँ (Matharia).
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mathri Recipe
- मैदा - 500 ग्राम (5 कप)
- देशी घी या रिफाइन्ड तेल - 125 ग्राम (आधा कप से थोड़ा सा ज्यादा)
- जीरा या अजवायन - एक छोटी चम्मच
- नमक - एक छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा - 2 पिंच (यदि आप चाहें)
- रिफाइन्ड तेल - तलने के लिये
विधि - How to make marthri
मैदा में घी/तेल, नमक और अजवायन डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, और पानी की सहायता से सख्त आटा गूथ लीजिये. गूथे हुये मैदा को 20 मिनिट के लिये सैट होने के लिये ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखें. गूथे हुये मैदा से उगलियों की सहायता से थोड़ा सी मैदा निकालें और गोल करके बेलन से बेलें, इसमें चाकू से 5-6 छेद करदें और प्लेट में रखे, फिर दूसरी मठरी को भी इसी तरीके से तैयार करें. 5- 6 मठरियाँ इसी तरह तैयार कर लें, और अब इन्हैं तेल में डालें, धीमी आग पर तलें. जब तक यह मठरियाँ सिकती हैं तब तक और 5- 6 मठरियाँ बेल कर तैयार करलें. कढ़ाई में मठरियाँ जब ब्राउन हो जाय तब उन्हैं
निकाल लें और एक प्लेट में पेपर नैपकिन बिछा कर रखें.
अब दूसरी बार बेली हुई मठरियाँ तेल में डाल दें और उसी तरह तलें. बाउन होने पर इन्हैं भी निकाल लें, और प्लेट में रखें. इसी तरह सारी मठरियाँ बना कर तैयार कर लीजिये.
खस्ता कुरकुरी मठरी (Flaky Biscuits) तैयार हैं, इन्हैं गरमा गरम चाय के साथ खाइये और बची हुई मठरियों (mathri) को ठंडा करके एअर टाइट डिब्बे में बन्द करके रख लीजिये, 1 महिने तक कभी भी जब आपकी इच्छा हो निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 23:
hamhe agar methi bhi dalni ho to?
kastoori methi ya hari?
aur kiski life long hay?
निशा: रितिका आप कोई भी मेथी डाल सकती है, दोनों ही काफी दिनों तक खराब नहीं होंगी, लेकिन अगर बाजार में हरी मैथी मिलती है तब आप हरी मेथी के पत्ते ही डालिये इसका स्वाद ज्यादा अच्छा होता है.
निशा:सिमरन, अगर आटा ज्यादा सख्त गुथा है, तब तो क्रेक रहेंगे, क्रेक आटे में हैं तो भी मठरियां अच्छी ही बनेंगी, घी तो आप नाप कर ही डालिये,(मैदा का 1/4 भाग).
today i m trying mathris....my sister in law said me to mix rawa with maida...whether we shud add sooji or not...plz reply..she said mathris comes out very good if we add sooji.
निशा: माधुरी, आप सूजी डाल कर भी मठरी बना सकती है, अलग अलग तरीके से मठरी बनाइये, हर बार अलग स्वाद के साथ.
Kya wo soft to nahi reh jayegi turant talne se???
निशा: असीम, मुझे खेद है कि मै मेल का जबाब नहीं दे पाती हूँ. करवाचथ के व्रत के लिये बिलकुल इसी तरह से मठरी बनाई जाती हैं, नमकीन मठरी, फीकी मठरी और मीठी मठरी जो इस साइट उपलब्ध हैं.
hum australia rehte hein jaha mithai or esi cheeje achi nahi milti isliye mein inhe ghar per banane ka shauk rakhti hu..
ap ese hi apni web site per nayi nayi cheeje batati rahiye..
thanks
best of luck
aseem
निशा: रितु, मठरी के आटे में घी या तेल पर्याप्त मात्रा में डालिये, आटा थोड़ा सख्त गुथिये, मठरी एकदम खस्ता बनेंगी.
Kya wo soft to nahi reh jayegi turant talne se???
निशा: रंजना, मठरी को बेलने के बाद सुखाना बिलकुल आवश्यक नहीं है, मठरी को धीमी आग पर ब्राउन होने तक तलिये, मठरी बहुत ही खस्ता बनेंगी.
निशा: अदिति, आपके लिये कप से माप लिख दिया है.
निशा: पिया, आटा आप 1 घंटा या आधा घंटा तक रखें इससे मठरी के खस्तापन फरक नहीं आता, गुथा आटा या तो पतला हो या तेज गैस पर मठरी तली हों तो वे नरम हो सकती हैं.
निशा: रिया, मठरी बनाने के लिये हमने एक कप मैदा लिया है, एक कप में लगभग 100 ग्राम मैदा आता है.
निशा: कोमल, मठरी अन्दर से नरम तभी रहेंगी जब वह अच्छी तरह से अन्दर तक सिकी न हों वह भी धीमी आग पर.
Maine aapki recipe se methi wali mathri banayi...aur woh bahut swadisht bani....thank you so much for your wonderful simple recipe....bahut bahut shukriya....
agar baking soda dena bhul jaye to kya ho sakta hai...waise maine dal ke wapas ghutha hai...
thanks