गोभी के पकोड़े (Gobhi Pakoda Recipe)

बरसात का मौसम और पकौड़े. पकोड़े गोभी (Gobhi Pakora) के हों तो क्या कहना!. चलिये फटाफट गोभी के पकौड़े (Gobi Pakoda Recipe) बना डालते हैं
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobhi Pakoda
- बेसन ------- 200 ग्राम
- गोभी ------ 300 ग्राम
- लाल मिर्च ----- एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ----- एक छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ ------ 50 ग्राम ( आधा छोटी कटोरी, बारीक कटा हुआ )
- हरी मिर्च ------ 5 या 6 ( बारीक कटी हुई )
- नमक ------ स्वादानुसार
- तलने के लिये ------ तेल
विधि - How to make Gobhi Pakoda
सबसे पहले बेसन को पानी मिलाकर घोलना है. बेसन को एक बर्तन में डाल लीजिये और उसमें करीब 150 ग्राम पानी डालिये और चमचे से मिलाइये, यह गाढ़ा पेस्ट बन जायेगा. इस घोल को चमचे से चलाते हुये अच्छी तरह फैट लें, और इसमें नमक, लाल मिर्च हरी मिर्च, धनियां पाउडर और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिला लें. इसे 15 मिनिट के लिये रख दें. तब तक फूल गोभी को काट कर अच्छी तरह धो लें.
गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें. जब तेल गरम हो जाय तो उसमें गोभी के एक टुकड़े को बेसन के पेस्ट में लपेट कर तेल मे़ डाल दीजिये. इसी तरह से 4 या 5 गोभी के टुकड़े एक एक करके बेसन में लपेट कर तेल में डाल दें. ब्राउन होने पर कलछी से पलट दीजिये, और अब उन्हैं दूसरी तरफ भी ब्राउन होने दें. जब ये दोनों तरफ बाउन हो जाय, तब कढ़ाई से एक प्लेट में निकाल लीजिये . इसी तरह से सारे पकोड़े तैयार कर लीजिये.
गोभी के पकोड़े तैयार हैं. गरमा गरम गोभी के पकोड़े टमाटर की या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 16:
namaste.kota ke famous gobhi pakode yaad aa gaye.ek khas kism ki hari chutney hoti hai jo light green color ki hoti hai aur kafi khatti chatpati.tanduri murg ke saath hamesha serve ki jaati hai.veg dishes ke saath kabhi dekhi nahi.lekin mujhe lagta hai ki wo chutney kisi bhi kism ke pakode ke saath mast lagegi.kripya aap hum jaise vegetarian logo ke liye wo chutney ki recipe bataye
shukriya
निशा: भूशन जी, चटनी कालम में हम हरी चटनी कई तरीके से बनाने के बारे में लिख चुके हैं, आप वहां से देख लीजिये शायद आपको वो हरी चटनियां पसन्द आयेंगी.
meine aapki recipy se kheer banayi woh bahut hi testy bani.thanx 4 recipy plz aap mujhe bataye me jab bhi pakode banati hoon chahe wo besan ke ho ya lauki ke unme tel bhar jata hai kya karoon ki unme tel na bhare
निशा: अल्का, बेसन को अच्छी तरह फैटिये,घोल में खाना सोडा मत डालिये, तेल अच्छी तरह गरम होने पर ही पकोड़े का घोल तेल में डालकर पकोड़े तलिये.
निशा: पकोड़े में अमचूर मत डालिये, पकोड़े के साथ खाने के लिये खट्टी चटनी बना लीजिये.
निशा: मंजू, बेसन को थोड़ा गाड़ा घोलिये और खूब फैटीये, तब गोभी लपेट कर तलिये वे पूरी तरह बेसन से ढके गोभी पकोड़े बनेंगे.