कुरकुरे बेबी कार्न (Golden Fried Baby Corn Recipe)

शाम को चाय के साथ या छुट्टी के दिन सुबह के नाश्ते में कुरकुरे बेबी कार्न (Golden Fried Baby Corn) बनाइये. ये लाजबाव कुरकुरे बेबी कार्न सबको बड़े पसन्द आयेंगे. तो आइये आज शाम चाय के साथ बेबी कार्न कुरकुरे ही बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golden Fried Baby Corn
- बेबी कार्न - 200 ग्राम (25 - 30)
- नमक - आधा छोटी चम्मच (बेबी कार्न पर छिड़कने के लिये)
- मैदा - आधा कप (100 ग्राम)
- कार्न फ्लोर - एक टेबल स्पून
- दही - 2 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप तीखा खाना पसन्द करते हैं)
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- खाना सोडा - 1 पिंच
- तेल - बेबी कार्न कुरकुरे तलने के लिये
विधि - How to make Golden Fried Baby Corn
बेबी कार्न को धोइये और लम्बाई में आधा करते हुये 2 भागों में काट लीजिये. कटे हुये बेबी कार्न में आधा छोटी चम्मच नमक छिड़क कर मिलाइये और 10 मिनिट के लिये रख दीजिये.
किसी बर्तन में मैदा और कार्न फ्लोर छान कर निकालिये.

अदरक को छील कर धो लीजिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो लीजिये, दही, अदरक और हरी मिर्च का पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
मैदा और कार्न फ्लोर में दही, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालिये और पानी की सहायता से गाड़ा(इडली के घोल जैसा) घोल तैयार कर लीजिये. मैदा के घोल में नमक और खाना सोडा भी डाल कर मिला दीजिये और इस घोल को चमचे से खूब फैटिये. बेबी कार्न कुरकुरे बनाने के लिये घोल तैयार है.
नमक लगे बेबी कार्न को साफ पानी से धो लीजिये और छलनी में रखिये या थाली में तिरछा करके रख दीजिये ताकि उनसे पानी निकल जाय.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, एक बेबी कार्न का टुकड़ा उठाइये, घोल में डाल कर लपेटिये और गरम तेल में डालिये (तेल गरम हो गया है या नहीं ये देखने के लिये आप गरम तेल में थोड़ा सा मैदा का घोल डालिये, तेल पर्याप्त गरम है तो मैदा का घोल तुरन्त फूल कर तेल के ऊपर तैरने लगेगा). एक एक करके 4-5 टुकड़े घोल में डुबा कर तेल में डाल दीजिये. थोड़ी ही देर में ये मैदा के कुरकुरे तेल में तैरते दिखाई देने लगेगे. इन बेबी कार्न कुरकुरे (Golden Fried Baby Corn) को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये और निकाल कर किसी प्लेट पर नैपकिन पेपर बिछा कर उस पर रखिये. सारे बेबी कार्न कुरकुरे (Golden Fried Baby Corn) इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम बेबी कार्न कुरकुरे (Golden Fried Baby Corn) टमाटर सास, हरे धनिये की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय 50 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 34:
Can you write Crispy Cilly Baby Corn Recipe?
mene apne husband ko bana ker khiayi wo kush ho gaye
thanks a lot for such new recipes
निशा : रेखा, बेबी कार्न छोटे छोटे भुट्टे हैं, सब्जी वालों के पास मिल जाते हैं....
निशा; आप बेसन का प्रयोग कर सकते हैं स्वाद दोनों का अलग होता है.
n plz manchurian ka recipe bataye ..
i searchd it bt mujhe nai mila...
plz..:(
निशा: ज्योति, मुझे लिखनी है.
aur humko babycorn with gravy bhi nai mila...
if possible aap wo bhi likhyega...
निशा: कुसुम, मैं सारी रैसिपी के समान रूप से रिप्लाइ करती हूँ, किन्हीं वजह से कुछ सवाल कभी छूट जाते हैं, बेबी कार्न मैदा से ही बहुत कुरकुरे बनते हैं, चावल के आटे से भी आप इन्हैं बना सकती हैं. ये बेबी कार्न कुरकुरे स्नेक्स की तरह खाये जाते हैं.
निशा: साक्षी, अभी थोड़ा समय और लग जायेगा, मैं अभी रैसिपी लिखने के लिये समय नहीं दे पा रही हूँ.
निशा:अभिलाशा, बेबी कार्न, पूरी तरह बीज बनने से पहले के भुट्टे हैं, ये सब्जी वालों की दुकान पर मिल जाते हैं.
निशा: अभिलाशा, आप एअर टाइट कन्टेनर में रख दीजिये.
pls kindly send ur all recipes in hindi. in my email id.
rashmi dhakrey
agra
निशा: धन्यवाद