ब्रैडरोल - Bread Roll Recipe - How To Make Bread Roll

ब्रैडरोल बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट होते हैं. आप इन्हें अपने सप्ताहांत में छुट्टियों के दौरान अपने परिवार या मेहमानों के लिये बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Roll
- आलू — 5-6 मध्यम आकार के
- ब्रैड —12
- धनियाँ पाउडर — एक छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चोथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — एक चोथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च —2 बारीक कटी हुआ
- हरा धनियाँ — 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- अदरक — एक इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक — स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- तेल —तलने के लिये
बनाने की विधि - How to Make Bread Roll
आलू धोइये और कुकर में भरकर गैस पर उबलने के लिये रख दीजिये.उबले आलू को ठंडा होने के बाद छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में एक बड़ी चम्मच तेल डालिये और गरम कीजिये, जब तेल गरम हो जाय तो उसमें हरी मिर्च, अदरक और धनियाँ पाउडर डाल कर भून लीजिये. इसके बाद आलू डाल दीजिये और अमचूर पाउडर, गरम मसाला एवं नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. ये आलू तैयार हो गये हैं, आग बन्द कर दीजिये. मसाले मिले आलू ठंडे होने पर 12 बराबर भाग में बाट कर, प्रत्येक को बेलनाकार आकार देकर प्लेट में रख लीजिये.
ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड इसी तरह तैयार कर लीजिये.
एक प्लेट में आधा कप पानी ले लीजिये और एक ब्रेड उसमें डुबाकर निकाल लीजिये. हथेली पर रखिये, दूसरी हथेली से दबा कर, ब्रेड का पानी निकाल दीजिये. उसमें एक बेलनाकार आलू जो आपने पहले से तैयार किये हैं रखिये और ब्रैड को मोड़ दीजिये. चारों ओर से अच्छी तरह दबा दीजिये, इस तरह सारे आलू रोल एक एक ब्रेड में डाल कर तैयार करके प्लेट में लगाकर रख लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तैयार 2- 3 रोल उठाइये और गरम तेल में डालिये और कलछी से पलट कर ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये ब्रेड रोल निकाल कर, प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे रोल इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम ब्रेडरोल को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 28:
thanks
i am batcher so i want receipies which take sort time and low afford.
isse yeh aur bhi crispy ho jayega
(hai na nisha ji)
I wanted to make this for a party at my home , and will be making arnd 40-50 bread rolls. Can I make the bread rolls (wrapping potatoes and bread) a day in advance, refrigerate them and then fry them on the day of party ? Will it be ok this way - if not please let me know the alternatives if any.
निशा: पूनम, मेरे अनुसार एसा करना सुविधाजनक ही रहेगा.
निशा: नैना, अपने अनुभव बताने के लिये धन्यवाद.
निशा: साई, ब्रेड को अच्छी तरह चिपकाइये और थोड़ी देर रखने के बाद तलिये, ब्रेड रोल बिलकुल नहीं फटते.
Kindly give the raceipe for SOYA CHOPS.
nishaji.
aapki recipe bahout hi achi hoti hai
निशा: श्याम, ये ब्रेड रोल तल कर स्वादिष्ट बनते हैं.
निशा: दीपिका, धन्यवाद.
निशा: अम्रिता, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.