बटाटा बड़ा (Batata Vada Recipe)

आप मुम्बई में रहते हैं तो आपने यहां की सड़कों पर लगे ठेलों से लेकर बटटा बडा (Batata Bada) जरूर खाया होगा. यह मुम्बई शहर का सस्ता और मनपसंद फास्टफूड है. आईये आज हम अपने घर पर बटाटा बडा (Batata wada) या आलू बडा (Aloo Bada) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Batata Vada
घोल बनाने के लिये:
- बेसन - बेसन - 100 ग्राम ( 1 कप)
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
आलू के गोले बनाने के लिये मसाला:
- आलू — 300 ग्राम (4 मीडियम साइज के )
- धनिय़ाँ पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरी मिर्च — 1-2 ( बारीक कटी हुई )
- हरा धनियाँ _ 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
- नमक - स्वादानुसार ( 1/4 छोटी चम्मच)
- रिफाइन्ड तेल ——- तलने के लिये
बनाने की विधि - How to make Batata Vada
आलू उबाल कर तैयार कर लीजिये.
बेसन को पानी में मिलाकर गाढ़ा, चिकना घोल बना लीजिये, बेसन को घोलने में लगभग 3/4 कप पानी लग जाता है, बेसन के घोल में नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन और धनियां पाउडर डाल दीजिये और अच्छी तरह 2-3 मिनिट तक फैंट लीजिये. तैयार घोल को 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि बेसन अच्छी तरह फूल कर तैयार हो जाय.
आलुओं को छील लीजिये, हाथ से बारीक तोड़ लीजिये, धनियां पाउडर, लाल मिर्च, अमचुर पाउडर, नमक , हरी मिर्च, अदरक एवं हरा धनियां डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिये.
मिश्रण को 10 बराबर के भागों में बाँटकर उनको गोल गोले बना लीजिये.
तलने के लिये गैस पर कढ़ाई रखकर तेल डालिये और गरम कीजिये. आलू का गोला निकालिये और बेसन में डुबा कर लपेटिये और गरम तेल में डाल दीजिये. धीमी आग पर तलिये. एक बार में 3 या 4 बड़ा आसानी से तले जा सकते हैं. बटाटा बड़ा को सभी तरफ से गहरा ब्राउन होने तक तल लीजिये, किसी प्लेट पर नेपकिन पेपर बिछाइये और कढ़ाई से बटाटा बड़ा निकाल कर उसमें रखिये.
गरमा गरम बटाटा बड़ा तली हुई मिर्च, हरे धनिये की चटनी और इमली की मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 30:
Your website is very helpful for me.I can find any kind of recipes and make it at home. There's no need to search any other website for food recipes.
Thanks!
निशा: प्रीति, बेसन में सोडा डालना आवश्यक नही हैं लेकिन आप चाहें तो सोडा डाल भी सकती हैं
Your website is very helpful for me.I can find any kind of recipes through ur website and make it at home very easily.There's no need to search any other website for new recipes.I want to know vada pav receipe from u.So pls try 2 write about vada paav receipe next time.
Thank u so much nd God bless u.
निशा: निकिता, धन्यवाद. मैं जल्दी ही इस रेसीपी को लिखने की कोशिश करूंगी
निशा: पूजा, धन्यवाद.
ek baar mai singapore se mumbai aaya tha vaha pe maine kanda poha khaya tha to mai yaha me use bahut miss kar raha hu to aap sikhayengi aap mujhe.
निशा: जिम्मी, पोहा रैसिपी वेवसाइट पर पहले से दी है, वीडियो भी है और कांदा पोहे के वारे में भी बताया है, आप सर्च बटन पर पोहा लिखकर सर्च कर सकते हैं.
can we add nimbu ras if aamchur powder is not available? And also kindly tell us whether ajwain powder should be used or the whole ajwain?
Thank you in advance.
निशा: करुनाकरन, जी हां नीबू डाला जा सकता है, और अजवायन को साबुत ही डाल दीजिये.