आलू की कचौड़ी – Aloo Kachori Recipe

आफिस की छुट्टी या बच्चों के स्कूल की छुट्टी हो, सुबह के नाश्ते में कुछ अलग होना ही चाहिये. तो क्यों न छुट्टी के दिन हम आलू की कचौड़ी बनायें, क्या ख्याल है आपका?
आलू की कचौड़ियां (Aloo Kachori) खाने में जितनी अधिक स्वादिष्ट होती हैं, बनाने में उतनी ही आसान हैं. अगर आप पिकनिक पर जा रहे हैं, तो भी इन्हैं बनाकर ले जाइये, ये (Alu Kachori) वहां भी आपको बहुत अच्छी लगेगी. तो आइये आलू की कचौड़ी बनाना शुरू करें.
आवश्यक सामग्री - Ingerdients for Aloo Kachori
- कचौड़ी के लिये आटा तैयार करने के लिये:
- मैदा या आटा - 300 ग्राम (तीन छोटी कटोरी)
- सूजी (रवा) - 100 ग्राम (एक छोटी कटोरी)
- नमक - स्वादानुसार( आधी छोटी चम्मच )
- खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- तेल - 2 टेबिल स्पून

कचौड़ी के अन्दर आलू भरने के लिये :
- आलू - 300 ग्राम (5-6)
- तेल - एक टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा(कद्दूकस करलीजिये)
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- तेल - कचौड़ीयां तलने के लिये
विधि - How to make Aloo Kachori
सबसे पहले आलू को कुकर में उबालने के लिये रख दीजिये. जब तक आलू उबलेंगे तब तक हम कचौड़ी का आटा लगा लेते हैं.
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान लीजिये, नमक और बेकिंग पाउडर डालिये, तेल भी डाल दीजिये और हाथ से इन सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये.
गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा (जैसा चपाती बनाने के लिये गूथा जाता है) गूथिये. आटे को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये.
कुकर से आलू निकाल कर छील लीजिये. आलू को बारीक तोड़ लिजिये, एक छोटी कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद, धनियां पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, आलू, नमक डाल कर आलू को चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भून लीजिये.
गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा (1 नीबू के बराबर) तोड़िये. आटे को हथेली पर रखकर, उंगलियों की सहायता से बड़ाइये, उसमें थोड़ी गहराई बनाइये, और एक या डेड़ छोटी चम्मच आलू का मिश्रण उस पर रखिये, उंगलियों की सहायता से चारों तरफ से आटे को उठाकर मिलाइये, दबाकर बन्द कर दीजिये. बन्द कचौड़ी को हथेली पर रखिये, और दूसरी हथेली की सहायता से दबाकर चपटा कीजिये, चकले पर रखकर कम दबाब देते हुये, बड़ा लीजिये. सारी कचौडियां इसी तरह तैयार करनी है.
अब कचौड़ी तलने के लिये, कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में कचौड़िया डाल कर, मीडियम आग पर, दोंनो तरफ ब्राउन होने तक तलिये.
प्लेट या डलिया में नैपकिन पेपर बिछाइये. कचौड़ियां निकाल कर इस प्लेट में रखिये. सारी कचौड़ियां इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये. गरमा गरम कचौड़ियां हरी और मीठी चटनी के साथ खाइये.
चार लोगों के लिये
समय - 50 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 51:
site is very useful for party,
pl, start all thai & maxican, & all others recieps.
thanks.
plz tell me how to make pizza at home. please please
thanks
may god bless u!
निशा: उरद दाल की कचरी, आप तले हुये कालम में जाकर खस्ता कचरी देख लीजिये.
निशा: जी मैं लिख दूगी.
निशा: भावना आप कचरी और समोसे तेज फ्लेम पर तल रही हैं. पहले मीडियम और फिर धीमी प्लेम पर समोसे और कचरी तलिये.
Thanx
निशा: वन्दना, आप इस कचरी के आटे में भी डाल सकती है, इससे कचरी और अधिक खस्ता हो जायेंगी.
THANKS...
निशा: प्रियंका, आप सूजी डाल कर भी कचरी बना सकती हैं और बिना डाले भी, आटे की कचरी बिना सूजी के अच्छी बन जायेंगी.
निशा: रेनू, आप बिना बेकिंग पाउडर के कचरी बनाइये, अच्छी बनती है.
नोट crunchy .... मेरा सारा सामान बेकार हुआ ...
निशा: आलू की कचरी एक सबसे आसान और स्वादिष्ट रैसिपी है, आप लेख को एक बार और अच्छी तरह पढ़िये और तसल्ली से कचरी बनाइये, पहले तेल पूरा गरम और बाद में धीमी आग पर कचरी को अच्छा ब्राउन होने तक तलिये और बताइये कि इस बार कचरी कैसी बनी.
please tell me soon...
kya aap mere sath payazz ki kachori ki recipe share karangi?
Agar Maide ke dough ko ek din pehle bana ke rakhna chahun to chalega kya? Mein samose ka dough kaafi din tak use karti hun, par usmein soda nahin hota.
KACHORI,I WILL TRY IT IN MY KICHEN
निशा: भावना, समोसे के आटे में आप जितना मोयन डाल रही है, उससे थोड़ा ज्यादा डाल दीजिये, समोसे खस्ता बनेंगे.
निशा: मोनिका, आप सर्च बटन पर बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर लिखिये, आप इनके अन्तर के बारे में आर्टीकल देख सकेंगे.
निशा:सीमा, बेकिंग सोडा डालना बिलकुल जरूरी नहीं है.
thanks in advance.
निशा: बबिता, सोडा कचौड़ी को अधिक कुरकुरी करने के लिये डाला जाता है, आप बेकिंग सोडा न डालें कचौड़ी को धीमी आग पर अच्छी ब्राउन होने तक तल लें कचौड़ी कुरकुरी और स्वादिष्ट बनेंगी.
निशा: अन्जू, जी हां आप दोनों को मिक्स करके बना सकती हैं.
निशा: नेहा आटा थोड़ा नरम लगायें, कचौडी बेलते समय फटने न दें और इसे मध्यम आग पर तलें
निशा: प्रेरना, कचौरी के आटे में मोयन आटे का एक तिहाई हिस्से का डालिये, आटा नरम गूथिये, आटे को बहुत ज्यादा मत मसलिये और कचौरी को मीडियम और धीमी आग पर ब्राउन होने तक सेकिये, कचौरी एकदम खस्ता बनेंगी.
hamari kachori fat rahi hai, aur jyada soft ban rahi hai, roti ki tarah,
please solution batayen.
निशा: अनु, आलू को बारीक तोड़े और आटा सोफ्ट गूथे, हल्के हाथ से दबाव देते हुये कचौड़ी को बड़ायें, कचौड़ी को मीडियम और धीमी आग पर ब्राउन होने तक तले, बहुत अच्छी कचौरी बनेंगी.