टमाटर कैचअप – Tomato Ketchup Recipe

आजकल बाजार में टमाटर बेहद सस्ते हैं. यही सही समय है घर में टमाटर कैचअप बनाने का. घर में बना टमाटर कैचअप आपके सारे परिवार को बहुत पसन्द आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Catchup
- टमाटर - 3 किग्रा.
- चीनी - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
- काला नमक - स्वादानुसार (4 छोटी चम्मच)
- सोंठ पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1 1/2 छोटी चम्मच
- सिरका - 4 बड़ी चम्मच (50 ग्राम)
विधि - How to make Tomato Ketchup
अच्छे लाल लाल टमाटर बाजार से ले लीजिये, टमाटर को अच्छी तरह धोइये, चार टुकड़ों में काट लीजिये.
एक बर्तन में टमाटर के टुकड़े भरिये, ढककर धीमी आग पर उबलने रख दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि टमाटर बर्तन के तले में लगे नहीं. टमाटर नरम हो जायं तब आग बन्द कर दीजिये.

उबाले हुये मिश्रण को मैस कीजिये और स्टील की छलनी से छान लीजिये, बचे हुये मोटे टमाटर के टुकड़े मिक्सर से बारीक पीस लीजिये और अब इसे छलनी में डालकर, चमचे से दबाते हुये अच्छी तरह छान लीजिये, छलनी में सिर्फ टमाटर के छिलके और बीज ही बचे रह जायेंगे, इसे आप हटा दीजिये.
बर्तन में छने हुये टमाटर के पल्प को आग पर गाड़ा करने के लिये रखिये. उबाल आने और पल्प को गाड़ा होने के बाद चीनी, काला नमक, सोंठ पाउडर और गरम मसाला डालिये, थोड़ी थोड़ी देर में पक रहे सास को चमचे से चलाते रहें नहीं तो टमाटर का सास बर्तन के तले में लग सकता है. टमाटर के सास को पर्याप्त गाड़ा होने तक पकने दीजिये (टमाटर सास को इतना गाड़ा कर लीजिये कि वह चमचे से गिराने पर धार के रूप में न गिरे, थक्के के रूप में गिरे). आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर का सास (Home Made Tomato Catchup) तैयार है, टमाटर सास को ठंडा कीजिये, सिरका मिलाइये और किसी कांच की साफ सूखी बाटल में भर कर रख लीजिये. जब भी आप पकोड़े या समोसे बना रहे हैं, उनके साथ टमाटर सास निकालिये और खाइये.
सुझाव
टमाटर के टुकड़ों के साथ 3 इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा छीलकर, टुकड़े करके डालिये, 20 काली मिर्च, 6-7 लोंग, 2 टुकड़ा दाल चीनी और 4 बड़ी इलाइची डालिये, इन सब को टमाटर के साथ उबलने दीजिये, टमाटर के साथ ही पीस कर छान लीजिये. छाने हुये पल्प को उपरोक्त तरीके से ही चीनी और काला नमक डाल कर टमाटर सास को गाड़ा होने तक पका लीजिये.
आपको टमाटर सास में प्याज और लहसन का स्वाद चाहिये तब कटे हुये टमाटर के साथ 3 - 4 प्याज और 10-12 लहसन की कली छील काट कर उबालिये, बिलकुल उपरोक्त तरीके से टमाटर सास बनाकर तैयार कर लीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 66:
Keep it up Nisha ji
Thanks a lot for this recipe. I just want to know that how long we can keep it in fidge.
Thanks
निशा: शिना, कैचअप को अच्छी तरह पका कर गाड़ा कर लिया तो वह फ्रिज में 3-4 महिने तक भी खराब नहीं होगा.
निशा: वर्षा, टमाटर में पानी डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
Nisha ji green & red chilli Sauce ke recpie bhi likhe.plz reply me.
mai jab bhi sauce banati hoon wo jald hi kharab ho jata hai.use jyada dino tak kaise store karun.
निशा: अंजू, टमाटर सास बहुत गाड़ा होने तक पकाना होता है, बाहर रखने के लिये इसमें आप प्रजरबेटिब डालना होता है.
निशा: सिरका (विनेगर) ये एसिड से बनता है, खाने को खट्टा करने के लिये प्रयोग में लाया जाता हे. सोंठ पाउडर मसाला है, अदरक से बनता है, यह किसी खाने को तीखा करने के लिये प्रयोग किया जाता है, किराना स्टोर पर दोनों ही मिल जाते हैं.
निशा: मंजू, सिरके की जगह 4-5 नीबू का रस डाल दीजिये.
thanks you very much
निशा: निर्मला, 1 किग्रा. टमाटो सास में 1 छोटी चम्मच सोडियम बैन्जोएट एसिड डाल दीजिये.
निशा: प्रियंका, सास को उबाल कर और गाड़ा कर लीजिये, आप इसे फ्रिज में रखें तब यह नहीं खराब होगा, या एक छोटी चम्मच सोडियम बेंजोएट डालकर मिला दीजिये आप इसे बाहर रखकर 6 महिने तक खा सकेंगी.
निशा: सरिता, व्हाइट सिरका ही मिलाना है या आप 3-4 नीबी का रस भी मिला सकती है.
निशा: अंजू में पापड़ की रैसिपी लिखूंगी.
nisha ji kya isme sirka dalna jaruri hai sirke ke bina nahi ban sakta hai? please let me know.
निशा: संध्या, आप सिरका मत डालिये, इसकी जगह नीबू का रस डाल सकती हैं.
your recipie was vry good.
Please advise should we mix red color in catchup
निशा: सोनल, कैचअप का कलर तो एसे ही लाल होता है, उसमें कलर डालने की आवश्यकता नही हैं.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद खुशी, मैं शीघ्र ही कोशिश करूंगी
निशा: निशि, एक किग्रा. सास में 1 छोटी चम्मच सोडियम बेन्जोएट पाउडर की डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये.
निशा: स्वाति, सोंठ जिंजर पाउडर होता है, ये किराना स्टोर पर मिल जाता है. न मिले तो अदरक प्रयोग में लाया जा सकता है.
निशा: अभिलाषा, मैं लिखने की कोशिश करूगी.
निशा: रतनदीप, हमने बिना पानी डाले ही टमाटर उबाले हैं, यदि आप पानी डालना चाहते हैं तब आधा कप पानी डालकर भी टमाटर को उबाल सकते हैं.
निशा: अभिलाशा, टमटर सास के ठंडा होने पर सिरका डालकर मिलाना है.
निशा: विनेगर किराना स्टोर पर मिल जाता है, सोडियम बैंजोएट बड़े बड़े किराना स्टोर्स पर मिलता है.
निशा: नेहा, कैचअप के ठंडा होने के बाद, सोडियम बेन्जोएट डालना है.
निशा:अपूर्वा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सरिता, में कोशिश करूंगी.
my husbank like veg birayani with greavy but i dont know how to prepare. can you please tell me that receipi.
Thanks
निशा: प्रीति, मुझे बिरयानी की रैसिपी लिखनी है.
निशा: मीरा, आप 1.5 टेबल स्पून सिरका डाल दीजिये.
निशा: आइसा, अगर सास अच्छी तरह पकाया हो तो वह 15-20 दिन रख कर खाया जा सकता है.
magar mujhe isme chili sauce ki recipie nahi mil rahi pls upload this recepie
.
निशा: शिशिर, मैं ये रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
MUJE BINA PYAAJ OR LASAHUN KI DAAL SABJI BNANA BTAO JISKA TEST BILKUL PYAAJ SE BNI DAAL SABJI KI TRH HO YA ESSE ACHCHA HO PLZ
NISHA JI KYA KOI ASI RESPIY AAP MUJE MAIL BHI KAR SKTI HO KYA.
निशा: सोनू, मेरी वेवसाइट पर बिना प्याज का खाना है, प्याज के बिना खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है.
निशा: कविता, आपको जो भी टमाटर स्वाद में पसन्द हों, अच्छे टमाटर लिये जा सकते हैं, जिनमें पल्प अधिक हो उनसे कैचअप बना सकते हैं.
Nisha ji, apne jo tomato sauce ki receipt batai hai... wo bhut hi achi hai... aur wo maine banaya bhi.. pr nisha ji e bataye, ki actually mein sauce ko pakane mein kitna tyme lg jata hai... i mean maximum 20 minutes ya 30 minutes..
निशा: पूनम अभी हम इसके लिये विडियो बनायेंगे, तब आपको और अच्छी जानकारी मिल सकेगी.
but mam meine isme sirka nahi dala tha.
mein apse ek aur baat janna chahta hu....agar mein bina sirke ke sauce banata hu to mein usko kaise preserve kar sakta hu jisse ye saal bhar tak chal sake......Please bataye.
निशा: नितिन, 1 किग्रा. टमाटो सास में 1 छोटी चम्मच एसीटिक एसिड या सोडियम बेन्जोएट की मिला दीजिये, पहले प्रजरवेटिव को आधा कप सास में अच्छी तरह घोल लें और मिक्स सास को सारे सास मिला दीजिये, टमाटो सास साल भर तक खराब नहीं होता.
निशा: अनीता, जी हां मिला सकते हैं.
me aapki recipes roj follow karti hoon.meri cookin improve ho gai "THANK U VERY MUCH".very nice recipes.3kg tamatar me kitna ketchup banker tyar hoga.mre paas fridge nahi he or me ise jada din tak store karna chati hoon.
plz guide me soon.
निशा: स्वीटी, 3 किग्रा. टमाटर से लगभग 1.5 किग्रा. सास बनना चाहिये, सास में 1.5 छोटी चम्मच सोडियम बेन्जोएट या एसीटिक एसिड की डाल दीजिये, सास बिना फ्रिज के भी लम्बे समय तक रखा जा सकता है.
निशा: अर्चना, आज से रोजाना आप सबके लिये चाय बनाइये और अपनी मम्मी की खाने बनाने में मदद कीजिये, कोई भी सब्जी या जो भी आप पसन्द करती हों पढ़िये और बनाइये, खाना बनाना बहुत ही आसान होता है, आप अच्छी खाना बनाना सीख लेंगी, मेरी शुभकामनायें.
आप का बहुत बहुत धन्यबाद
plz tomato soup ki vidhi bhi batayen.
निशा: कल्यानी, टमाटो सास की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिख कर रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: गजेन्द्र, मेरी सारी रैसिपी घर में बनाने के लिये हैं, मेरा मानना है, इन्ड्रस्ट्रियल यूज के लिये अधिक मात्रा में चीजें बनती हैं, उसके लिये प्रोपर इक्विपमेन्ट और प्रजरवेटिब्स, पैकिंग इत्यादि की ट्रेनिंग होनी चाहिये.
i am a govt servant and used to take interest in cooking but since the time i started visiting ur site i started cooking. now i really love cooking. u explain the process and need of ingredients very easily and effectively. thanks for that. Now let me share one porblem and that is related to preparation of sause. aap ki receipe se maine sause banai aur ye ghar par sab ko bahut pasand bhi aai. Maine isme sodium bensoid aur acitic acid dono hi milaye par after about 25 days ye kharab ho gayi. Samajh nahi aaya kyo... maine hot hi bottled kar di thi ... kya reason ho sakta hai... Pl tell me .. i will try it again...
निशा: सचिन, प्रजर्व करने के लिये, पहले बोटल को उबलते पानी से अच्छी तरह धोइये, सुखाइये, सास को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही सोडियम बेन्जोएट मिलाइये और बोटल को ऊपर तक भर दीजिये, सास साल भर तक भी खराब नहीं होगा.