कच्चे आम की मीठी चटनी (Raw Mango Sweet Chutney Recipe)

आम का मौसम है, आम की चटनी (Aam ki Meethi Chatni) अचार मुरब्बा खूब बनाइये, आम की मीठी चटनी खट्टा मीठा स्वाद बच्चों को परांठे और ब्रेड के साथ बहुत पसन्द आयेगा. आप इस चटनी को चाट, दही बड़े इत्यादि में भी डाल कर खा सकते हैं. तो आइये बनाते हैं चटखारेदार आम की मीठी चटनी.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Mango Chutney
- कच्चे आम - 500 ग्राम
- चीनी - 500 ग्राम
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा (पेस्ट बना लीजिये)
- काला नमक - एक छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- किसमिस - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Sweet Mango Chutney
आम को धोइये, पानी सुखा कर छीलिये, आम के गूदे को बड़े बड़े टुकड़े काट लीजिये.

आम के टुकड़े और आधा कप पानी डाल कर धीमी आग पर उबलने के लिये रखिये, जब आम के टुकड़े नरम हो जांय तब आम को चमचे से मैस करके, चीनी और काला नमक डाल कर पकाइये, चीनी पूरी तरह घुल जाय. आम और चीनी का गाड़ा मिश्रण जैसा हो जाय तब आग बन्द कर दीजिये. चटनी में गरम मसाला मिला दीजिये. चटनी आप को ज्यादा गाढ़ी लग रही हो आवश्यकतानुसार पानी मिला कर उसे और पकाइये. अगर आपको चटनी में आम के रेशे दिखाई दे रहे हों तो उसे मोटी छलनी में छान लीजिये. चटनी में किसमिस डाल कर मिलाइये. ये किसमिस 1-2 घंटे में फूल कर मोटे हो जाते है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं
चटनी के ठंडा होने पर सूखे और साफ डिब्बे में भर कर रख लीजिये, यह चटनी काफी दिन तक प्रयोग मे लाई जा सकती है. आप इस चटनी को फ्रीजर में रख कर प्रयोग में लाये तो साल भर भी खराब नही होगी.
जब भी आप आलू भल्ले, दही बड़े या कोई भी चाट बनायें. इस मीठी चटनी (Sweet Mango Chutney) को साथ में प्रयोग करें
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 24:
निशा: भक्ति, खट्टी चटनी इस तरह ही बनेगी लेकिन उसमें नमक की मात्रा थोड़ी अधिक और लाल मिर्च भी स्वादानुसार डाल दीजिये.
plz reply me.........
निशा: गजल, आप खीरा और गाजर कद्दू कस कीजिये इसमें क्रीम या मलाई मिलाइये, स्वादानुसार नमक और कालीमिर्च डालिये ब्रेड के बीच में लगाइये और सैन्डबिच मेकर में रखकर सैन्डबिच बना लीजिये.
thanks for this recipe as i had lots of mangoes but didn`t knew how to finsh them very useful recipe also pls tell us more of chaats or something of ur speciality
निशा: अनिल आप बिना रेशे वाला कोई भी कच्चा आम ले लीजिये.
chick peas curry ki recipe bataanaa
dhanyavaad!
kya aap mujhe kache aam ka shirka (khat-mitha) banane ki recipe bata sakte hai..hum jab b gao jaate the tab humari nanimaa banaya karti thi jo swad mai thoda (thikh-mitha,or khata rehta tah)jisme mirchi ka tadka gud ki mithas rehti thi.... please iski puri recipe bataye......i m waiting your reply.....
priya
निशा: प्रिया, आम का खट्टा मीठा हींग के अचार की विधि निम्न है
How to make Mango Sweet Sour Pickle
आम के सिरका वाले अचार को लिखने की कोशिश करती हूं
ye chatni Red kaise ho gayee?
kuch aisa to milaya nahi jis se ye red ho jaye.
निशा: नीति, ठंडा होने के बाद ये गाड़ी हो जाती है, चटनी को इसी तरह फ्रिज में रहने दो जब भी आप खाने के लिये निकालें उतने ही चटनी में पानी मिला कर प्रयोग में लाइये.
निशा: हिमानी, ये कच्चे आम से ही बनती है.
Thanx ... you are great mam..