Radish Chutney Recipe (South Indian) – मूली की चटनी

मूली की चटनी कई तरीके से बनाई जाती है. दक्षिणी भारत में बनाई जाने वाली मूली की चटनी (Mullangi Chutney) की खास अपनी महक और स्वाद है, ये मूली की चटनी इडली, दोसे और चावल के साथ खाई जाती है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mullangi (Radish) Chutney
- मूली - 2 (कद्दूकस कर लीजिये)
- लाल मिर्च - 2
- साबुत धनियां - 2 छोटी चम्मच
- राई - 2 छोटी चम्मच
- जीरा - एक छोटी चम्मच
- मैथी दाना - एक चौथाई छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 18-20 पत्ते
- इमली का पेस्ट - 2 छोटी चम्मच
- तेल - 2 टेबल स्पून
- नमक - स्वादानुसार
विधि - How to make Mullangi (Radish) Chutney
कढ़ाई में एक छोटी चम्मच तेल डाल कर साबुत धनियां, एक छोटी चम्मच राई, जीरा, मैथी और करी पत्ता को हल्का ब्राउन होने तक भूनिये और किसी प्याली में निकाल कर रख लीजिये.
अब कढ़ाई में एक छोटी चम्मच तेल डालिये और कद्दूकस की गई मूली डालकर 5 मिनिट तक भून कर पका लीजिये.
भूने मसाले और लाल मिर्च को मिक्सर में डाल कर बिना पानी डाले बारीक पीस लीजिये. इसी मसाले में मूली, इमली का पेस्ट और नमक डालिये और आवश्यक्तानुसार पानी मिलाकर बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में बचा हुआ तेल डालिये, तेल गरम होने पर, राई डालिये, राई तड़कने के बाद पिसी हुई चटनी डालिये और जब तक पकाइये कि चटनी के ऊपर तेल के तैरने दिखाई देने लगे.
लीजिये दक्षिणी भारत में खाई जाने वाली मूली की चटनी तैयार है. मूली की चटनी को प्याले में निकालिये और इडली, दोसा या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 8:
thanks for delisious recipies
plz aap regional recipies alg alg pranton ki headings k sath likhenge to aur maja aa jayega jaise south indian recipies , north indian recipies,punjabi recipies etc,etc.................
aapne kaha hai ki...muli ko kaddukas kar lijiye..tou muli ko pani me ubal k kaddukas karna hai ya mixture me daal k kaddukas karna hai....plzzz...batayiye
निशा: अंजना, मूली को पहले कद्दूकस करना है, अंजना आप रैसिपी को एक बार और पढ़ लीजिये सारी चीजें क्लीयर हो जायेंगी, धन्यवाद.
निशा: शगुन, नीबू लिया जा सकता है, मूली की चटनी अच्छी बनेगी लेकिन स्वाद और कलर दोनों में थोड़ा फरक रहेगा.
निशा: शगुन हो सकता है, मसाला ज्यादा भून दिया हो वे जलने के कारण कड़वा स्वाद दे रहे हों.