पोदीने की हरी चटनी, Pudine ki chutney,

पोदीने की चटनी (Pudina ki chatney) उत्तरी भारत में ज्यादा खाई जाती है. समोसे, कचौड़ी, पकोड़े के साथ और खाने के साथ खाते हे. पोदीना चटनी आप कच्चे आम की खटाई या दही के साथ बना सकते है, पोदीना चटनी (Pudine ki Chutney) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आईये आज पोदीने की चटनी (Pudine ki chatney) बनाते हैं
आवश्यक सामग्री - Ingredients for podina ki chutney
- पोदीना के पत्ते - एक कप
- हरी मिर्च 2-3
- दही या कच्चे आम के टुकड़े - आधा कप
- भुना हुआ जीरा आधी छोटी चम्मच
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- नमक स्वादानुसार( आधा छोटी चम्मच)
विधि - How to make podina ki chutney
पोदीने के पत्ते अच्छी तरह साफ करके धो लीजिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़कर धोइये और टुकड़े कर लीजिये.

पोदीने के पत्ते, हरी मिर्च, नमक, भुना हुआ जीरा और दही मिलाकर बारीक पीस लीजिये.
अगर आप इस चटनी को कच्चे आम की खटाई के साथ बना रहे हैं तब एक कच्चे आम को छील कर टुकड़े बना लीजिये और ये आम के टुकड़े, पोदीना, हरी मिर्च, भुना जीरा और नमक सभी को मिलाकर बारीक पीस लीजिये, चटनी को प्याले में निकाल लीजिये.
स्वादिष्ट पोदीना चटनी (podine ki chatni) तैयार है. ये पोदीना चटनी आप लन्च या डिनर या फिर समोसे कचौरी किसी के साथ परोसिये और खाइये. पोदीना की चटनी को आप अपने फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक प्रयोग में ला सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 15:
I made ur pudina chutney recipe and it came out very well. Thanks.
Thanks Nisha Ji..looking forward for more & more easy recipies from you
1. can we use lemon instead of dahi.
2. dahi khatta hona chahiye ya nihi?
निशा: निधि, नीबू से भी पोदीना का चटनी बनाई जा सकती है लेकिन हर चीज का अपना अलग अलग स्वाद होता है.
kya uski jagah saunf ka istemaal kar sakte hai?
निशा: विकास, आपको जीरा नहीं पसन्द है तब आप मत डालिये.
निशा: शोभिका, दही पतला हो या ज्यादा डाल दिया हो तो चटनी पतली हो सकती है, चटनी में आप कच्चा नारियल या हरा धनिया,या और पोदीना मिला लीजिये, चटनी गाड़ी हो जायेगी.
निशा: सारिका, इमली की मीठी चटनी वेवसाइट पर दी हुई है आप सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकती है.
!!!! kripya karke garlic chutney pesh kare !!!!
dhanyawad
निशा: सोनिया, जी हां अवश्य डालिये.