इमली की मीठी चटनी -Meethi Chutney Recipe

इमली की मीठी चटनी को आप समोसे, कचौड़ी, दही बड़े और हर तरह की चाट के साथ खाने में प्रयोग में ला सकते हैं. घर में बनी हुई चटनी बाजार में बनी हुई चटनी से बहुत अच्छी होती है. बच्चे और आप सभी मीठी चटनी को बहुत पसन्द करेंगे.
आइये इमली की मीठी चटनी बनाना शुरू करते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Meethi Chutney
- इमली— 1 कप
- चीनी या गुड़ — 1 कप
- काला नमक _ 3/4 छोटी चम्मच
- सादा नमक — आधा छोटी चम्मच
- किशमिश - 1/4 कप
- छुआरे - 5-6( बारीक लम्बे कतर लीजिये) यदि आप चाहें
- गरम मसाला - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- इलाइची — 4-5 ( छील कर पीस लें)
बनाने की विधि - How to make Meethi Chutney
एक बर्तन में इमली का पेस्ट, चीनी या गुड़ और 1 कप पानी मिला ली जिये. अब इमली और चीनी के घोल को छान कर, गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये, घोल में उबाल आने के बाद किशमिश और छुआरे डाल दीजिये, घोल को गाढ़ा होने तक धीमी आग पर उबलने दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, ताकि वह तले में न लगे.
इमली के गाढ़े घोल में नमक और गरम मसाला मिला कर 2 मिनिट और पका दीजिये, आग बन्द कर दीजिये, मीठी चटनी में पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. इमली की मीठी चटनी तैयार है. इमली की मीठी चटनी को दही बड़ों या किसी भी चाट या परांठे के साथ खा सकते हैं.
इमली की मीठी चटनी को किसी डिब्बे में भर कर अपने फ़्रीजर में रख दीजिये और 1 साल तक कभी भी निकालिये और प्रयोग कीजिये.
इमली का पेस्ट बनाने के लिये: 1 कप इमली लीजिये और 2 कप पानी में रात भर भिगो दीजिये, उबालिये, मैस कीजिये और छलनी से छान लीजिये इमली का पेस्ट तैयार है.
सुझाव: यदि आप अधिक मीठी चटनी खाना चाहते हैं तब आवश्यकतानुसार चीनी और डाल सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 51:
one thing more nisha ji plz write down the recipee of coriander seeds..i m looking for it for long time but couldn't find...plzz write down it soon
निशा: गोरव, पापड़ बनाने में बहुत समय लगता है, तेज धूप में सुखाने भी पड़ते हैं. जैम बनाने की विधि में आपके लिये लिखूगी.
निशा: ओम रायजादा जी, मेरा भी आपको शत शत प्रणाम
Thanks alot in advance.
Best regards,
निशा: गायत्री, ये चटनी इमली के पेस्ट और चीनी से बनी है.
Regards
Chandan Singh
good luck
kya aapnay is website may imly ki chatni nahi daali hai. mujhe mil nahi rahi hai. please mujhe bataiye
निशा: सारिका, इसे आप इमली से भी बना सकती है,
mujhe chatni banani hai bt pani kitna use karu i dont know.
waiting for ur reply nisha didi.
निशा: बॉबी, 2 कप पानी में इमली और गुड़ भिगोइये, मैस कीजिये, छानिये, उबालिये, यदि चटनी गाड़ी लग रहीहो तो और पानी डाल सकते हैं.
thank you
Happy New year, mujha apki site bhut achi lagi, sab kuch clear likha hau hai. nisha mam imli ki chatni mein bhaut bar try kiya per gadhi nahi hoti hai na hi bazaar ki traha dikhati na hi swad aata. please give me suggest.
thanking you,
निशा: मोनिका, मीठी चटनी इमली की चटनी है, आप उस तरह से बनाइये, आप बाजार की चटनी खाना कभी पसन्द नहीं करेंगी.
निशा: कंचन, चटनियों के कालम में ये मीठी चटनी की रैसिपी दी गई है.
nishaji...
निशा: प्रियंका, सर्च बटन में नानखताई लिख कर देख सकती हैं, रैसिपी पहले से दी गई है.
thanks for meethi chutni recipe
निशा: सुधा, छुआरे सूखे मेवे हैं. ये खजूर को सूखने पर बनते हैं.
निशा: रमेश, इन्हैं Dates कहते हैं.
निशा: सोंठ सूखे आम की खटाई से बनाई जाती है.
Regards,
garima
निशा: प्रशान्त, आपको मेरी ओर से बहुत बहुत् धन्यवाद.
Thanks,
May GOD be with you in all your endeavours.
Nidhi
निशा: निधि, बहुत बहुत धन्यवाद.
aap please pyaze ke saath mix veg. banana batiye.
thanku.
निशा: राकेश, हम कोशिश करते हैं.
निशा: बबिता, मीठी चटनी को थोड़ा और पका लीजिये, चीनी कम हो तो और डाल दीजिये, चटनी ठीक हो जायेगी.