कसूंदी – Mango Mustard Kasundi Recipe – Mango Mustard Sauce

कसूंदी (Mango Kasundi Sauce) सास बड़ा ही स्वादिष्ट चरपरे स्वाद वाला खट्टा सास है. पकोड़े, पिज्जा, सैन्डविच और किसी भी स्नैक्स के साथ कसूंदी खायी जा सकती है. कसूंदी को हम आसानी से घर में बना सकते हैं, आइये कसूंदी (Mango Kasundi Sauce) बनाना शुरू करते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Kasundi
- राई (काली सरसों) - 2 टेबल स्पून
- पीली सरसों - 2 टेबल स्पून
- कच्चा आम - एक कच्चा आम
- अदरक - 50 ग्राम (2 इंच का लम्बा टूकड़ा)
- हरी इर्च - 4-5
- लाल मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- सरसों का तेल - 100 ग्राम (आधा कप)
- हींग - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सिरका - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- नमक - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Mango Kasundi
राई और पीली सरसों को अच्छी तरह साफ कर लीजिये.
आम को धोइये, छीलिये और गूदा निकाल कर काट लीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो लीजिये. अदरक को छील कर धोइये और टुकड़ों में काट लीजिये.
राई, पीली सरसों, आम का गूदा, हरी मिर्च, अदरक के टुकड़े, जीरा, धनियां पाउडर, हींग, हल्दी पाउडर और चीनी सब मसाले को मिलाकर बारीक पीस लीजिये. मसाले पीसते समय आवश्यकता हो तो 1-2 टेबल स्पून पानी डाल कर मसाले को अच्छी तरह पीस लीजिये.
कढ़ाई तेल डालकर गरम कीजिये, आग धीमी कर दीजिये, इस तेल में पिसे हुये मसाले डाल कर अच्छी तरह मसालों को 3 - 4 मिनिट तक भून लीजिये, मसालों की अच्छी महक आने लगती है. आग बन्द कर दीजिये.

भुने मिश्रण में सिरका और नमक मिलाइये और कांच के कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. अगर धूप आ रही है तो कन्टेनर को धूप में रखिये. 3-4 दिन बाद आप देखेंगे कि तेल कसूंदी में ऊपर की ओर आने लगता है, लीजिये स्वादिष्ट कसूंदी खाने के लिये तैयार है.
कसुंदी को कांच की बोतल में भरने से पहले बोतल को उबलते गर्म पानी से अच्छी तरह धोकर सुखालें, ताकि आपकी कसूंदी खराब न हो.
आम कसूंदी (mango Kasundi Sauce) आप फ्रिज में रखकर 6 महिने तक भी खा सकते हैं.
गरमा गरम पालक या गोभी आलू के पकोड़े बनाइये और कसूंदी (Kasundi Mustard Sauce) के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 15:
mane yah recipe banaye bahut tasty lagi
thank you for this delicious recipe
निशा: रागिनी, कंसूदी में सिरका डालना ही होता है.
निशा: पूजा, अगर कसूंदी को फ्रिज में रखे तब तो 6 महिने में भी खराब नहीं होगी, लेकिन बाहर अधिक दिन रखने के लिये प्रिजरवेटिव डाल कर रखे जा सकती हैं.
निशा: निति, कसूंदी को चटनी की तरह, पूड़ी परांठे के साथ भी खा सकते है,
निशा: नियति, मीडियम साइज का कच्चा आम ले लीजिये.
निशा: संध्या, अमचूर से भी बना सकते हैं, इसके लिये व्हाइट सिरका लिया जाता है.
Also i like your website.
निशा: अवन्तिका, बहुत सारी रैसिपी कम तेल से बनी हुई, वेवसाइट पर दी गई हैं, इडली, दोसा, ढोकला, पोहा, दलिया, दलिया पुलाव, चीला आदि, आप इन्हैं बना सकती हैं.
निशा: इंदरा, आप गार्लिक यूज कर सकती हैं.
निशा: आरती, आप नीबू का रस डाल कर कसूंदी बना सकती हैं.