Muj Chutin – Kashmiri Style Radish Chutney – मूली की चटनी

मूली और दही से बनी इस चटनी का स्वाद जितना लाजबाब है बनाने में यह उतनी ही आसान है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Muj Chutin - Kashmiri Style Radish Chutney
- मूली - 2 मीडियम आकार की
- ताजा दही - एक कप
- नमक - स्वादानुसार (एक चौथाई छोटी चम्मच)
- भूना जीरा - एक छोटी चम्मच (पाउडर कर लीजिये)
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 बारीक काट लीजिये
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Muj Chutin - Kashmiri Style Radish Chutney
मूली को धोइये, छीलिये और कद्दूकस कर लीजिये.
दही को फैट लीजिये और प्याले में डालिये, दही में कद्दूकस की हुई मूली और नमक मिलाइये.
जीरा, कश्मीरी मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनियां डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
मूली की चटनी तैयार है. मूली की चटनी को पूरी या परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
Categories:
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 18:
apne jo Muj Chutin batai hai usme jo jeera dalna hai vo bhunkar dalna h vo fir vaise hi.or ye kashmiri mirch kaha milegi.
निशा: दीपिका, चटनी में जीरा भूनकर डालना है, कशमीरी मिर्च किराना स्टोर पर मिल जाती है, कशमीरी मिर्च न होने पर आप थोड़ी सी लाल मिर्च डालकर चटनी बना सकती हैं.
निशा: सावि, http://nishamadhulika.net पर कुछ रैसिपी इंगलिश में दी हुई हैं, आप उन्हैं देख सकती हैं.
निशा: देविना, मूली के रस से तो चटनी में स्वाद आता है, मूली को निचोड़ने की आवश्यकता नहीं है.
please lasoon ki chutney batiye
निशा: ओम मूली को उबालना नहीं है.