करोंदे की चटनी – Karonda Chutney, Cranberry Chutney Recipe

करोंदे की चटनी उत्तर भारत में खाई जाती हैं. बहुत ही स्वादिष्ट होती है. कचौड़ी, समोसे, पकोड़े किसी के साथ खाइये. खाने के साथ भी प्रयोग करे, खाने के स्वाद को बढ़ाती है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cranberry Chutney
- करोंदे - 100 ग्राम
- हरी मिर्च - 3-4
- हरा धनियाँ - 50 ग्राम या एक कटोरी कटा हुआ
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार
विधि - How to make Cranberry Chutney

करोदे, हरी मिर्च, हरा धनियाँ धो कर साफ कर लें. धनियाँ मोटा मोटा काट लें. सभी चीजों को मिक्सी में डाल कर बारीक पीस लें और बाउल में निकाल लें.
करोंदे की चटनी (Karonda Chutney) चटनी तैयार है.
Categories:
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 5:
thanks
thanks
dipti narang